Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Vegetarian Day 2023: वर्ल्ड वेजिटेरियन डे पर जानें शाकाहारी खाने के हैरान करने वाले फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 12:49 PM (IST)

    World Vegetarian Day 2023 हर साल विश्व शाकाहारी दिवस 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन शाकाहारी भोजन को बढ़ावा देने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। शा ...और पढ़ें

    World Vegetarian Day 2023: शाकाहारी खाने के फायदे
    World Vegetarian Day 2023: शाकाहारी खाने के फायदे

    HighLights

    1. हर साल 1 अक्टूबर को विश्व शाकाहारी दिवस मनाया जाता है।
    2. हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए शाकाहारी भोजन करना जरूरी है।
    3. शाकाहारी भोजन में फैट्स, सोडियम की मात्रा कम होती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Vegetarian Day 2023: दुनियाभर में हर साल 1 अक्टूबर को विश्व शाकाहारी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य वेज फूड्स के फायदों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमेशा शाकाहारी खाने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि मांसाहारी खाने की तुलना में शाकाहारी खाने स्वादिष्ट नहीं होते हैं।

    अच्छी सेहत के लिए शरीर को सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है, ऐसे में वेज फूड्स की मदद से ही शरीर में सभी विटामिंस की कमी को दूर कर सकते हैं। ताजे फल, सब्जियां और साबुत अनाज खाने से आप फिट रहेंगे। तो चलिए जानते हैं, शाकाहारी खाने के अनगिनत फायदे।

    दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

    गलत खानपान से हमारी सेहत प्रभावित होती है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए शाकाहारी भोजन का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए फाइबर युक्त फूड्स यानी साबुत अनाज, नट्स, फलियां आदि का सेवन कर सकते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कंट्रोल कर आपके दिल की सुरक्षा करते हैं।

    ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार

    कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, वो वेज डाइट को फॉलो कर हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। शाकाहारी भोजन में फैट्स, सोडियम की मात्रा कम होती है, जो रक्तचाप को सामान्य रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा वेज फूड्स में शामिल कई फल और सब्जियां पोटैशियम से भरपूर होती हैं, जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:Home Remedies For Diabetes: डायबिटीज से हैं परेशान तो आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

    हड्डियों को स्वस्थ रखे

    जो लोग वेजीटेरियन होते हैं, उन्हें हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। दरअसल, दूध, पनीर, नट्स, टोफू, सोयाबीन और हरी सब्जियों में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। जिनके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।

    वेट लॉस में सहायक

    अगर आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो वेज डाइट को फॉलो करना जरूरी है। सादा खाना वजन को मेंटेन करने में मददगार है। नॉन-वेज फूड्स जैसे चिकन, मछली आदि में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इन्हें खाने से वजन तेजी से बढ़ता है।

    ब्लड शुगर का स्तर सामान्य रहता है

    डायबिटीज के मरीजों को वेज डाइट फॉलो करना चाहिए। शुगर का स्तर सामान्य रखने के लिए साबुत अनाज, दालें, हरी सब्जियों को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है।

    यह भी पढ़ें:Apple Juice Benefits: किसी वरदान से कम नहीं है सेब का जूस, सुबह इसे खाली पेट पीने के हैं गजब के फायदे

    Pic Credit: Freepik