Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है पल्मोनरी एम्बोलिज्म, जिससे हुआ प्रतीक यादव को कार्डियक अरेस्ट? समझें लक्षण और रिस्क फैक्टर

    Updated: Wed, 13 May 2026 07:50 PM (GMT+05:30)

    प्रतीक यादव की मौत पल्मोनरी एम्बोलिज्म के कारण हुए कार्डियक अरेस्ट से हुई। ऐसे में आज जानेंगे पल्मोनरी एम्बोलिज्म क्या है, इसके लक्षण, कारण और किन लोग ...और पढ़ें

    पल्मोनरी एम्बोलिज्म बना प्रतीक यादव की मौत का कारण (Picture Credit- AI Generated)

    पल्मोनरी एम्बोलिज्म बना प्रतीक यादव की मौत का कारण (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. पल्मोनरी एम्बोलिज्म से प्रतीक यादव की हुई मौत

    2. फेफड़ों में खून का थक्का जमना है पीई

    3. सीने में दर्द, सांस फूलना इसके मुख्य लक्षण

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार सुबह प्रतीक यादव की मौत की खबर ने सभी हैरान कर दिया। इस खबर के सामने आने के बाद से ही लोग उनकी मौत को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे थे। ऐसे में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद प्रतीक की मौत की वजह साफ हो गई है। 

    पोस्टमार्टम में पता चला कि प्रतीक की मौत पल्मोनरी एम्बोलिज्म के कारण हुए कार्डियक अरेस्ट से हुई है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में पल्मोनरी एम्बोलिज्म के बारे में जानेंगे कि यह कंडीशन क्या होती है और किन लोगों को इसका खतरा ज्यादा होता है?

    क्या है पल्मोनरी एम्बोलिज्म?

    क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक पल्मोनरी एम्बोलिज्म (पीई) एक खून का थक्का है, जो शरीर के किसी अन्य हिस्से से फेफड़ों तक पहुंचकर ब्लड फ्लो को ब्लॉक कर देता है। आमतौर पर, यह थक्का पैर या पेल्विस की किसी नस में बनना शुरू होता है। बाद में यह टूटकर ब्लड फ्लो में बहता हुआ फेफड़ों तक पहुंचता है, जहां यह किसी ब्लड वेसल्स में फंस जाता है और ब्लड फ्लो को ब्लॉक कर देता है।

    पल्मोनरी एम्बोलिज्म के लक्षण

    • सीने में तेज दर्द, जो हिलने-डुलने या गहरी सांस लेने पर बढ़ जाता है
    • अचानक सांस फूलना, यहां तक कि आराम करते समय भी
    • तेज सांस लेना
    • खांसी, कभी-कभी खून भी आ सकता है
    • घरघराहट
    • पीली, चिपचिपी या नीली त्वचा
    • तेज दिल की धड़कन
    • चक्कर आना
    • बेहोशी

    पीई के लक्षण आमतौर पर अचानक शुरू होते हैं। हालांकि, फेफड़ों तक पहुँचने वाले रक्त के थक्के के लक्षणों में पैर में दर्द, सूजन और गर्मी शामिल हो सकते हैं। इन लक्षणों को भी गंभीरता से लें और तुरंत चिकित्सा सहायता लें।

    खबरें और भी

    पल्मोनरी एम्बोलिज्म के कारण?

    पल्मोनरी एम्बोलिज्म तब होता है, जब खून का थक्का फेफड़ों तक पहुंच जाता है। ज्यादातर मामलों में, खून का थक्का डीप वेन थ्रोम्बोसिस (डीवीटी) से शुरू होता है। यह तब होता है, जब आपके शरीर के अंदरूनी हिस्से में मौजूद किसी नस में, आमतौर पर आपके पैर में, खून का थक्का जम जाता है।

    किन समस्याओं का कारण बनता है पीई

    • दिल का अचानक रुक जाना (कार्डियक अरेस्ट)
    • शरीर में ब्लड फ्लो में खतरनाक गिरावट (ऑब्सट्रक्टिव शॉक)
    • ब्लड फ्लो की कमी से फेफड़ों के टिश्यूज का मर जाना (पल्मोनरी इन्फार्क्शन)
    • किन लोगों को है ज्यादा खतरा
    • हार्ट डिजीज होने पर
    • कुछ तरह के कैंसर
    • सर्जरी
    • ब्लड क्लॉट को प्रभावित करने वाले डिसऑर्डर
    • कोविड-19

    यह भी पढ़ें- युवाओं को तेजी से शिकार बना रहा कार्डियक अरेस्ट, सही समय पर CPR देकर ऐसे बचाएं किसी की जान

    Source:

    Cleveland Clinic

    Mayo Clinic