Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महंगे क्लीनर की छुट्टी! बिना एक रुपया खर्च किए इन 5 देसी नुस्खों से चमकाएं किचन की चिपचिपी चिमनी

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Mon, 18 May 2026 07:00 AM (IST)

    किचन की चिमनी पर अक्सर तेल की चिपचिपी परत जम जाती है। इसे साफ करने के लिए कुछ घरेलू हैक्स काम आ सकते हैं। ...और पढ़ें

    कैसे करें किचन की चिमनी साफ? (AI Generated Image)

    कैसे करें किचन की चिमनी साफ? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किचन में लगी चिमनी हमारी सुविधा और सेहत, दोनों का बखूबी ख्याल रखती है। यह तेल, धुएं और मसालों की तेज गंध को बाहर निकालकर रसोई को साफ और हवादार बनाए रखती है, लेकिन लगातार इस्तेमाल से समय के साथ इस पर तेल और गंदगी की जिद्दी परत जम जाती है, जिससे यह काली और बेहद चिपचिपी हो जाती है।

    अगर आप भी चिमनी की इस जिद्दी चिपचिपाहट से परेशान हैं, तो आपको महंगे केमिकल क्लीनर पर पैसे खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है। आपके घर में ही ऐसे कई आसान और बिना खर्च वाले नुस्खे मौजूद हैं, जो इसे फिर से बिल्कुल नए जैसा चमका सकते हैं। आइए जानते हैं चिमनी की सफाई के कुछ सबसे आसान और असरदार ट्रिक्स।

    चिमनी की सफाई शुरू करने से पहले तैयारी 

    सबसे पहले चिमनी का प्लग निकाल दें और बिजली का कनेक्शन बंद कर दें। उसके बाद चिमनी के फिल्टर और दूसरे हिस्सों को सावधानी से अलग कर लें। सतह पर मोटी चिकनाई जमी हो तो पहले सूखे कपड़े से हल्के-हल्के पोंछ लें।

    चिमनी साफ करने के हैक्स

    • बेकिंग सोडा और नींबू से क्लीनिंग- एक बाउल में बेकिंग सोडा, नींबू का रस और थोड़ा-सा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चिमनी के फिल्टर और काले हिस्सों पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें। फिर ब्रश या स्क्रब से हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धो लें।
    • सिरका और गरम पानी- एक बाल्टी गरम पानी में आधा कप सफेद सिरका डालें और इसमें फिल्टर को 30 मिनट तक डुबोकर रखें। सिरका चिकनाई को ढीला कर देता है। इसके बाद ब्रश से रगड़ें और सुखा लें। सतह के लिए घोल स्प्रे बोतल में भरकर इस्तेमाल करें।
    • नमक और नींबू का स्क्रब- चिमनी के कोनों और चिपचिपे हिस्सों को साफ करने के लिए नींबू का रस और नमक मिलाकर स्क्रब तैयार करें। इसे प्रभावित जगह पर लगाकर 10 मिनट बाद स्क्रब करें। यह तरीका पुराने धब्बे भी हटाने में मदद करता है।
    • डिशवॉश लिक्विड और बेकिंग पाउडर- एक बर्तन में गरम पानी लेकर उसमें 2 चम्मच डिशवॉश लिक्विड और एक चम्मच बेकिंग पाउडर डालें। अब इसमें फिल्टर रख दें। आधे घंटे बाद ब्रश से साफ करें। यह मिश्रण तेल और चिकनाई को आसानी से घोल देता है।
    • आटे से ग्रीस हटाना- अगर चिमनी पर ताजा तेल की परत जमी हो, तो उस हिस्से पर थोड़ा-सा आटा छिड़क दें और ब्रश से रगड़ें। आटा तेल को सोख लेता है और सतह जल्दी साफ हो जाती है।
    • रेगुलर वाइपिंग- हर हफ्ते चिमनी को गीले कपड़े से पोंछें और चाहें तो पानी में थोड़ा सिरका या नींबू का रस मिलाकर इस्तेमाल करें। नियमित सफाई से मोटी परत जमा नहीं होगी और चिमनी हमेशा चमकदार बनी रहेगी।

    खबरें और भी