नींद खुलते ही प्यास से सूखने लगता है गला? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकता है गंभीर बीमारियों का संकेत
सुबह उठते ही मुंह में सामान्य से ज्यादा ड्राइनेस महसूस होने की कई वजहें हो सकती हैं। उन वजहों को जानकर आगे होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है। ...और पढ़ें

सुबह मुंह सूखने की समस्या: जानें कारण, लक्षण और प्रभावी उपाय (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
डिहाइड्रेशन, दवाएं और बीमारियां मुंह सूखने के मुख्य कारण हैं
चिपचिपापन, बोलने-निगलने में परेशानी इसके प्रमुख लक्षण हैं
पर्याप्त पानी, कम कैफीन और अच्छी स्वच्छता से मिलेगी राहत
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सात से आठ घंटे की नींद लेने के बाद सुबह हर किसी का मुंह या गला सूखता है, लेकिन सामान्य से ज्यादा ऐसा होना या स्लाइवा का ना के बराबर बनना चिंता की बात हो सकती है। ड्राई माउथ या जेरोस्टोमिया होने के कई कारण हो सकते हैं।
मुंह के साथ-साथ यह सेहत से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी संकेत हो सकता है। इस आर्टिकल में हम ड्राई माउथ होने की वजह और उससे बचने के तरीकों के बारे में जानेंगे।
ये हैं लक्षण
- मुंह का सूखना या चिपचिपा महसूस होना
- चबाने, निगलने या बोलने में परेशानी महसूस होना
- लगातार गले में खराश बने रहना
- बार-बार प्यास लगना खासकर रात के समय
- मुंह से बदबू आना
- होंठ का फटना और मुंह के किनारों में घाव होना
ये हैं कारण
- डिहाइड्रेशन: सोने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी ना पीने से कम मात्रा में स्लाइवा बनता है और ड्राई माउथ की सबसे बड़ी वजह है।
- मुंह से सांस लेना: नाक बंद होने की स्थिति में जो लोग रात में मुंह से सांस लेते हैं सुबह उन्हें ज्यादा ड्राइनेस महसूस होती है।
- कुछ खास दवाइयां: कई ऐसी दवाइयां हैं जिसकी वजह से ड्राई माउथ की समस्या हो सकती है।
- बीमारियां: डायबिटीज और ऑटोइम्युन बीमारियों की वजह से भी ऐसा होने का खतरा बढ़ जाता है।
- बढ़ती उम्र: बढ़ती उम्र के साथ स्लाइवा बनने की दर भी कम हो जाती है। यही वजह है कि बुजुर्गों को ड्राई माउथ की समस्या ज्यादा होती है।
- खर्राटे लेना या स्लीप एप्निया: सोते समय सांस से जुड़ी परेशानियां जैसे खर्राटे लेना या फिर स्लीप एप्निया जैसी समस्याएं भी इसकी वजह हो सकती हैं।
ड्राई माउथ की वजह से ये हो सकती है परेशानियां
- दांतों का कमजोर होकर गिरना
- मसूड़ों से जुड़ी बीमारी
- मुंह में छाले होना
- इन्फेक्शन
- मुंह का स्वाद बदल जाना और खाना पचने में परेशानी होना
इन उपायों से मिल सकती है राहत
- दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और रात के समय अपनी साइड टेबल पर पानी की बोटल या ग्लास जरूर रखें।
- कैफीन और अल्कोहल की मात्रा कम कर दें। इनके सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ती है।
- मुंह की साफ-सफाई का अच्छी तरह ध्यान रखें। फ्लॉस करें और अल्कोहल-फ्री माउथवॉश का इस्तेमाल करें।
- अगर किसी दवा की वजह से आपको ड्राई माउथ की समस्या हो रही है तो इस बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।
- सांस से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या के बारे में भी डॉक्टरी सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- World Oral Health Day: मुंह की रखो सफाई, मुस्कराहट के संग नहीं लेनी पड़ेंगी दवाई; डॉक्टरों की क्या है सलाह
यह भी पढ़ें- दांतों में दर्द से लेकर मसूड़ों की सूजन तक, ये 9 लक्षण चीख-चीख कर कह रहे हैं- 'डेंटिस्ट की जरूरत है'
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।