Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुकून भरी जिंदगी का असली मंत्र है स्लो लिविंग, तनाव घटाने और फोकस बढ़ाने का है बेस्ट तरीका

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 02:00 PM (IST)

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्लो लिविंग का कॉन्सेप्ट तनाव कम करने और जीवन को माइंडफुल तरीके से जीने का एक तरीका है। हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार, यह तनाव ...और पढ़ें

    क्या है स्लो लिविंग का मतलब? (AI Generated Image)

    क्या है स्लो लिविंग का मतलब? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर खुद को घड़ी की सुइयों के साथ दौड़ता हुआ पाते हैं। हर काम को जल्दी निपटाने की इस होड़ में हम जीना ही भूल जाते हैं। ऐसे में स्लो लिविंग (Slow Living) का कॉन्सेप्ट ताजी हवा के एक झोंके की तरह आती है। 

    कई लोग स्लो लिविंग को आलस से जोड़कर देखते हैं, लेकिन इसका असली मतलब है अपनी जिंदगी को माइंडफुलनेस, समझदारी से और पूरा ध्यान देकर जीना। हार्वर्ड हेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिंदगी की रफ्तार को थोड़ा धीमा करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। 

    यह न केवल तनाव को कम करने में मदद करता है, बल्कि हमारे फोकस को बढ़ाता है और लोगों के साथ हमारे सामाजिक संवाद को भी बेहतर बनाता है। अगर आप भी अपनी बिजी लाइफस्टाइल से सुकून पाना चाहते हैं, तो इन 3 तरीकों से स्लो लिविंग की शुरुआत कर सकते हैं। 

    slow living (1)

    (AI Generated Image)

    खाने का पूरा आनंद लें

    अक्सर हम मोबाइल देखते हुए या जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं, लेकिन स्लो लिविंग में खाना हमारे रोजमर्रा के रूटीन का सबसे अहम हिस्सा होना चाहिए। इसे धीरे-धीरे, स्वाद लेकर और पूरा ध्यान लगाकर खाएं। जब आप खाने का आनंद लेकर खाते हैं, तो शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब कर पाता है, जो आपकी सेहत के लिए अच्छा है।

    खबरें और भी

    माइंडफुल वॉक करें

    चलना सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचना नहीं है। चलते समय जल्दबाजी करने के बजाय अपने आस-पास के वातावरण को महसूस करने की कोशिश करें। हवा क महसूस करें, पक्षियों की चहचहाहट और आस-पास की हरियाली पर ध्यान दें। इसे माइंडफुल वॉक कहा जाता है, जो आपके दिमाग को शांत करने और प्रकृति से जुड़ने का एक बेहतरीन जरिया है।

    मल्टीटास्किंग छोड़ें, एक समय में एक ही काम करें

    हम अक्सर एक साथ कई कामों की लिस्ट खत्म करने की कोशिश में खुद को थका देते हैं। स्लो लिविंग हमें सिखाता है कि घर या दफ्तर के सारे काम एक साथ निपटाने के बजाय, एक समय में सिर्फ एक ही काम पर फोकस करें। जब आप एक काम को पूरी कॉन्सनट्रेशन से पूरा करते हैं, तो उसे खत्म करने के बाद जो खुशी और संतुष्टि मिलती है, उसकी कोई तुलना नहीं की जा सकती।

    जिंदगी कोई रेस नहीं है जिसे सिर्फ खत्म करना है। अच्छी जिंदगी का मतलब ही यह है कि आप हर लम्हे को आराम से और पूरी समझदारी के साथ जिएं।



    Source: