Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शरीर का 'दूसरा हार्ट' हैं आपकी पिंडलियां! Calf Muscles को मजबूत बनाने के लिए करें ये 7 एक्सरसाइज

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Wed, 29 Apr 2026 07:00 AM (IST)

    पैरों की पिंडलियों को हमारा दूसरा दिल कहा जाता है। इन्हें मजबूत बनाने के लिए रोजाना कुछ एक्सरसाइज करना फायदेमंद है। ...और पढ़ें

    पिंडलियों को मजबूत बनाएंगी ये एक्सरसाइज (Picture Courtesy: Freepik)

    पिंडलियों को मजबूत बनाएंगी ये एक्सरसाइज (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे शरीर की पिंडलियों की मांसपेशियों को अक्सर दूसरा हार्ट कहा जाता है। इसका कारण है कि ये मांसपेशियां खून को पैरों से दिल तक पंप करने का काम करती हैं। जब हम चलते, दौड़ते या लंबे समय तक खड़े रहते हैं, तो पिंडलियों का यह नेचुरल पंपिंग एक्शन ब्लड सर्कुलेशन को संतुलित रखता है। 

    अगर ये मांसपेशियां कमजोर हो जाएं तो पैरों में थकान, सूजन और वैरिकोज वेन्स जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में इन्हें मजबूत और फ्लेक्सिबल बनाए रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कुछ असरदार एक्सरसाइज के बारे में जो पिंडलियों को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं।

    पिंडलियों को मजबूत बनाने के लिए एक्सरसाइज

    • काफ रेज- यह सबसे आसान और प्रभावी एक्सरसाइज है। इसमें सीधे खड़े होकर पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखें, फिर धीरे-धीरे एड़ियों को ऊपर उठाएं और कुछ सेकंड रुककर वापस नीचे लाएं। इसे 15-20 बार दोहराने से पिंडलियों में खिंचाव आता है और उनकी मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। 
    Calf Muscles Exercise (1)
    (AI Generated Image)
    • सीढ़ी चढ़ना- जब आप सीढ़ियां चढ़ते हैं तो पिंडलियों पर प्रेशर बढ़ता है, जिससे वे मजबूत होती हैं और उनकी सहनशक्ति बढ़ती है।यह एक्सरसाइज दिल की सेहत और ब्लड सर्कुलेशन के लिए भी फायदेमंद है। 
    • रस्सी कूदना- रस्सी कूदने से पिंडलियों की मांसपेशियां तेजी से एक्टिव होती हैं। यह एक्सरसाइज मांसपेशियों की ताकत और स्टैमिना दोनों को बढ़ाती है। साथ ही, यह एक बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट है, जो कैलोरी बर्न करने और दिल की धड़कन को संतुलित रखने में सहायक है।
    • वॉल सिट विद हील लिफ्ट- इस एक्सरसाइज में दीवार से पीठ लगाकर बैठने की मुद्रा में आते हैं और पंजों को जमीन पर रखते हुए एड़ियों को ऊपर उठाते हैं। यह पिंडलियों पर दबाव डालता है जो जांघों सहित पैरों की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है।
    • लंज वॉक- लंज वॉक एक फुल-लेग वर्कआउट है, जिसमें पिंडलियों को खासतौर पर फायदा मिलता है। इसमें एक पैर आगे बढ़ाकर लंज पोजिशन बनाते हैं और फिर दूसरा पैर आगे लाते हैं। इससे पिंडलियों की शेप बेहतर होती है और पैरों का बैलेंस सुधरता है।
    • साइकिलिंग- साइकिलिंग पिंडलियों की मांसपेशियों को लगातार एक्टिव रखने वाली एक्सरसाइज है। चाहे आप आउटडोर साइकिल चलाएं या स्टैशनरी बाइक का इस्तेमाल करें, दोनों ही पिंडलियों की मांसपेशियों को टोन और मजबूत बनाते हैं।
    • टो वॉक्स- इसमें 1-2 मिनट तक पंजों के बल चलने से पिंडलियों में खिंचाव आता है और उनकी मांसपेशियां टोन होती हैं। यह बैलेंस सुधारने और सहनशक्ति बढ़ाने में भी मददगार है।
     
     
    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।