Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Health Tips: आंतों के दुश्मन हैं ये 4 तरह के फूड्स, आज ही करें इन्हें डाइट से आउट

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 06:00 AM (GMT+05:30)

    Health Tips शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन तंत्र का ठीक रहना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके लिए लिवर के साथ आंतों की भी अहम भूमिका होती है इसलिए बेहतर पा ...और पढ़ें

    Health Tips: आंतों को रखना है स्वस्थ, तो न खाएं ये चीजें
    Health Tips: आंतों को रखना है स्वस्थ, तो न खाएं ये चीजें

    HighLights

    1. कुछ फूड्स आंतों के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं।
    2. रेड मीट हमारी आंतों के लिए काफी हानिकारक है।
    3. आंतों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो जंक फूड्स से दूरी बनाएं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Health Tips: हमारी आंतों का सीधा संबंध मस्तिष्क से होता है। ऐसे में अगर हमारी आतें अस्वस्थ हैं, तो हमारा मस्तिष्क भी काम करना बंद कर देगा। इसका कारण है मसालेदार खाना जिसे देखकर हम खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। इसके कारण हमें एसिडिटी, दर्द,जलन और पेट की कई समस्याओं को सामना करना पड़ता है। खाने की कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें पचाना हमारे आंतों के लिए बहुत ही मुश्किल होता है। इससे आंतों पर बुरा असर पड़ता है। तो आइए जानते हैं, आंतों के स्वास्थ्य के लिए कौन-से फूड्स हानिकारक साबित हो सकते हैं।  

    रेड मीट

    रेड मीट का ज्यादा सेवन हमारी आंतों के लिए हानिकारक है, क्योंकि इसे अधिक मात्रा में खाने से कुछ अवांछित चीजें पैदा हो जाती है, जो हमारी आंतों को अंदर से सड़ाने लगती हैं। ये अधिकतर हॉटडॉग, सॉसेज में ज्यादा पाया जाता है, जिसमें अत्यधिक मात्रा में सोडियम, अनहेल्दी फैट्स, हानिकारक केमिकल्स और  प्रिजर्वेटिव  होते हैं, जो आंतों को नुकसान पहुंचाते हैं।

    जंक फूड्स

    आजकल हर घर की जान बना बैठा है ये जंक फूड्स। ब्रेड, पिज्जा,बर्गर,केक, बिस्किट, प्रोसेस्ड फूड इन सभी चीजों में बहुत अधिक कार्बोहाइड्रेट, सोडियम और फैट्स की मात्रा अधिक होती है, जिससे हमारी आंतों पर बुरा असर पड़ता है।

    यह भी पढ़ें: ग्रीन टी ही नहीं Green Coffee पीने के भी हैं बहुत फायदे, ग्लोइंग स्किन के साथ ही कम करे कोलेस्ट्रॉल

    शुगर ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक

    कोई भी ड्रिंक हो सोडा, एनर्जी ड्रिंक, फ्रूट जूस आदि कुछ भी हो सभी में बहुत अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है । इन्हें पीने से एसिड बनने लगता है और फिर इसी एसिड के लगातार होने से आंतों में सूजन की समस्या हो सकती है। 

    खबरें और भी

    डीप फ्राई फूड्स

    40 साल की उम्र के बाद व्यक्ति को डीप फ्राई फूड्स से परहेज करना चाहिए। इसमें फैट और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर में फ्री रेडिकल्स ज्यादा बनने लगते हैं, जो आंतों को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। इसके अलावा एसिडिक फूड्स जैसे पेस्ट्रीज, कॉर्नफ्लेक्स, चिप्स, कुरकुरी, पास्ता, व्हाइट राइस , व्हाइट पोटैटो आदि खाने से बचें। ये आपकी आंतों को नुकसान पहुंचाते हैं। 

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में भी आसानी से कम होगा वजन, बस रोजाना पिएं ये डिटॉक्स ड्रिंक्स

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik