Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ स्टेटस नहीं, अब पर्सनल कनेक्शन है लग्जरी; क्यों 73% भारतीयों ने बदले अपने पसंदीदा ब्रांड्स?

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 12:29 PM (GMT+05:30)

    अब भारतीय ग्राहक सिर्फ ब्रांड का नाम देखकर शॉपिंग नहीं कर रहे, बल्कि वे पर्सनल कनेक्शन और एक्सपीरिएंस पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    क्यों बदल रही है भारतीय ग्राहकों की पसंद? (Picture Courtesy: Freepik)

    क्यों बदल रही है भारतीय ग्राहकों की पसंद? (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में शॉपिंग का तरीका और ग्राहकों की सोच बड़ी तेजी से बदल रही है। एक समय था जब किसी महंगे ब्रांड का लोगो फ्लॉन्ट करना स्टेटस सिंबल माना जाता था, लेकिन अब लग्जरी की डेफिनेशन पूरी तरह बदल चुकी है।

    एक हालिया रिपोर्ट के चौंकाने वाले आंकड़े बताते हैं कि भारतीय ग्राहक अब किसी एक ब्रांड से बंधकर नहीं रहना चाहते, बल्कि वे बेहतरीन अनुभव की तलाश में हैं।

    ब्रांड्स की तरफ घटती वफादारी

    एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 5 वर्षों में लगभग 73% भारतीय ग्राहकों ने अपनी पसंद के लग्जरी ब्रांड्स को बदल दिया है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि अब ग्राहक केवल नाम के पीछे नहीं भाग रहे। नई पीढ़ी के लिए लग्जरी का मतलब अब केवल महंगा सामान खरीदना नहीं, बल्कि शॉपिंग से जुड़ा पर्सनल एक्सपीरियंस भी बन गया है।

    Shopping (2)

    (AI Generated ImageO

    ग्राहक क्या चाहते हैं?

    आज का ग्राहक ब्रांड से एक गहरा कनेक्शन चाहता है। रिपोर्ट के मुताबिक, लग्जरी मार्केट में अब क्वालिटी के साथ-साथ डिजाइन और पर्सनल कनेक्शन को सबसे ऊपर रखा जा रहा है।

    • खास एहसास- लगभग 47% ग्राहकों की इच्छा होती है कि ब्रांड उन्हें कुछ अलग और खास महसूस कराए।
    • पर्सनैलिटी की झलक- 40% लोग ऐसे डिजाइन्स की तलाश में रहते हैं जो उनकी अपनी पर्सनैलिटी और सोच से मेल खाते हों।

    अब सर्विस और अनुभव का बोलबाला

    लग्जरी शॉपिंग में अब एक्सक्लूसिव होने का मतलब बदल गया है। अब यह सिर्फ प्रोडक्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि खरीदारी की पूरी प्रक्रिया पर निर्भर करता है-

    • सर्विस और कारीगरी- 83% भारतीय ग्राहकों के लिए बेहतरीन सर्विस सबसे ज्यादा मायने रखती है, जबकि 41% लोग प्रोडक्ट की क्वालिटी और उसकी बारीकी को महत्व देते हैं।
    • अनुभव की चाहत- करीब 80% ग्राहक अब एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस चाहते हैं। वे ऐसी सर्विस की उम्मीद करते हैं जो हर किसी के लिए उपलब्ध न हों।
    • लिमिटेड एक्सेस- 77% लोग उन खास अनुभवों या लिमिटेड एक्सेस का हिस्सा बनना चाहते हैं, जो उन्हें दूसरों से अलग और खास कैटेगरी में खड़ा करते हैं।

    भारतीय बाजार अब सिर्फ ब्रांड का नाम नहीं है। अगर ब्रांड्स को ग्राहकों का दिल जीतना है, तो उन्हें सामान के साथ-साथ एक यादगार अनुभव, यूनिक डिजाइन और पर्सनल कनेक्शन देना होगा। 

    खबरें और भी