Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सेहत पर भारी पड़ सकती है तरबूज को फ्रिज में रखने की गलती, नुकसान जानकर चौंक जाएंगे आप!

    Updated: Sat, 29 Jun 2024 01:26 PM (IST)

    गर्मियों में तरबूज (Watermelon) आम के बाद दूसरा सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल माना जाता है। आकार में बड़ा होने के कारण इसे एक बार में खत्म करना कई लोग ...और पढ़ें

    तरबूज को फ्रिज में रखने की गलती पड़ सकती है सेहत पर भारी (Image Source: Freepik)
    तरबूज को फ्रिज में रखने की गलती पड़ सकती है सेहत पर भारी (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों में खाने-पीने की चीज को स्टोर करने के लिए फ्रिज ही एक मात्र सहारा होता है।
    2. तरबूज को काटने के बाद फ्रिज में रखना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है।
    3. मौसमी फलों के सेवन से फायदा पाना है, तो कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में तरबूज (Watermelon) खाना भला किसे पसंद नहीं आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हम में से ज्यादातर लोग इसका सेवन करते वक्त कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो इस मौसमी फल को जहरीला बनाने का काम करती हैं? जाहिर है यह आकार में बड़ा होता है और एक बार में हर किसी के लिए इसे खाना मुमकिन नहीं होता है, लेकिन ऐसे में अगर आप इसे फ्रेश बनाए रखने के लिए फ्रिज में रखने (Watermelon In Fridge) का रास्ता चुनते हैं, तो यह बेहद गलत है। जी हां, ऐसा करने से न सिर्फ इसकी पोषक तत्वों में कटौती हो जाती है, बल्कि बैक्टीरिया के पनपने की आशंका भी कई गुना बढ़ जाती है।

    क्यों फ्रिज में नहीं रखना चाहिए तरबूज?

    97 प्रतिशत पानी से भरपूर यह मौसमी फल काटते के साथ ही खा लेना चाहिए। डॉक्टर्स बताते हैं कि इसे काटकर फ्रिज में रखने से न्यूट्रिशन वैल्यू को भारी नुकसान पहुंचता है और बैक्टीरिया पनपने के कारण फूड पॉइजनिंग का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि फ्रिज में रखी चीजों का स्वाद बदल जाता है, यही वजह है कि तरबूज ही नहीं, बल्कि किसी भी फल को काटने के बाद फ्रिज में स्टोर करने की सलाह नहीं दी जाती है।

    यह भी पढ़ें- तरबूज खाएं या खरबूजा, गर्मियों में सेहत के लिए क्या है ज्यादा अच्छा?

    डाइजेशन के लिए नुकसानदायक

    एक तरफ जो तरबूज पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने का काम करता है, वही फ्रिज में स्टोर किए जाने के बाद आपकी गट हेल्थ के लिए दुश्मन साबित हो सकता है। फ्रिज इसका पानी भी सोखना शुरू कर देता है, जिससे इसके भीतर मौजूद शरीर को हाइड्रेट रखने की क्षमता भी घट जाती है। यही वजह है कि दादी-नानी हमेशा से ऐसा करने से मना करती आई हैं।

    क्या बिना काटे फ्रिज में रखना सही?

    तरबूज को काटे बिना आप इसे फ्रिज में बेफिक्र होकर रख सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इसका मोटा छिलका भी इसे 5-6 दिनों से ज्यादा समय तक फ्रेश नहीं रख पाता है। इसलिए कोशिश करें कि मार्केट से लाने के 4-5 दिनों के अंदर ही इसका सेवन कर लें। इसके अलावा यह भी ध्यान रहे कि फ्रिज का हाई टेम्परेचर फल और सब्जियों को गला कर सड़ाना शुरू कर देता है, ऐसे में भलाई इसी में है कि आप इसे रोजाना चेक करते रहें।

    खबरें और भी

    क्या कहता है USDA?

    यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (United States Department of Agriculture) की मानें, तो 'तरबूज, खरबूजा या आम जैसे फलों को कमरे के तापमान में रखना ही बेस्ट ऑप्शन है, जो कि इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स के लिए बेहतर साबित होता है, जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।

    यह भी पढ़ें- तपती गर्मी से पाना चाहते हैं राहत, तो डाइट में शामिल करें तरबूज से बनीं ये डिशेज