गहरी नींद आते ही अचानक ऊंचाई से गिरने का क्यों होता है एहसास? विज्ञान से समझिए इसकी असली वजह
गहरी नींद आने से पहले अचानक गिरने का एहसास होना 'हाइप्निक जर्क' कहलाता है, जो दिमाग की गलतफहमी या मांसपेशियों को एक्टिव करने के संकेत के कारण होता है। ...और पढ़ें

सोते समय अचानक झटका क्यों महसूस होता है? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपको गहरी नींद आने ही वाली होती है कि तभी अचानक लगता है कि आप कहीं से नीचे गिर रहे हैं। आपके शरीर को एक तेज झटका लगता है और तुरंत आंखे खुल जाती हैं।
अगर हां, तो चिंता न करें, दुनियाभर में लगभग 70% लोगों ने ऐसा कभी न कभी महसूस किया है और इसे हाइप्निक जर्क कहते हैं। अब सवाल आता है कि सोते समय ये झटके क्यों लगते हैं और इनके पीछे कारण क्या है? आइए जानें सोते समय हमारा शरीर ऐसा रिएक्शन आखिर क्यों देता है।
हाइप्निक जर्क होते क्या हैं?
हाइप्निक जर्क क्यों महसूस होते हैं, इसकी अभी तक कोई साफ वजह सामने नहीं आई है। हालांकि, जब हम जागने की अवस्था से नींद की अवस्था में जाते हैं, तो हमारा शरीर धीरे-धीरे शांत होने लगता है। सांसें धीमी हो जाती है, हार्ट बीट स्लो हो जाती है और मांसपेशियां भी रिलैक्स होने लगती हैं। इसी ट्रांजिशन फेज में कभी-कभी दिमाग को यह गलतफहमी हो जाती है कि आप गिर रहे हैं और वो शरीर को अलर्ट होने का सिग्नल भेजता है।
इससे जुड़ी एक थियोरी यह भी कि जब आपकी नींद बहुत हल्की होती है, तब दिमाग को ऐसा लगता है कि आप जाह रहे हैं, लेकिन मांसपेशियां मूव नहीं कर रहीं। इसलिए उन्हें एक्टिव करने के लिए वह सिग्नल भेजता है और आपको हाइप्निक जर्क महसूस होता है।
खबरें और भी
किन वजहों से ट्रिगर हो सकता है हाइप्निक जर्क?
- स्ट्रेस- बहुत ज्यादा स्ट्रेस के कारण आपकी स्लीप साइकिल प्रभावित होती है और आपका दिमाग रिलैक्स नहीं कर पाता।
- कैफीन या निकोटिन का असर- ज्यादा कैफीन या निकोटिन की वजह से मसल्स ट्विच होते हैं। अगर सोने से पहले ज्यादा कैफीन इनटेक हो, तो इससे भी रात को हाइप्निक जर्क महसूस हो सकते हैं, क्योंकि आप गहरी नींद ले ही नहीं पाते और इनवॉलुएंट्री मसल्स एक्टिव होती रहती हैं।
- नींद की कमी- अगर आप लगातार कुछ दिनों से पूरी नींद नहीं ले रहे हैं, तो भी हाइप्निक जर्क महसूस हो सकते हैं।
क्या ये चिंता की बात है?
आमतौर पर हाइप्निक जर्क से किसी तरह का नुकसान नहीं होता, लेकिन अगर आपको बार-बार ऐसे झटके महसूस हो रहे हैं या इनकी वजह से आप रात को ठीक से सो नहीं पा रहे, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वे इसके कारणों को समझने में आपकी मदद करेंगे और इन्हें कंट्रोल करने में आपकी मदद करेंगे।
- Cleveland Clinic