क्या पैसे की तरह नींद भी हो सकती है जमा? क्या है अमेरिका के वायरल स्लीप बैंकिंग ट्रेंड का सच
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद की कमी एक आम समस्या है, जिससे निपटने के लिए अमेरिका में स्लीप बैंकिंग का चलन बढ़ रहा है। इसका मतलब है कि आने वाले बि ...और पढ़ें

क्या है स्लीप बैंकिंग का नया ट्रेंड? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद की कमी एक आम समस्या बन गई है। अक्सर हमें पता होता है कि आने वाला हफ्ता ऑफिस के काम या किसी प्लान की वजह से बहुत बिजी रहने वाला है और हमें सोने का कम समय मिलेगा। ऐसे में अमेरिका में एक दिलचस्प ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जिसे 'स्लीप बैंकिंग' कहा जाता है।
अपनी नींद पूरी करने और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए लोग इस ट्रेंड को अपना रहे हैं। आइए जानें क्या है स्लीप बैंकिंग और क्या सचमुच इससे आपको फायदा मिल सकता है।
क्या है स्लीप बैंकिंग का कॉन्सेप्ट?
साधारण शब्दों में कहें तो स्लीप बैंकिंग का मतलब है, आने वाले व्यस्त दिनों की थकान से बचने के लिए पहले से ही ज्यादा नींद लेकर स्टॉक जमा करना। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर आप जानते हैं कि भविष्य में आपको कम सोने को मिलेगा, तो उससे कुछ दिन पहले एक्स्ट्रा नींद लेकर आप अपने शरीर को तैयार कर सकते हैं।
यह कॉन्सेप्ट अमेरिका के वॉल्टर रीड आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च में हुई एक स्टडी के बाद चर्चा में आया। रिसर्चर ट्रेसी रूप की टीम ने 24 सैनिकों पर स्टडी किया। इसमें पाया गया कि जिन सैनिकों ने व्यस्त दिनों से पहले ज्यादा नींद ली थी, उनकी अलर्टनेस और फोकस करने की क्षमता दूसरों के मुकाबले कहीं बेहतर रही।
-1770282251811.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
रिसर्च के चौंकाने वाले नतीजे
नींद के इस बैंक को समझने के लिए वैज्ञानिकों ने कई समूहों पर स्टडी की-
- सैनिकों पर असर- रिसर्च में एक ग्रुप को 10 घंटे और दूसरे को 7 घंटे सोने दिया गया। बाद में जब दोनों ग्रुप्स की नींद में भारी कटौती की गई, तो 10 घंटे सोने वाले सैनिक ज्यादा एनर्जेटिक और मेंटली एलर्ट पाए गए।
- डॉक्टर्स और नाइट शिफ्ट- साल 2023 में मियामी के एक अस्पताल में डॉक्टर्स पर हुई स्टडी के अनुसार, नाइट शिफ्ट से पहले तीन दिन तक 90 मिनट एक्स्ट्रा सोने से उनके काम की गुणवत्ता में सुधार देखा गया।
- खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस- टेनिस, बास्केटबॉल और रग्बी के खिलाड़ियों ने जब कुछ हफ्तों तक रोज 9-10 घंटे की नींद ली, तो उनकी मैदान पर काम करने क्षमता काफी बढ़ गई।
आप कैसे कर सकते हैं स्लीप बैंकिंग?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्लीप बैंकिंग का फायदा उठाने के लिए आपको बहुत ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं है। अगर आपको लग रहा है कि आने वाले दिनों में नींद कम मिलेगी, तो-
खबरें और भी
- एक या दो हफ्ते पहले से रोज 30 से 60 मिनट ज्यादा सोना शुरू करें।
- इसके लिए या तो आप रात को जल्दी सो सकते हैं या सुबह थोड़ा देर से उठ सकते हैं।
- दिन में छोटी झपकी लेना भी फायदेमंद है, लेकिन ध्यान रहे कि यह 45 मिनट से ज्यादा की न हो।
नींद क्यों है जरूरी?
न्यूरोलॉजिस्ट माइकल हॉवेल बताते हैं कि नींद केवल आराम के लिए नहीं है। दिनभर हमारे शरीर और दिमाग में जो कचरा बनता है, उन्हें नींद के दौरान ही साफ किया जाता है। जब दिमाग साफ रहता है, तभी वह नई चीजें सीखने और याद रखने में सक्षम होता है।
क्या वाकई नींद जमा हो सकती है?
हालांकि, स्लीप बैंकिंग काफी ट्रेंड कर रही है, लेकिन कुछ वैज्ञानिक इससे पूरी तरह सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि नींद को बहुत ज्यादा जमा नहीं किया जा सकता, क्योंकि अगर शरीर थका हुआ न हो, तो ज्यादा नींद नहीं ली जा सकती।