Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    World Cancer Day 2026: आपको कैंसर से कोसों दूर रखेंगी 8 आदतें, देरी से पहले संभल जाने में है भलाई

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 03:34 PM (GMT+05:30)

    कैंसर एक ऐसा शब्द है जो किसी भी इंसान के मन में डर पैदा कर सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इस बीमारी के कई मामलों ...और पढ़ें

    आज ही अपनाएं कैंसर से बचने के ये 8 नियम (Image Source: Freepik)

    आज ही अपनाएं कैंसर से बचने के ये 8 नियम (Image Source: Freepik) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर 'कैंसर' शब्द सुनते ही हम सहम जाते हैं। हमें लगता है कि यह बीमारी बिना बताए दरवाजा खटखटाती है और इस पर हमारा कोई बस नहीं चलता, लेकिन सच्चाई इससे थोड़ी अलग है और बहुत राहत देने वाली है।

    विज्ञान कहता है कि कैंसर कोई 'बैड लक' नहीं, बल्कि ज्यादातर मामलों में हमारी बरसों पुरानी छोटी-छोटी गलतियों का नतीजा है। अच्छी खबर यह है कि गाड़ी का स्टीयरिंग व्हील अभी भी आपके हाथ में है। जी हां, World Cancer Day 2026 के मौके पर, चलिए जानते हैं उन 8 आदतों (Cancer Prevention Tips) के बारे में जो आपके शरीर के चारों ओर एक सुरक्षा कवच बना सकती हैं।

    Habits to prevent cancer

    (Image Source: Freepik)

    अच्छी नींद लेना है जरूरी

    कोशिश करें कि आप पर्याप्त और अच्छी नींद लें। हालांकि, नींद और कैंसर का सीधा संबंध बहुत मजबूत नहीं है, लेकिन कम या खराब नींद लेने से वजन बढ़ने का खतरा रहता है। बढ़ा हुआ वजन कैंसर के जोखिम को बढ़ाने वाला एक प्रमुख कारण माना जाता है।

    शराब से बनाएं दूरी

    अगर आप शराब पीते हैं, तो बिना देर किए इस आदत से दूरी बना लेने में ही समझदारी है। जी हां, ज्यादा शराब पीने से मुंह, गले, भोजन की नली, लिवर और कोलन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, यह महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क भी बढ़ाता है। अगर शराब के साथ धूम्रपान भी किया जाए, तो यह खतरा और भी गंभीर हो जाता है।

    खबरें और भी

    खतरनाक इन्फेक्शन्स से बचें

    ऐसे इन्फेक्शन्स से खुद को बचाएं जो कैंसर का कारण बन सकते हैं, जैसे कि हेपेटाइटिस वायरस, एचआईवी और एचपीवी। ये वायरस अक्सर अनसेफ सेक्शुअल एक्टिविटी या इन्फेक्टेड नीडल्स के जरिए फैलते हैं।

    How to Prevent Cancer

    (Image Source: Freepik)

    विटामिन डी की कमी से बचें

    आज के लाइफस्टाइल में लोग अक्सर विटामिन डी की कमी का सामना करते हैं। ऐसे में, सप्लीमेंट लेना एक अच्छा ऑप्शन है। स्टडीज बताती हैं कि विटामिन डी प्रोस्टेट और कोलन कैंसर जैसे खतरों को कम करने में मदद कर सकता है।

    रेगुलर एक्सरसाइज करें

    कोलन कैंसर के खतरे को कम करने के लिए फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। एक्सरसाइज सिर्फ पुरुषों की सेहत के लिए ही फायदेमंद नहीं है, बल्कि यह महिलाओं में ब्रेस्ट और प्रजनन संबंधी कैंसर के खतरे को भी कम करता है। सबसे अच्छी बात यह है कि डेली एक्सरसाइज से मोटापा कम हो या नहीं, मगर कैंसर से बचाव के लिए यह बड़ा रोल प्ले करती है।

    सही खान-पान चुनें

    अपने खाने में सैचुरेटेड फैट और रेड मीट का सेवन कम करें, क्योंकि ये कोलन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं। इसके बजाय, अपनी डाइट में फलों, सब्जियों और साबुत अनाज की मात्रा को बढ़ाएं।

    वैक्सीनेशन है जरूरी

    कुछ वायरल इन्फेक्शन्स से बचाव करके भी कैंसर से सुरक्षा मिल सकती है। बता दें, हेपेटाइटिस बी और ह्यूमन पैपिलोमावायरस से बचाव के लिए टीके उपलब्ध हैं। इन टीकों को लगवाने के लिए किसी हेल्थकेयर एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

    धूप से करें बचाव

    स्किन कैंसर सबसे आम प्रकार के कैंसरों में से एक है, लेकिन इससे बचाव करना भी सबसे आसान है। इसलिए, जितना हो सके धूप में समय बिताने से बचें, स्किन को ढंक कर रखें और सनस्क्रीन के स्टेप को अपने रूटीन में जरूर शामिल करें।

    Sources:

    यह भी पढ़ें- कैंसर हो गया गायब! सबसे खतरनाक बीमारी पर वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी, पढ़ें गुड न्यूज

    यह भी पढ़ें- क्या मेनोपॉज के बाद कमजोर इम्युनिटी बन सकती है सर्वाइकल कैंसर की वजह? डॉक्टर ने दिया जवाब