ब्रेकअप के बाद महिलाएं क्यों कटवा लेती हैं बाल? सिर्फ फैशन नहीं, साइकोलॉजी से भी जुड़ी है वजह
कई महिलाएं ब्रेकअप के बाद अपने बाल कटवा लेती हैं। ऐसा करने के पीछे कई गहरे मनोवैज्ञानिक कारण छिपे हैं। ...और पढ़ें
-1773306345186_m.webp)
क्या हैं ब्रेकअप के बाद बाल कटवाने के पीछे की वजह? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आपने अक्सर देखा होगा कि ब्रेकअप जैसे बड़े इमोशनल बदलाव के बाद कई महिलाएं अपना लुक बदल लेती हैं, जिसमें हेयरकट सबसे आम है। इसे ब्रेकअप हेयरकट कहते हैं। लेकिन महिलाएं ऐसा क्यों करती हैं? ब्रेकअप के बाद हेयरकट सिर्फ फैशन ट्रेंड है या इसके पीछे मनोवैज्ञानिक कारण भी छिपे हैं?
दरअसल, पर्सनैलिटी एंड सोशल साइकोलॉजी बुलेटिन में पब्लिश एक स्टडी में इसके पीछे छिपे साइकोलॉजिकल कारणों के बारे में बताया गया है। यह बदलाव सिर्फ बाहरी सुंदरता के लिए नहीं है, बल्कि मानसिक स्थिति को संभालने का भी एक तरीका है। आइए जानें इस बारे में।
कंट्रोल वापस लेना
ब्रेकअप एक ऐसा एक्सपीरिएंस है, जो अच्छे से अच्छे इंसान को भी झंकझोर कर रख देता है। इस दौरान व्यक्ति खुद को बहुत बेसहारा महसूस करने लगता है। दूसरों की भावनाओं और परिस्थितियों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं होता। ऐसे में बाल कटवाना एक ऐसी चीज है, जिसपर व्यक्ति का पूरा कंट्रोल रहता है। ऐसा करना उसे यह एहसास दिलाता है कि उनकी जिंदगी की लगाम अब उनके खुद के हाथों में है।

(AI Generated Image)
पुरानी यादों को अलविदा
ब्रेकअप के बाद आगे बढ़ने के लिए पुरानी यादों को पीछे छोड़ना जरूरी होता है। ऐसे में बालों को पुरानी यादों का प्रतीक मानकर हेयरकट करवाना यह एहसास दिलाता है कि व्यक्ति अतीत को पीछे छोड़कर आगे बढ़ गया है। यह इस बात का संकेत है कि वह महिला अब अपने पुराने वर्जन को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत के लिए तैयार है।
खबरें और भी
नई पहचान की तलाश
एक लंबे रिश्ते के बाद अक्सर व्यक्ति की पहचान उस रिश्ते से जुड़ जाती है। अलग होने के बाद, महिलाएं खुद को फिर से खोजने की कोशिश करती हैं। आईने में एक बिल्कुल नया चेहरा देखना उन्हें यह याद दिलाता है कि वे बदल गई हैं और अब वे उस रिश्ते की परछाईं नहीं हैं। यह नया लुक एक नई शुरुआत और आत्मविश्वास का एहसास दिलाता है।
इंस्टेंट ग्रेटिफिकेशन
भावनात्मक घाव भरने में महीनों या साल लग सकते हैं, लेकिन हेयरकट केवल 30 मिनट में एक बड़ा बदलाव ला देता है। यह बदलाव दिमाग में डोपामाइन रिलीज करने में मदद करता है, जिससे भले ही कुछ समय के लिए, लेकिन दुख और तनाव से राहत महसूस होती है।
एक साइलेंट घोषणा
कई बार बाल कटवाना दुनिया के लिए एक संदेश होता है कि मैं अब पहले जैसी नहीं रही। यह बिना कुछ कहे यह बताने का तरीका है कि व्यक्ति ने अपने जीवन का एक चैप्टर बंद कर दिया है और वह आगे बढ़ने के लिए मानसिक रूप से तैयार है।