Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World IVF Day 2025: कब, क्यों और किसे चुनना चाहिए एग फ्रीजिंग का ऑप्शन? बता रही हैं एक्सपर्ट

    Updated: Thu, 24 Jul 2025 07:58 AM (IST)

    आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में खासकर महिलाओं के लिए करियर और पर्सनल लाइफ में तालमेल बिठाना एक चुनौती बन गया है। शादी और मदरहुड की उम्र अक्सर आगे बढ़ती ...और पढ़ें

    World IVF Day 2025: क्या आप भी सोच रही हैं एग फ्रीजिंग बारे में? (Image Source: Freepik)
    World IVF Day 2025: क्या आप भी सोच रही हैं एग फ्रीजिंग बारे में? (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. 25 जुलाई का दिन World IVF Day के तौर पर मनाया जाता है।
    2. एग फ्रीजिंग कई महिलाओं के लिए एक वरदान साबित हो सकता है।
    3. एक्सपर्ट की सलाह पर ही किसी कपल को इसके बारे में सोचना चाहिए।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 25 जुलाई को World IVF Day मनाया जाता है। यह दिन उन सभी लोगों के लिए उम्मीद की किरण लेकर आता है, जो मदरहुड या फादरहुड का सपना देखते हैं लेकिन इसमें सफल नहीं हो पा रहे हैं। 

    जी हां, आईवीएफ यानी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन मेडिकल साइंस की एक ऐसी अद्भुत देन है, जिसने लाखों कपल्स के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है, लेकिन आज इस आर्टिकल में आप डॉ. श्वेता मित्तल गुप्ता (सह-निदेशक और सीनियर फर्टिलिटी एक्सपर्ट, सर गंगा राम अस्पताल) से आईवीएफ के साथ-साथ एक और जरूरी मुद्दे के बारे में जानेंगे जो है- Egg Freezing!

    क्या है एग फ्रीजिंग?

    एग फ्रीजिंग यानी एग्स को उनके हेल्दी स्टेज पर निकालकर फ्यूचर के लिए सुरक्षित रखना। जब महिला मां बनने के लिए तैयार हो, तब इन एग्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें, ये प्रोसेस IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) का हिस्सा होता है।

    एग फ्रीजिंग के बारे में किन्हें सोचना चाहिए?

    सिर्फ मेडिकल कारणों से नहीं, बल्कि कई सामाजिक और व्यक्तिगत वजहों से भी महिलाएं इसे चुन सकती हैं। डॉक्टर की सलाह है कि इन स्थितियों में महिलाएं एग फ्रीजिंग पर विचार करना चाहिए:

    खबरें और भी

    • जिनके परिवार में अर्ली मेनोपॉज की हिस्ट्री हो।
    • जिन्हें एंडोमेट्रिओसिस या ऑटोइम्यून बीमारी हो।
    • जो कैंसर ट्रीटमेंट से गुजर रही हों।
    • या फिर जो अभी मानसिक, भावनात्मक या सामाजिक रूप से मां बनने के लिए तैयार नहीं हैं।

    यह भी पढ़ें- डिजाइनर बेबी अब सपना नहीं, हकीकत है! क्या है थ्री पर्सन IVF तकनीक? यहां समझें पूरा प्रॉसेस

    कब करवानी चाहिए एग फ्रीजिंग?

    सबसे बेहतर समय है- 30 से पहले या ज्यादा से ज्यादा 35 साल की उम्र तक। इस उम्र में एग्स की क्लाविटी और मात्रा दोनों ज्यादा होती हैं, जिससे भविष्य में प्रेग्नेंसी की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, 35 के बाद भी एग फ्रीजिंग संभव है, लेकिन उम्र के साथ एग्स की क्वॉलिटी घटती जाती है, जिससे सक्सेस की संभावना कम हो सकती है।

    भारत में बदल रही है सोच

    कुछ साल पहले तक एग फ्रीजिंग पर बात करना भी असामान्य था। पर अब हालात बदल रहे हैं, खासकर शहरी इलाकों में। महिलाएं अपनी फर्टिलिटी हेल्थ को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो रही हैं और समय रहते सवाल पूछ रही हैं। अब महिलाएं डॉक्टर के पास केवल तब नहीं जातीं जब वो मां बनना चाहती हैं, बल्कि तब भी जाती हैं जब वो फिलहाल मां नहीं बनना चाहतीं।

    ध्यान में रखें ये बात

    जरूरी बात यह है कि एग फ्रीजिंग कोई गारंटी नहीं है कि फ्यूचर में प्रेग्नेंसी जरूर होगी, लेकिन यह एक साइंटिफिक सुरक्षा कवच जरूर है, जो समय के साथ आपकी जिंदगी के फैसलों को थोड़ा और आसान बना सकता है।

    एक्सपर्ट का कहना है कि, "30 पर फ्रीज कर दो और कभी जरूरत न पड़े, ये बेहतर है बजाय इसके कि 38 पर पछताओ और कहो– काश पहले किया होता।"

    खुद बनें अपने फैसलों के मालिक

    एग फ्रीजिंग एक ऐसा ऑप्शन है जो महिलाओं को यह अधिकार देता है कि वे अपने शरीर और भविष्य की प्रजनन क्षमता को लेकर खुद फैसला लें। यह उन सभी महिलाओं के लिए एक उम्मीद है, जो यह मानती हैं कि हर चीज का अपना सही समय होता है।

    जी हां, अगर आप या आपके आसपास कोई महिला जीवन में इस दोराहे पर खड़ी है, तो एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। हो सकता है, यह जानकारी किसी का आज नहीं तो कल जरूर बदल दे।

    यह भी पढ़ें- क्या IVF से पूरा हो सकता है Diabetes से पीड़ित महिलाओं के मां बनने का सपना? डॉक्टर ने दिया जवाब