यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Health Tips: क्या आप भी रात में खाते हैं ये फल, तो सेहत पर पड़ सकता है भारी
Health Tips शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फल खाने की सलाह दी जाती है। इनमें मौजूद पोषक तत्व आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। कई लोग रात में खाना खाने के ब ...और पढ़ें

HighLights
- रात में सेब खाने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
- पोषक तत्वों से भरपूर केला डिनर करने के बाद खाते हैं, तो अपच से परेशान हो सकते हैं।
- रात में खट्टे फल खाने से बचना चाहिए।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: फलों को शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इनमें वो सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं, इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट भी डेली डाइट में फल शामिल करने की सलाह दी जाती है। कई लोग डिनर करने के बाद फल खाते हैं। क्या आप जानते हैं, रात में कुछ फल खाने से सेहत संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानें, रात में इन फलों को क्यों परहेज करना चाहिए।
केला
पोषक तत्वों से भरपूर केला सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आप इसे रात में खाते हैं, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। रात के समय इसे खाने से बॉडी का तापमान बढ़ सकता है और पचने में भी समय लगता है। जिससे आपको सोने में परेशानी हो सकती है।
सेब
सेब सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद विटामनि और मिनरल्स आपको कई बीमारियों से दूर रखते हैं, लेकिन रात में आपको सेब नहीं खाना चाहिए। इससे पाचन संबंधी समस्या जैसे एसिडिटी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Lemon Benefits: शुगर के मरीजों के लिए संजीवनी बूटी है नींबू, इसे एक नहीं, चार तरीकों से करें डाइट में शामिल
संतरा और अंगूर
ये फल फाइबर और विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। रात में आप इन फलों को खाते हैं, तो पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। वैसे भी रात में खट्टे फलों को खाने से बचना चाहिए।
चीकू
चीकू कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे खाने से थकान दूर होती है। यह आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप इस फल को रात में खाते हैं, तो इससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। चीकू में शुगर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसे रात में खाने से परहेज करना चाहिए।
खबरें और भी
तरबूज
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए तरबूज खाने की सलाह दी जाती है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। जो आपके शरीर को हाइड्रेट करता है। यह शुगर से भी भरपूर होता है। वहीं आप इसे रात में खाते हैं, तो आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Uric Acid Diet: यूरिक एसिड बढ़ने पर इन चीजों को करें डाइट से आउट, जानें क्या खाने से होगा कंट्रोल
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik