Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी में हाथ-पैरों में सूजन क्यों आने लगती है? डॉक्टर ने बताया कब हो जाना चाहिए सावधान

    Updated: Sun, 24 May 2026 07:00 AM (IST)

    गर्मियों में हाथ-पैरों में सूजन तापमान बढ़ने और रक्त वाहिकाओं के फैलने से होती है। आइए, डॉ. भानु मिश्रा से इस बारे में डिटेल में जानते हैं। ...और पढ़ें

    क्या आपको भी है गर्मी में हाथ-पैर सूजने की शिकायत? (Image Source: AI-Generated)

    क्या आपको भी है गर्मी में हाथ-पैर सूजने की शिकायत? (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आते ही चिलचिलाती धूप और पसीने के साथ एक और परेशानी अक्सर लोगों को सताने लगती है- हाथ और पैरों में सूजन। क्या आपने भी कभी गर्मी के दिनों में अपनी उंगलियों, टखनों या पैरों में यह भारीपन और सूजन महसूस की है?

    नई दिल्ली के शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल के कंसल्टेंट- नेफ्रोलॉजी, डॉ. भानु मिश्रा ने इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी है। आइए इस आर्टिकल में समझते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

    why do hands and feet swell in summer

    (Image Source: AI-Generated) 

    आखिर क्यों आती है यह सूजन?

    डॉ. मिश्रा बताते हैं कि गर्मियों के मौसम में हाथ-पैरों में सूजन आना एक बेहद आम समस्या है। इसके पीछे मुख्य कारण तापमान का बढ़ना है।

    • रक्त वाहिकाओं का फैलना: तेज गर्मी की वजह से हमारे शरीर की नसें या रक्त वाहिकाएं फैलने लगती हैं। इसके चलते शरीर के कुछ हिस्सों में तरल पदार्थ इकट्ठा होने लगता है, जिससे हाथ, पैर, उंगलियों और टखनों में सूजन दिखने लगती है।
    • समस्या को बढ़ाने वाले अन्य कारण: अगर आप बहुत देर तक एक ही जगह पर खड़े रहते हैं, पानी कम पीते हैं, खाने में नमक का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं या फिर शारीरिक रूप से ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं, तो यह परेशानी और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

    कब हो जाना चाहिए सावधान?

    वैसे तो गर्मी की वजह से आने वाली यह सामान्य सूजन कुछ समय आराम करने के बाद अपने आप ही ठीक हो जाती है। लेकिन डॉ. मिश्रा आगाह करते हैं कि कई बार यह किसी बड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकती है।

    अगर आपको सूजन के साथ नीचे दिए गए लक्षणों में से कुछ भी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें:

    • सूजन वाली जगह पर दर्द होना।
    • सांस लेने में किसी तरह की तकलीफ होना।
    • त्वचा का लाल पड़ जाना या छूने पर गर्म लगना।
    • अचानक से वजन बढ़ जाना।
    • दोनों की बजाय सिर्फ किसी एक पैर में बहुत ज्यादा सूजन दिखाई देना।

    डॉक्टर के अनुसार, ये लक्षण आपके हार्ट, किडनी, लिवर या शरीर के ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी किसी गंभीर समस्या का अलार्म हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    सूजन से बचने के आसान और कारगर उपाय

    इस परेशानी से बचे रहने के लिए अपनी दिनचर्या में कुछ छोटे लेकिन अहम बदलाव करें:

    • खूब पानी पिएं: शरीर में पानी की कमी बिल्कुल न होने दें।
    • नमक पर कंट्रोल: अपना भोजन हल्का और संतुलित रखें। खाने में ज्यादा नमक के इस्तेमाल से बचें।
    • पोजीशन बदलते रहें: बहुत लंबे समय तक एक ही स्थिति में खड़े या बैठे न रहें। बीच-बीच में थोड़ा टहल लें।
    • नियमित व्यायाम करें: शरीर को एक्टिव रखें और हल्की-फुल्की कसरत जरूर करें।
    • पैरों को ऊंचाई पर रखें: जब भी आराम करें, तो अपने पैरों के नीचे तकिया लगाकर उन्हें थोड़ा ऊंचा रखें, इससे सूजन में काफी राहत मिलती है।

    अपनी सेहत का ख्याल रखें और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें।

    यह भी पढ़ें- त्वचा पर दिखने वाले ये 6 बदलाव हो सकते हैं दिल की बीमारी का संकेत, डर्मेटोलॉजिस्ट ने दी चेतावनी

    यह भी पढ़ें- क्या आपके पैरों में भी रहती है सूजन? घर पर ही इन 5 आसान तरीकों से पाएं राहत