Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लंच या डिनर के तुरंत बाद तरबूज खाने की न करें गलती! भयंकर गैस और ब्लोटिंग से बचाएंगे 4 रूल्स

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 07:00 PM (IST)

    लंच या डिनर के तुरंत बाद तरबूज खाने से कई लोगों को गैस और ब्लोटिंग हो सकती है, खासकर गर्मियों में यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। आइए डॉक्टर से जानें इस ...और पढ़ें

    खाने के बाद तरबूज खाने से बचें (Picture Credit- AI Generated)

    खाने के बाद तरबूज खाने से बचें (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए लोग अक्सर ऐसे फूड्स का सहारा लेते हैं, जो शरीर में ठंडक बनाए रखे। तरबूज इन्हीं फूड्स में से एक है, पानी का बेहतरीन सोर्स होने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होता है।

    हाल ही में मुंबई में डिनर में बिरयानी खाने के बाद तरबूज खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत की खबर ने सभी को डरा दिया है। अब लोगों के मन में इसे लेकर तरह-तरह के सवाल आ रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो तरबूज हमेशा से ही एक हेल्दी फ्रूट रहा है और मुंबई के मामले में मौत की वजह तरबूज ही है, यह फिलहाल साफ नहीं हुआ है। ऐसे में इसे लेकर मन में कोई भी डर रखना बेकार ही है।

    तरबूज से ब्लोटिंग!

    हालांकि, कुछ लोगों का पेट लंच या डिनर के तुरंत बाद तरबूज खाने से किसी गुब्बारे की तरह भारी होकर फूलने लगता है, लेकिन यह घबराने वाली बात नहीं है। आइए मेदांता अस्पताल, नोएडा में डायटेटिक्स डिपार्टमेंट की हेड डायटीशियन डॉ. निधि सहाय से जानते हैं क्यों खाने के बाद तरबूज खाने से ब्लोटिंग होती है और इसे खाने का सही नियम क्या है।

    ब्लोटिंग और तरबूज का कनेक्शन

    गर्मियों में हमारा पाचन (Digestion) नेचुरली थोड़ा सुस्त हो जाता है। शरीर अपना ज्यादातर फोकस हमारे बॉडी टेम्परेचर को कंट्रोल करने में लगा देता है। अब ऐसे में जब हम कोई भारी खाना (प्रोटीन या फैट से भरपूर) खाते हैं, तो पेट उसे धीरे-धीरे पचाता है। वहीं, तरबूज में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है, इसलिए यह पेट में जाते ही बहुत तेजी से पचता है।

    खबरें और भी

    ऐसे में जब आप कुछ भारी खाते हैं और उसके ऊपर से तरबूज खा लेते हैं, तो तरबूत पेट में जाकर बाकी खाने के पचने का इंतजार करने लगता है। इसी इंतजार की वजह से वह आंतों में फर्मेंट होने लगता है, जिससे गैस और ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है।

    इन लोगों को रहना चाहिए सावधान

    तरबूज में फ्रक्टोज, जो एक तरह का नेचुरल शुगर, की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में इसे खाने समय कुछ लोगों को अपना खास ध्यान रखना चाहिए, जो निम्न हैं-

    • इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) वाले लोगों को इसे संभलकर खाना चाहिए।
    • अगर आपका पाचन कमजोर है या आपको जल्दी एसिडिटी हो जाती है, खाने के तुरंत बाद तरबूज खाने से बचें।
    • सेंसिटिव गट वाले लोगों को फ्रक्टोज पचाने में परेशानी होती है, जिससे भयंकर गैस बन सकती है।

    तरबूज खाने का सही तरीका

    तरबूज कोई हानिकारक फल नहीं है, बल्कि यह गर्मियों का सुपरफूड है। बस इसे खाते समय की गई कुछ गलतियां इसे नुकसानदेह बना देती है। आइए जानते हैं तरबूज खाने का सही तरीका-

    • इसे हमेशा दो मील के बीच के समय जैसे मिड-मॉर्निंग या शाम को खाएं। लंच या डिनर के ठीक बाद इसे खाने से बचें।
    • तरबूज को दूध, दही या किसी तली-भुनी चीज के साथ बिल्कुल मिक्स न करें। इसे हमेशा अकेला ही खाएं।
    • एक बार में बहुत सारा तरबूज खाने से बचें। ज्यादा मात्रा पेट के एसिडिक बैलेंस को बिगाड़ सकती है।
    • फ्रिज से तुरंत निकाल कर बर्फ जैसा तरबूज खाने से बचें। पेट के तापमान और ठंडे फल के कारण हुए मिस्मैच से भी पाचन बिगड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- तरबूज नेचुरल है या इंजेक्शन वाला? इन तरीकों से बस 2 मिनट में करें मिलावट की पहचान

    यह भी पढ़ें- तरबूज खाने से एक परिवार में 4 लोगों की मौत! क्या सचमुच जानलेवा बन सकता है गर्मियों का यह फेवरेट फ्रूट?

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।