Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फ्रिज तो कल आया है, इंसान 1000 साल पहले कैसे पिघलने से बचाता था बर्फ? जानकार कहेंगे- 'वाह क्या दिमाग था!’

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 02:57 PM (GMT+05:30)

    अगर आपके मन में कभी यह सवाल आता है कि जब फ्रिज नहीं था तब लोग बर्फ पिघलने से कैसे बचाते थे तो आइए सदियों पुरानी इन तकनीकों के बारे में जानते हैं। ...और पढ़ें

    फ्रिज आने से पहले लोग बर्फ बचाने के लिए कई तरह की तकनीक अपनाते थे (Image Source: AI Generated)

    फ्रिज आने से पहले लोग बर्फ बचाने के लिए कई तरह की तकनीक अपनाते थे (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज फ्रिज में बर्फ जमाना कितना आसान है, पानी को फ्रीजर में रखो और थोड़ी देर में बर्फ जमकर तैयार। ऐसे में कभी सोचा ही नहीं कि पहले के जमाने में जब फ्रिज नहीं होता था तो लोग बर्फ कैसे बचाकर रखते थे। जबकि हम जानते हैं कि बर्फ का इंसानों से रिश्ता फ्रिज से भी पुराना है, पर यह कैसे संभव होता था? आइए इसके पीछे का लॉजिक जानने की कोशिश करते हैं।

    फ्रिज आने से पहले लोग बर्फ कैसे बचाकर रखते थे?

    यह बात सुनने में अटपटी लग सकती है लेकिन फ्रिज की आने से सदियों से पहले भी लोग बर्फ को सुरक्षित जमा लेते थे। उस समय चाहे लोग रेगिस्तान में रहते हों या किसी ट्रॉपिकल रीजन में, उन्हें मालूम था कि बर्फ और कुल्फी कैसे जमाते थे। 

    रेगिस्तान में भी बचाकर रख लेते थे बर्फ 

    प्राचीन फारस में याखचल नाम की विशाल गुंबद के आकार की एक अद्भुत वास्तुकला थी, जिसका इस्तेमाल उस समय में बर्फ को बनाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए किया जाता था। इसे मिट्टी, रेत, जानवरों के बाल, अंडे की सफेदी और राख की मदद से बनाया जाता था। इसकी दीवारें इतनी मोटी इंसुलेटेड होती थीं कि भीषण गर्मी में भी बर्फ जमी रहती थी। 

    राजा-महाराजाओं के जमाने में बर्फ जमाने का तरीका

    मुगलों के जमाने में लोगों ने पाया कि नमक और पोटेशियम नाइट्रेट को अगर बर्फ के साथ मिला दिया जाए तो इससे तापमान तेजी से गिरता था। इसी तकनीक से उस जमाने में लोग कुल्फी का लुत्फ उठाते थे। इसके लिए दूध का मिश्रण बनाने के बाद उसे नमक के सांचों में डालकर कुल्फी बनती थी। 

    खबरें और भी

    कोलकाता में बना था आइस हाउस 

    अमेरिका के बोस्टन शहर से 1883 में एक जहाज करीब 180 टन बर्फ लादकर 4 महीने के सफर के बाद कोलकाता शहर आया था। अब आप सोच रहे होंगे कि इतने महीनों तक जहाज में बर्फ कैसे नहीं पिघली तो बता दें कि इन्हें लकड़ी के बुरादे और जूट के कपड़ों में लपेटकर लाते थे। फिर बर्फ को एक जगह स्टोर करने के लिए कोलकाता में ही एक आइस हाउस बनाया गया था। 

    यूरोप और उत्तरी अमेरिका की बर्फ जमाने की तकनीक 

    यूरोप और उत्तरी अमेरिका में जब खूब ठंड पड़ती थी तो लोग नदियों और झीलों से बर्फ के टुकड़े तोड़कर घर ले आते थे। फिर इन्हें पुआल, घास और बुरादे से इंसुलेटेड अंडरग्राउन्ड आइस हाउस में स्टोर कर लिया जाता था।