आराम के बाद भी दिमाग की बैटरी रहती है डाउन, जानें किन वजहों से बढ़ रही है मानसिक थकान?
लाइफस्टाइल से जुड़ी हमारी कुछ आदतें दिमाग को थका देती हैं, जिसके कारण याददाश्त कमजोर होना या काम पर फोकस करने में परेशानी जैसी समस्याएं होती हैं। ...और पढ़ें

हमारी कुछ आदतें ही मानसिक थकान का कारण (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में शारीरिक थकान से ज्यादा लोग मानसिक थकान से जूझ रहे हैं। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि सोकर उठने के बाद भी फ्रेश महसूस नहीं हो रहा या काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पा रहे हैं।
डॉ. सुधीर कुमार (MD, DM) बताते हैं कि यह थकान किसी शारीरिक मेहनत से नहीं, बल्कि हमारी आधुनिक जीवनशैली और आदतों से उपजी है। आइए समझते हैं कि आखिर क्यों हमारा दिमाग हर समय थका-थका महसूस करता है।
डिजिटल स्टिमुलेशन और इन्फॉर्मेशन ओवरलोड
आज हम सूचनाओं के विस्फोट के दौर में जी रहे हैं। सुबह उठते ही सोशल मीडिया स्क्रॉल करने से लेकर देर रात तक वीडियो देखने तक, हमारा दिमाग लगातार डेटा प्रोसेस कर रहा है। इसे इन्फॉर्मेशन ओवरलोड कहते हैं। जब दिमाग को जरूरत से ज्यादा जानकारी मिलती है, तो वह थक जाता है।
नींद की खराब गुणवत्ता
सिर्फ सोना काफी नहीं है, गहरी नींद जरूरी है। स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट हमारे स्लीप हार्मोन मेलाटोनिन को प्रभावित करती है। इससे हम सोते तो हैं, लेकिन दिमाग पूरी तरह शांत नहीं हो पाता, जिससे सुबह उठने पर भी फ्रेश महसूस नहीं होता।
क्रॉनिक स्ट्रेस और सोशल कंपैरिजन
हर समय परफेक्ट दिखने और दूसरों से आगे निकलने की होड़ ने हमें स्ट्रेस में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर दूसरों की तस्वीरें देखकर अपनी जिंदगी की तुलना करना भी हमारा मानसिक सुकून को छीन लेता है।
खबरें और भी
Why are so many people feeling mentally exhausted today?
— Dr Sudhir Kumar MD DM (@hyderabaddoctor) March 9, 2026
Many people say:
“I am not physically tired… but my brain feels drained.”
This is becoming extremely common.
✅Here are 7 science-based reasons why modern life is exhausting our brains:
मेंटल डाउन टाइम की कमी
पहले के समय में लोग खाली बैठते थे या खिड़की से बाहर झांकते थे, जिसे मेंटल डाउन टाइम कहते हैं। आज हम खाली समय मिलते ही फोन निकाल लेते हैं। दिमाग को कभी आराम करने या सुस्ताने का मौका ही नहीं मिलता।

(AI Generated Image)
मानसिक थकान कम कैसे करें?
- डिजिटल डिटॉक्स और नो-स्क्रीन टाइम- सोने से कम से कम 1-2 घंटे पहले फोन, लैपटॉप और टीवी से दूरी बना लें। यह दिमाग को शांत करने और गहरी नींद के लिए तैयार करने का सबसे अच्छा तरीका है।
- नोटिफिकेशन बंद करें- जब आप कोई जरूरी काम कर रहे हों, तो फोन की नोटिफिकेशन बंद कर दें। बार-बार ध्यान भटकने से दिमाग की एनर्जी दोगुनी खर्च होती है।
- फिजिकल एक्टिविटी और प्रकृति- रोजाना 30 मिनट की एक्सरसाइज दिमाग के लिए फ्यूल का काम करती है। साथ ही, पार्क में जाकर टहलें। घर के बाहर प्रकृति के बीच समय बिताने से तनाव का स्तर काफी कम हो जाता है।
- पूरी नींद लें- दिमाग की मरम्मत और मेमोरी स्टोर करने के लिए 7-8 घंटे की गहरी नींद जरूरी है। इसे अपनी प्रायोरिटी बनाएं।
- सोशल कनेक्शन- डिजिटल चैटिंग के बजाय लोगों से असल जिंदगी में मिलें और बातचीत करें। अपनों से मिलकर दिल की बात शेयर करना मानसिक बोझ को तुरंत कम कर देता है।