Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शुगर स्पाइक से बचना है? फल खाते समय साथ में लें थोड़ी-सी दालचीनी, एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 01:53 PM (IST)

    न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन के अनुसार, फलों पर दालचीनी छिड़कना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। ...और पढ़ें

    फलों का स्वाद और सेहत दोनों बढ़ाएगी एक चुटकी दालचीनी (Image Source: AI-Generated)

    फलों का स्वाद और सेहत दोनों बढ़ाएगी एक चुटकी दालचीनी (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दालचीनी हमारे किचन में पाया जाने वाला वह आम-सा मसाला है, जो न केवल फलों का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी कई बेहतरीन फायदे लेकर आता है।

    हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए यह सीक्रेट शेयर किया और बताया कि वह खुद अपने फलों पर दालचीनी क्यों छिड़कती हैं। दीपशिखा के अनुसार, फलों के ऊपर थोड़ी-सी दालचीनी डालने से आपकी सेहत में एक बहुत बड़ा पॉजिटिव चेंज आ सकता है।

    glycemic index of fruits

    (Image Source: AI-Generated)

    ब्लड शुगर को बढ़ने से रोक सकती है दालचीनी

    दरअसल, फलों में जो शुगर होती है, वह बहुत ही सिंपल फॉर्म में पाई जाती है। जब हम फल खाते हैं, तो यह शुगर हमारे शरीर में बहुत तेजी से घुलकर ब्लड शुगर के स्तर को अचानक बढ़ा सकती है।

    यहीं पर दालचीनी अपना असली कमाल दिखाती है। फलों के साथ दालचीनी को मिलाने और छिड़कने से यह तेजी से बढ़ने वाले शुगर लेवल को रोक सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि दालचीनी हमारी कोशिकाओं में ग्लूकोज को आसानी से सोखने में मदद करती है। इसका सीधा सा मतलब है कि यह आपके ब्लड शुगर को बेहतर तरीके से कंट्रोल में रखती है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Deepsikha Jain (@fries.to.fit)

    पेट की समस्याओं का भी रामबाण इलाज है दालचीनी

    दालचीनी सिर्फ शुगर ही कंट्रोल नहीं करती, बल्कि यह पेट के लिए भी बहुत अच्छी है। न्यूट्रिशनिस्ट ने यह भी बताया कि दालचीनी में पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपके डाइजेशन को हेल्दी रखने के लिए शानदार माने जाते हैं।

    इसलिए, अगली बार जब भी आप अपनी प्लेट में ताजे फल काटें, तो स्वाद और सेहत के इस बेहतरीन कॉम्बिनेशन के लिए उस पर थोड़ी-सी दालचीनी जरूर छिड़कें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रसोई में रखी दालचीनी से लिवर हो सकता है डैमेज, एक्सपर्ट ने कहा- खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये बात

    यह भी पढ़ें- वेट लॉस हो या शुगर कंट्रोल, एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं चुटकी भर दालचीनी; हैरान कर देंगे फायदे