Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ₹38 करोड़ का चेकमेट: शनेल ने पेश किया दुनिया का सबसे कीमती शतरंज, इसमें जड़े हैं 9,200 डायमंड

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 09:58 AM (IST)

    लग्जरी ब्रांड शनेल ने दुनिया का सबसे महंगा चेस सेट लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 38 करोड़ रुपए है। ...और पढ़ें

    हीरों और रत्नों से जड़ा है यह चेस सेट (Picture Courtesy: Instagram)

    हीरों और रत्नों से जड़ा है यह चेस सेट (Picture Courtesy: Instagram)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लग्जरी और स्टाइल की दुनिया में पेरिस के मशहूर ब्रांड शनेल (Chanel) ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। शनेल ने अपने इतिहास का अब तक का सबसे महंगा लाइफस्टाइल ऑब्जेक्ट तैयार किया है। 

    Chanel Chess (6)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    शनेल ने एक ऐसा शतरंज सेट बनाया है, जिसकी चमक और कीमत दोनों ही होश उड़ा देने वाली हैं। इस डायमंड क्रिस्टेड चेस सेट की कीमत 41 लाख डॉलर है, जो भारतीय रुपयों में लगभग 38 करोड़ रुपए बैठती है।

    Chanel Chess (5)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    हीरों की चमक और कलाकारी का संगम

    यह शतरंज का सेट कोई साधारण खेल की वस्तु नहीं है, बल्कि यह बेशकीमती रत्नों और बेमिसाल कारीगरी का एक अनोखा नमूना है। इसमें 110 कैरेट से भी ज्यादा के कुल 9,200 से ज्यादा रत्न जड़े गए हैं। इस सेट को तैयार करना कितना चुनौती भरा था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल इसके बोर्ड पर रत्नों को जड़ने में ही कारीगरों को 900 घंटे का लंबा समय लगा। वहीं, इस पूरे प्रोजेक्ट को पूरा होने में करीब 3 साल का समय लगा है।

    Chanel Chess (1)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    सिर्फ खेल नहीं, गहना भी है यह सेट

    इस चेस सेट की सबसे बड़ी खासियत है कि इसके मोहरे सिर्फ बिसात पर चलने के लिए नहीं बने हैं। इन्हें आप बोर्ड से हटाकर वाइट गोल्ड, हीरे और गोमेद की चेन के साथ एक शानदार लॉकेट की तरह गले में पहन भी सकते हैं। यानी खेल का हर मोहरा अपने आप में एक कीमती आभूषण है, जिसे फैशन एक्सेसरी के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    Chanel Chess

    (Picture Courtesy: Instagram)

    क्वीन्स की भव्यता और सीक्रेट वॉच

    शतरंज की बिसात पर सबसे ताकतवर मोहरा रानी होती है और शनेल ने इसे खास शाही अंदाज दिया है। सफेद रानी को शनेल की सिग्नेचर ट्वीड जैकेट का रूप दिया गया है, जिसे 842 हीरों से सजाया गया है। वहीं काली रानी को 193 हीरों से चमकाया गया है। लेकिन असली जादू तो रानी के मोहरे के नीचे छिपा है, वहां एक सीक्रेट घड़ी बनाई गई है, जो शनेल की ऐतिहासिक विरासत का हिस्सा रही है।

    Chanel Chess (2)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    शनेल का यह चेकमेट न केवल शतरंज के शौकीनों के लिए एक सपना है, बल्कि यह कला और बेशकीमती हीरों का एक ऐसा मेल है जो दुनिया में इससे पहले कभी नहीं देखा गया।