उम्र का तकाजा नहीं, प्रोस्टेट कैंसर का संकेत हैं 7 परेशानियां; बचना है तो 50 के बाद पुरुष रट लें ये लक्षण
प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में एक गंभीर बीमारी है, जो अक्सर चुपचाप पनपती है और इसके शुरुआती लक्षण बढ़ती उम्र के कारण मानकर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं। मैक् ...और पढ़ें

प्रोस्टेट कैंसर के 7 शुरुआती संकेत: 50 के बाद पुरुष न करें ये गलतियां (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो दुनियाभर में चिंता का विषय बनी हुई है। आज भी लोगों में इसे लेकर जागरूकता की कमी है, जो कई बार इस बीमारी की समय से पहचान और सही इलाज में रुकावट बनता है।
कैंसर के कई प्रकार होते हैं, जिसमें से कुछ महिलाओं और कुछ पुरुषों को प्रभावित करते हैं। प्रोस्टेट कैंसर इन्हीं में से एक है, पुरुषों में होने वाला एक गंभीर कैंसर है। यह खतरनाक इसलिए माना जाता है, क्योंकि यह अक्सर चुपचाप शरीर में पनपता है, जिससे इसकी पहचान करना मुश्किल हो जाती है।
क्यों खतरनाक है प्रोस्टेट कैंसर?
इस बारे में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग में मेडिकल ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर और यूनिट हेड डॉ. वसीम अब्बास बताते हैं कि यह कैंसर अक्सर चुपचाप विकसित होता है और इसके शुरुआती लक्षणों को अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है।
प्रोस्टेट कैंसर की शुरुआत अक्सर बहुत खामोशी से होती है। कई बार पुरुष इसके शुरुआती संकेतों को सिर्फ 'बढ़ती उम्र' या 'मामूली इंफेक्शन' मानकर टाल देते हैं। लेकिन याद रखें, अगर समय रहते इन लक्षणों को पहचान लिया जाए, तो इसका इलाज बहुत आसानी से हो सकता है।
खबरें और भी
प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण
इसके सफल इलाज के लिए सही समय पर लक्षणों को पहचानना और सही इलाज बेहद जरूरी हो जाता है। नीचे दिए कुछ ऐसे सामान्य लक्षण हैं, जिन्हें पुरुष अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं:-
- रात में बार-बार उठना: अगर आपको रात में बार-बार यूरिन के लिए नींद खराब करनी पड़ती है।
- पेशाब में रुकावट: यूरिन करने में जोर लगाना पड़े, धार बहुत कमजोर हो या रुक-रुक कर आए।
- पेट साफ न होना: टॉयलेट जाने के बाद भी ऐसा महसूस होना कि ब्लैडर पूरी तरह खाली नहीं हुआ है।
- अचानक तेज प्रेशर: पेशाब का इतना तेज प्रेशर होना, जिसे रोकना मुश्किल हो जाए।
- जलन और दर्द: पेशाब करते समय दर्द या जलन महसूस होना।
- खून दिखना: यूरिन या वीर्य (Semen) में खून का दिखना एक गंभीर संकेत है, इसे कभी भी इग्नोर न करें।
- यौन समस्याएं: बिना किसी वजह के इरेक्शन में दिक्कत आना (Erectile Dysfunction) या इजेकुलेशन के समय दर्द होना।
- शरीर में दर्द: कमर, कूल्हों या पेल्विक हिस्से में लगातार दर्द बने रहना।
- वजन और थकान: बिना कोशिश के वजन कम होना, बहुत ज्यादा थकान रहना या पैरों में सूजन आना।
किन बातों का रखें ध्यान?
पुरुषों के लिए प्रोस्टेट ग्लैंड का ख्याल रखना हर उम्र में जरूरी है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ यह और भी जरूरी हो जाता है। हेल्दी प्रोस्टेट सामान्य पेशाब में मदद करता है और प्रोस्टेट के आकार बढ़ने या प्रोस्टेट कैंसर जैसी समस्याओं का खतरा कम करती है। खासकर 50 की उम्र के बाद अपना ध्यान रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। साथ ही निम्न बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है-
- अगर आपके परिवार में पहले किसी को प्रोस्टेट की समस्या रही है, तो आपको समय से पहले जांच करानी चाहिए।
- पेशाब या यौन स्वास्थ्य में आए किसी भी छोटे बदलाव को 'मामूली' न समझें। जिसे आप छोटी परेशानी समझ रहे हैं, वह कैंसर की शुरुआत हो सकती है।
- ऊपर दिया गया कोई भी लक्षण दिखे, तो शर्म न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
यह भी पढ़ें- कम उम्र के लोगों में क्यों बढ़ रहा है कैंसर, डॉक्टर ने गिनाए इसके पीछे छिपे गंभीर कारण