Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कम उम्र में क्यों बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज? 20 से 50 साल के लोगों के लिए जरूरी खबर

    Updated: Tue, 24 Feb 2026 11:29 AM (IST)

    आजकल 20-50 की उम्र के युवाओं में कई गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिसके पीछे लाइफस्टाइल जिम्मेदार है। ...और पढ़ें

    क्यों युवाओं में बढ़ रही हैं बीमारियां? (AI Generated Image)

    क्यों युवाओं में बढ़ रही हैं बीमारियां? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर करियर और सुख-सुविधाओं के पीछे भागते हुए अपनी सबसे कीमती चीज यानी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। हाल के वर्षों में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने एक चिंताजनक बदलाव देखा है।

    डॉ. सुधीर कुमार (MD, DM) के अनुसार, अब उनकी ओपीडी में आने वाले मरीजों का एक बड़ा हिस्सा 20 से 50 वर्ष की आयु के युवाओं का है। यह वह उम्र है जिसे जीवन का सबसे एनर्जेटिक समय माना जाता है, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है।

    युवाओं में बढ़ती बीमारियों के पीछे क्या कारण हैं और इससे बचने के लिए क्या कर सकते हैं, इस बारे में डॉ. सुधीर ने कुछ बातें बताईं। आइए जानें।

    युवाओं में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याएं

    डॉ. सुधीर कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि आजकल के युवाओं में कई तरह की शारीरिक समस्याएं सामान्य रूप से देखी जा रही हैं, जैसे-

    • वजन और डायबिटीज का खतरा- ज्यादातर युवा मोटापे का शिकार हैं। साथ ही, उनका HbA1C बढ़ा हुआ पाया जा रहा है।
    • पोषण की कमी- शरीर में विटामिन-बी12 और विटामिन-डी का स्तर कम होना एक आम समस्या बन गई है।
    • हार्ट और ब्लड से जुड़ी समस्याएं- बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और बढ़ा हुआ होमोसिस्टीन लेवल युवाओं के दिल की सेहत के लिए खतरा पैदा कर रहा है।
    • हड्डियों और जोड़ों का दर्द- घंटों गलत पॉश्चर में बैठने के कारण डिस्क प्रोलैप्स की समस्या बढ़ रही है, जिससे गर्दन और पीठ में लगातार दर्द बना रहता है।

    इन बीमारियों के कारण क्या हैं?

    आखिर ऐसा क्या हो रहा है कि 30-40 की उम्र में ही लोग पुरानी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं? इसके पीछे हमारी खराब आदतें जिम्मेदार हैं-

    • गतिहीन जीवनशैली- दिन भर में 10 घंटे से ज्यादा बैठकर काम करना और एक्सरसाइज की कमी।
    • गलत खान-पान- अक्सर बाहर का खाना खाना और डाइट में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड की बढ़ती मात्रा।
    • नींद और तनाव- 7 घंटे से कम की अधूरी नींद और मानसिक तनाव।
    • नशा- स्मोकिंग और शराब सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं।
    Health Tips (6)
    (AI Generated Image)

    स्वस्थ रहने के लिए क्या करें?

    • पूरी नींद और एक्सरसाइज- रोज कम से कम 7 घंटे की नींद लें। हर दिन 30 मिनट एक्सरसाइज करें, जिसमें एरोबिक्स और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग दोनों शामिल हो।
    • एक्टिव रहें- अगर आपकी नौकरी लंबे समय तक बैठने की है, तो हर 45 मिनट में कुछ मिनटों का वॉक ब्रेक जरूर लें।
    • डाइट में बदलाव- अपने खाने में कार्बोहाइड्रेट कम करें और प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं। चीनी, मिठाई और कोल्ड ड्रिंक्स से पूरी तरह परहेज करें।
    • बुरी आदतें छोड़ें- स्मोकिंग और शराब से परहेज करें। तनाव कम करने के तरीके अपनाएं।
    • नियमित जांच- साल में एक बार प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप जरूर करवाएं ताकि किसी भी बीमारी का शुरुआती स्टेज में ही पता चल सके।