Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सर्दियों में पाचन संबंधी समस्याओं से बचाएंगे ये योगासन, आप भी बना लें अपने रूटीन का हिस्सा

    Updated: Wed, 20 Nov 2024 07:00 AM (IST)

    सर्दियों में योग से शरीर में गर्माहट आती है इम्यूनिटी बढ़ती है और ब्लड सर्कुलेशन बना रहता है। इसलिए इस मौसम में पाचन को बेहतर रखने के लिए कुछ योगासन क ...और पढ़ें

    सर्दियों में पाचन दुरुस्त रखेंगे ये योगासन (Picture Courtesy: Freepik)
    सर्दियों में पाचन दुरुस्त रखेंगे ये योगासन (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. सर्दी के मौसम में पाचन का ध्यान रखना जरूरी है।
    2. कब्ज जैसी समस्याओं से सेहत को नुकसान हो सकता है।
    3. कुछ योगासन पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Yoga Poses For Digestion: ठंड के मौसम में अक्सर जोड़ों में अकड़न, आलस और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में योगासन न केवल शरीर को लचीला बनाए रखते हैं, बल्कि पाचन को भी मजबूत बनाते हैं। इससे शरीर एनर्जेटिक बना रहता है और मूड भी हर वक्त अच्छा बना रहता है। यही वजह है कि इस मौसम में भी योग से आलस को दूर कर शरीर को एक्टिव बनाए रखा जा सकता है। आइए जानते हैं कि ये कौन-कौन से योग हैं, जो सर्दियों में भी आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को फिट और आपको एक्टिव बनाए रख सकते हैं।

    पवनमुक्तासन

    यह आसन गैस्ट्रिक समस्याओं और पाचन को सुधारने में मदद करता है। पीठ के बल लेटकर एक पैर को पेट के पास लाएं और हाथों से पकड़ें और सिर को भी घुटनों की ओर ले जाएं। फिर दूसरे पैर से भी दोहराएं। रोजाना 5-10 बार इसे करने से पेट हल्का रहता है और डाइजेशन बेहतर होता है।

    वज्रासन

    खाने के बाद इस आसन में बैठना पाचन के लिए बेहतरीन है। पैरों को पीछे करते हुए घुटनों को मोड़कर एड़ियों पर बैठें और रीढ़ को सीधा रखें। इस आसन को नियमित 10-15 मिनट करने से खाने का पाचन जल्दी होता है और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।

    यह भी पढ़ें: जड़ से खत्म हो जाएगा पुराने से पुराना कब्ज, 3 योगासन करेंगे आपकी मदद!

    मलासन

    मलासन में स्क्वाट जैसी स्थिति में बैठकर दोनों हाथों को जोड़ें और कोहनियों को घुटनों के पास रखें। ये आसन पेट के अंगों की मसाज करता है, जिससे पाचन तंत्र एक्टिव होता है।इसे रोज 1-2 मिनट करने से पेट साफ रहता है।

    खबरें और भी

    भुजंगासन

    पेट के बल लेटकर, दोनों हाथों से छाती और सिर को ऊपर की ओर उठाएं। ये आसन पेट के अंगों को स्ट्रेच करता है और पाचन को बेहतर बनाता है। इसे 5-7 बार करने से डाइजेशन में सुधार होता है और पेट में हल्कापन महसूस होता है।

    त्रिकोणासन

    त्रिकोणासन में खड़े होकर एक पैर खोलें, एक हाथ को नीचे की ओर पैर तक ले जाकर दूसरा हाथ ऊपर की ओर उठाएं। यह आसन पेट के अंगों को खींचता है और डाइजेशन को सुधारता है। नियमित इस आसन को करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है

    अर्ध मत्स्येन्द्रासन

    बैठकर एक पैर मोड़ें और दूसरा पैर उसके ऊपर रखें। शरीर को विपरीत दिशा में ट्विस्ट करें, और हाथों को भी फैलाते हुए जमीन पर रखें। यह आसन पेट को मरोड़ता है, जिससे पाचन संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है।

    कपालभाति प्राणायाम

    तेजी से सांस छोड़ते हुए पेट को अंदर की ओर खींचें। यह प्राणायाम पेट की सफाई करता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। रोज 5 मिनट तक इसे करने से सर्दियों में पाचन अच्छा रहता है।

    यह भी पढ़ें: पेट फूलने की समस्या से अक्सर रहते हैं परेशान, तो आज ही खाना शुरू कर दें ये फूड्स, तुरंत मिलेगा आराम

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।