Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Black Sesame Benefits: सेहत का खजाना हैं काले तिल, जानें इसे खाने के बेहतरीन लाभ

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 10:27 AM (IST)

    Black Sesame Benefits काले तिल में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं ये छोटे छोटे बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लोग इसे सर्दियों के मौ ...और पढ़ें

    Black Sesame Benefits: काले तिल खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
    Black Sesame Benefits: काले तिल खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

    HighLights

    1. काले तिल एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत हैं।
    2. पाचन को स्वस्थ रखने के लिए खाने में काले तिल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
    3. तिल से कई तरह की रेसिपीज भी बनाई जाती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Black Sesame Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर तिल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आमतौर पर तिल दो प्रकार के होते हैं, एक काले तिल और दूसरा सफेद तिल। दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। खाने में तिल का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। इनसे कई तरह की रेसिपीज बनाई जाती है। तिल का लड्डू स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर होता है। काले तिल में कैल्शियम, फाइबर, आयरन, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए जरूरी हैं। डाइट में काले तिल का इस्तेमाल करने से पाचन बेहतर होता है, साथ ही बालों और स्किन को भी फायदा होता है। तो आइए जानते हैं काले तिल के फायदे।

    एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत

    काले तिल एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत हैं। जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। डाइट में काले तिल शामिल करने से पुरानी से पुरानी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। इन बीजों में मौजूद गुण डायबिटीज, कैंसर और हृदय रोगों को भी कम करने में मदद करते हैं।

    हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

    काले तिल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद करते हैं। जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।

    यह भी पढ़ें: नवरात्रि व्रत में खा रहे हैं कुट्टू के आटे से बनी डिशेज, तो जानिए इसके फायदे

    पाचन संबंधी समस्या से बचाए

    काले तिल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसे डाइट में शामिल करने से मल त्याग की क्रिया आसान होती है। जिन लोगों को पाचन की समस्या है, उनके लिए काला तिल रामबाण इलाज है।

    खबरें और भी

    मस्तिष्क के लिए फायदेमंद

    काले तिल पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन बी6, मैग्नीशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मौजूद गुण मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार करने में मददगार है। काले तिल के सेवन से दिमाग तेज होता है।

    लिवर को स्वस्थ रखता है

    काले तिल का इस्तेमाल खाने में कई तरीकों से किया जाता है। जो बॉडी के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। ये लिवर को भी स्वस्थ रखते हैं, इसलिए आप अपनी डेली डाइट में काले तिल का उपयोग सीमित मात्रा में करें।

    इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है

    पोषक तत्वों से भरपूर काले तिल इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करते हैं। इनमें कैल्शियम, कॉपर मैंगनीज, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। जिससे आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: पाचन से लेकर दिल को स्वस्थ रखने तक, भीगे हुए काजू खाने के हैं ये 6 बड़े फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik