Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपके भी पौधे बेजान होकर सूख रहे हैं? फूलों की संख्या दोगुनी करने के लिए आजमाएं ये आसान तरीका

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 09:42 AM (IST)

    पौधे पर अगर फूल आने कम हो गए हैं या पौधा बेजान दिखने लगा है, तो डेडहेडिंग इस परेशानी को दूर करने में मददगार हो सकती है। ...और पढ़ें

    पौधे के लिए फायदेमंद है डेडहेडिंग (AI Generated Image)

    पौधे के लिए फायदेमंद है डेडहेडिंग (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके पौधों के साथ भी ऐसा होता है कि कुछ समय के बाद उनमें फूल आने कम हो जाते हैं या वो बेजान से दिखने लगते हैं? कई बार भरपूर खाद और पानी देने के बाद भी पौधों में फिर से जान नहीं लौटती, लेकिन इसमें डेडहेडिंग काफी मददगार साबित हो सकती है। 

    यह एक बेहद आसान और असरदार तरीका है, जिससे न सिर्फ आपके पौधे हरे-भरे रहेंगे, बल्कि उनमें फूल भी दोगुनी मात्रा में आने लगेंगे। आइए जानते हैं कि डेडहेडिंग क्या है और यह कैसे काम करती है।

    क्या है डेडहेडिंग?

    पौधे से सूखे या मर चुके फूलों को हटाना डेडहेडिंग कहलाता है। अक्सर लोग पौधे पर सूखते फूलों को ऐसे ही छोड़ देते हैं। यह सोचकर कि यह अपने आप गिर जाएगा, लेकिन इन सूखे फूलों को समय पर हटाना पौधे को हरा-भरा बनाए रखने के लिए जरूरी है। 

    कैसे काम करती है डेडहेडिंग?

    रिप्रोडक्शन के पॉइन्ट से हर पौधे का मुख्य उद्देश्य बीज पैदा करना होता है, ताकि नए पौधे जन्म ले सकें। इसलिए जब फूल सूखने लगता है, तो पौधा अपनी पूरी एनर्जी उस सूखे फूल को बीज बनाने में लगा देता है। जब आप सूखे फूल को काटकर हटा देते हैं, तो यह साइकिल टूट जाता है और बीज बनाने की जगह पौधा नई कली उगाने पर एनर्जी देता है। 

    डेडहेडिंग करने का सही तरीका

    सबसे पहले अपने पौधे को अच्छी तरह ऑब्जर्व करें कि कौन से फूल पूरी तरह खिल चुके हैं और अब सूखने लगे हैं। इन फूलों को सीधे ऊपर से न तोड़ें, बल्कि इसके ठीक नीचे मौजूद डंठल के देखें, जहां से नई पत्तियां नकिल रही हैं। इस डंठल के ठीक ऊपर से फूल को काटना है। 

    खबरें और भी

    कोमल डंठल को आप अपनी उंगलियों से पिंच करके हटा सकते हैं, लेकिन अगर गुलाब या गुड़हल जैसे सख्त डंठल हैं, तो कैंची का इस्तेमाल करें। इन्हें हाथ से तोड़ते वक्त, पौधे की डाली को नुकसान हो सकता है। 

    किन पौधों में है यह सबसे ज्यादा असरदार?

    यह ट्रिक लगभग सभी सीजनल और बारहमासी फूलों वाले पौधों पर काम करती है। खासतौर से गुलाब, गेंदा, पिटुनिया और गुड़हल में इसके फायदे काफी ज्यादा देखने को मिलते हैं।