Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैनेजर की गुड-बुक्स में आना है? आज ही अपना लें ये 5 प्रोफेशनल हैबिट्स, बढ़ जाएंगे प्रमोशन के चांस

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 03:53 PM (GMT+05:30)

    क्या आपके ऑफिस में भी कोई ऐसा कलीग है, जिसे देखकर आपको अक्सर लगता है कि "यार, बॉस तो बस इसी की सुनता है"? ...और पढ़ें

    वर्कप्लेस पर बनना है स्टार परफॉर्मर? इन 5 वर्क-हैबिट्स के साथ बढ़ाएं अपनी वैल्यू (Image Source: AI-Generated)

    वर्कप्लेस पर बनना है स्टार परफॉर्मर? इन 5 वर्क-हैबिट्स के साथ बढ़ाएं अपनी वैल्यू (Image Source: AI-Generated) 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर कोई चाहता है कि ऑफिस में उसके काम की तारीफ हो, सैलरी बढ़े और जल्दी प्रमोशन मिले, लेकिन सच तो यह है कि आज के कड़े कॉम्पिटिशन में सिर्फ दिन-रात काम करना ही काफी नहीं है, आपके मैनेजर का आप पर पूरा भरोसा होना भी उतना ही जरूरी है।

    मैनेजर की 'गुड-बुक्स' में आने का मतलब बॉस की चापलूसी करना बिल्कुल नहीं है। इसका सीधा-सा मतलब है अपने काम, अनुशासन और बर्ताव से खुद को ऑफिस का सबसे भरोसेमंद एम्प्लॉई साबित करना। अगर आप भी अपने करियर की गाड़ी को टॉप गियर में डालना चाहते हैं, तो आज ही अपनी लाइफस्टाइल में ये 5 प्रोफेशनल आदतें शामिल कर लें।

    Corporate Survival Skills

    (Image Source: AI-Generated) 

    प्रोएक्टिव बनें, सिर्फ ऑर्डर का इंतजार न करें

    ज्यादातर लोग ऑफिस में तब तक कोई काम शुरू नहीं करते जब तक कि मैनेजर उन्हें आकर निर्देश न दे। अगर आपको अलग दिखना है, तो 'रिएक्टिव' की जगह 'प्रोएक्टिव' बनिए। इसका मतलब है कि समस्या के आने से पहले ही उसका समाधान सोच कर रखें।

    अगर आप देखते हैं कि किसी प्रोजेक्ट में कोई दिक्कत आ सकती है, तो मैनेजर के पास सिर्फ परेशानी लेकर न जाएं, बल्कि उसके 2-3 संभावित हल भी साथ लेकर जाएं। यह आदत दिखाती है कि आप जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं।

    खबरें और भी

    अपना कम्युनिकेशन एकदम साफ रखें

    ऑफिस में आधी से ज्यादा गलतफहमियां सिर्फ खराब बातचीत की वजह से होती हैं। अपने मैनेजर को काम के प्रोग्रेस के बारे में हमेशा अपडेट रखें। अगर कोई काम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है, तो डेडलाइन वाले दिन का इंतजार न करें, बल्कि उन्हें पहले ही बता दें और वजह भी समझाएं।

    'नो सरप्राइज' पॉलिसी अपनाएं। यानी बॉस को कभी भी किसी बुरी खबर का पता किसी और के जरिए या एकदम आखिरी मौके पर नहीं लगना चाहिए।

    अपनी बात के पक्के बनें

    अगर आपने कहा है कि कोई रिपोर्ट शुक्रवार शाम 5 बजे तक मिल जाएगी, तो कोशिश करें कि वह 4:30 बजे ही बॉस की टेबल या ईमेल पर हो। काम को समय पर पूरा करना एक ऐसी आदत है जो आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है।

    जब आप बार-बार अपना काम समय सीमा के भीतर और बिना किसी गलती के पूरा करते हैं, तो मैनेजर का आप पर भरोसा पक्का हो जाता है। अगली बार जब कोई बड़ा और अहम प्रोजेक्ट आएगा, तो सबसे पहला नाम आपका ही याद आएगा।

    Professional Development

    (Image Source: AI-Generated)

    फीडबैक को हमेशा पॉजिटिव तरीके से लें

    कई बार मैनेजर आपके काम में कमियां निकाल सकते हैं या आपको सुधार के लिए कह सकते हैं। ऐसे में बुरा मानने, बहस करने या सफाई देने के बजाय उनकी बातों को ध्यान से सुनें। फीडबैक को अपनी बेइज्जती न समझें, बल्कि इसे काम को बेहतर बनाने का एक मौका मानें।

    बॉस को कहें, "यह बताने के लिए धन्यवाद, मैं अगली बार इसका ध्यान रखूंगा।" जब आप अपनी गलतियों से सीखते हैं और उन्हें सुधार कर दिखाते हैं, तो मैनेजर की नजरों में आपकी इज्जत और बढ़ जाती है।

    एक बेहतरीन 'टीम प्लेयर' बनकर दिखाएं

    कंपनियां ऐसे लोगों को प्रमोट करना पसंद करती हैं जो न सिर्फ अपना काम अच्छे से करते हैं, बल्कि दूसरों को भी साथ लेकर चलते हैं। सिर्फ अपने टारगेट पर फोकस करने के बजाय, अपनी टीम के साथियों की मदद करने के लिए भी हमेशा तैयार रहें। मीटिंग्स में अच्छे आइडिया शेयर करें और दूसरों के काम की तारीफ भी करें। एक अच्छा लीडर वही बनता है जो एक अच्छा टीम प्लेयर होता है।

    प्रमोशन रातों-रात नहीं मिलता, यह आपकी रोजमर्रा की आदतों का ही नतीजा होता है। जब आप ये 5 आदतें अपना लेते हैं, तो आपका मैनेजर खुद-ब-खुद यह महसूस करने लगता है कि आप एक जिम्मेदार और आगे बढ़ने के लायक इंसान हैं।

    यह भी पढ़ें- करियर में छूनी हैं ऊंचाइयां, तो आज ही छोड़ दें ये 9 बुरी आदतें, वरना तरक्की पर लग जाएगा ब्रेक

    यह भी पढ़ें- कहीं आप ही तो नहीं है वो 'Toxic Co-Worker' जिससे चिढ़ते हैं सभी? इन 5 संकेतों से करें पहचान