Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हेल्दी रहने के लिए सोने से इतने घंटे पहले कर लेना चाहिए डिनर, वरना सेहत को झेलने पड़ेंगे कई नुकसान

    Updated: Tue, 12 Aug 2025 12:08 PM (IST)

    क्या आप जानते हैं डिनर अगर सही समय पर न किया जाए तो सेहत को नुकसान हो सकता है? जी हां सोने से तुरंत पहले खाना या देर रात को खाना खाने से सेहत पर बुरा ...और पढ़ें

    क्यों सही समय पर डिनर करना है जरूरी? (Picture Courtesy: Freepik)
    क्यों सही समय पर डिनर करना है जरूरी? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. देर से डिनर करने से सेहत को नुकसान होता है
    2. डिनर देर से करने के कारण पाचन बिगड़ सकता है
    3. अच्छी नींद के लिए भी सही समय पर डिनर करना जरूरी है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हेल्दी रहने के लिए सही समय पर खाना खाना बहुत जरूरी है, खासकर डिनर। रात के खाने के सही समय (Right Time for Dinner) को लेकर अक्सर लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि सोने से कितनी देर पहले डिनर कर लेना चाहिए। आइए जानें सोने से कितनी देर पहले डिनर कर लेना चाहिए।

    सही समय पर डिनर करना क्यों जरूरी है?

    सही समय पर डिनर न करने से आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है। दरअसल, जब हम रात को देर से खाना खाते हैं, तो हमारे पाचन तंत्र पर काफी दबाव पड़ता है। इसके कारण बदहजमी, एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। इसके कारण नींद की क्वालिटी पर भी काफी बुरा असर पड़ता है। इसलिए सही समय पर डिनर करना बेहद जरूरी है।

    यह भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए रात को खाना शुरू कर दें ये 5 चीजें, गायब हो जाएगी पेट की लटकती चर्बी

    क्या है डिनर करने का सही समय?

    सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि खाने को पचाने में समय लगता है। अगर आप सोने से ठीक पहले डिनर करते हैं, तो इसके कारण पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। दरअसल, सोते समय हमारी बॉडी ज्यादा एक्टिव नहीं होती है। इसलिए मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और वजन भी बढ़ सकता है। इसलिए सोने से 2-3 घंटे पहले खाना खाना चाहिए।

    अगर हो सके, तो कोशिश करें कि आप शाम को 7-8 बजे तक खाना खा लें। इससे आपके शरीर को खाना पचाने के लिए पूरा समय मिल जाता है और मोटापा, डायबिटीज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी बचाव होता है।

    खबरें और भी

    देर रात डिनर करने के नुकसान

    • पाचन संबंधी समस्याएं- रात में खाना देर से पचता है, जिससे गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या हो सकती है।
    • नींद में खलल- पेट भरा होने पर नींद ठीक से नहीं आती और बार-बार नींद टूट सकती है।
    • वजन बढ़ना- देर रात खाने से कैलोरी बर्न नहीं हो पाती, जिससे फैट जमा होने लगता है।
    • ब्लड शुगर लेवल बिगड़ना- देर से खाने से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है, जिससे डायबिटीज का खतरा होता है।
    • हार्ट हेल्थ पर असर- देर रात खाने से मोटापा और डायबिटीज का खतरा बढ़ता है, जो हार्ट डिजीज के अहम रिस्क फैक्टर हैं।

    हेल्दी डिनर के लिए टिप्स

    • हल्का और पौष्टिक खाना खाएं- रात में दाल, सब्जी, रोटी, सूप या खिचड़ी जैसी हल्की चीजें खाएं, ताकि पचाने में आसानी हो।
    • भारी और तला हुआ खाना अवॉइड करें- तला हुआ व मसालेदार खान और जंक फूड खाने से बचें।
    • ओवरईटिंग न करें- रात में कम मात्रा में खाएं, ताकि पाचन आसानी से हो सके।
    • खाने के बाद थोड़ा टहलें- 10-15 मिनट की वॉक करने से पाचन बेहतर होता है।

    यह भी पढ़ें- डिनर से पहले या बाद में, वजन कम करने के लिए कब वॉक करना है ज्यादा फायदेमंद?

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।