यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Constipation Remedies: कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे दादी-नानी के ये 5 घरेलू नुस्खे, आप भी कर लीजिए नोट
दिनभर फ्रेश और तरोताजा महसूस करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है सुबह पेट साफ होना। अगर आपको भी अक्सर अपच गैस या कब्ज की तकलीफ रहती है तो ये आर्टिकल सिर् ...और पढ़ें

HighLights
- सख्त मल और कब्ज की समस्या से आज के अनहेल्दी लाइफस्टाइल में कई लोग परेशान हैं।
- ऑयली और तला भुना भोजन पाचन तंत्र से जुड़ी कई दिक्कतें पैदा करता है।
- कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए दादी-नानी के जमाने से कई घरेलू नुस्खे चले आ रहे हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Constipation Remedies: आजकल के अनहेल्दी खानपान में अक्सर लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके पीछे शरीर में पानी की कमी समेत कई कारण हो सकते हैं, जिससे पूरा इंटरनेट भरा पड़ा है। ऐसे में सबसे पहले जरूरी है इससे निजात पाने का तरीका जानना। वैसे तो इसे लेकर डॉक्टर्स कई तरह की दवाइयां बता सकते हैं, लेकिन अक्सर लोग गैस, अपच और एसिडिटी जैसी चीजों को घरेलू नुस्खों की मदद से ही ठीक करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि इसका सेहत पर कोई नुकसान नहीं होता है। आइए आपको बताते हैं घर पर ही आसानी से मिलने वाली कुछ चीजों से कैसे कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

पानी
कब्ज की समस्या हो गई है, तो सबसे पहले भरपूर मात्रा में पानी पीने की आदत बना लीजिए। दिनभर में कम से कम 10 गिलास पानी पिएं और रात को सोने से पहले गर्म दूध पीना न भूलें। बता दें, शरीर जब डीहाइड्रेटेड होता है, तब भी सख्त मल या कब्ज की दिक्कत होती है।
ईसबगोल
कब्ज से निजात दिलाने में ईसबगोल का सेवन भी काफी कारगर होता है। बता दें, कि इसका असर जल्दी चाहिए, तो रात में गुनगुने दूध के अंदर थोड़ी ईसबगोल मिलाकर पी लें। जब आप सुबह उठेंगे, तो पाएंगे कि पेट साफ हो गया है।
यह भी पढ़ें- बासी रोटी खाने के ये 5 फायदे जानेंगे, तो आप भी रात में ही बनाकर रखने लगेंगे एक्स्ट्रा रोटियां
मेथीदाना
कब्ज और पाचन से जुड़ी तमाम समस्याओं के लिए मेथी दाने का प्रयोग पुराने जमाने से होता हुआ आया है। ऐसे में, कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आपको सबसे पहले 1 गिलास पानी लेना है और फिर इसमें 1 चम्मच मेथी दाना भिगो देना है। इसके बाद जब आप सुबह उठें, तो सबसे पहले इसे चबाकर खा लें और इसके बाद इसका पानी भी पी लें। इससे कब्ज छूमंतर हो जाएगा।
खबरें और भी
नींबू और काला नमक
कब्ज की परेशानी में आप एक गिलास गुनगुने पानी में काला नमक और नींबू का रस मिलाकर भी ले सकते हैं। इससे भी जल्द ही पेट साफ हो जाता है।
त्रिफला चूर्ण
रात में भोजन के बाद गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन कर लें। यह भी आपके कब्ज को दूर करने का काम बखूबी कर सकता है। इससे गैस, एसिडिटी और अपच का अंत हो जाता है।
यह भी पढ़ें- High Uric Acid को कंट्रोल करने में असरदार है व्हीटग्रास जूस, बस जान लें इसे पीने का तरीका
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।