सूख रहा है घर में रखा मनी प्लांट? तुरंत अपनाएं ये आसान गार्डनिंग टिप्स, दोगुनी तेजी से बढ़ने लगेगी बेल
मनी प्लांट के पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती, लेकिन फिर भी बेल की दोगुनी तेजी से ग्रोथ के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ...और पढ़ें
-1781951771339_m.webp)
कैसे बढ़ाएं अपने मनी प्लांट की ग्रोथ? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घर की खूबसूरती बढ़ाने और पॉजिटिव एनर्जी लाने के लिए हर कोई अपने घर में मनी प्लांट लगाता है। यह एक ऐसा पौधा है, जो कम देखभाल के बावजूद आसानी से पनप जाता है, लेकिन कई बार लोगों की शिकायत होती है कि उनके मनी प्लांट की ग्रोथ रुक गई है।
अगर आपके मनी प्लांट की बेल भी बढ़नी बंद हो गई है या पत्तियां पीली होकर गिरने लगी हैं, तो इसके पीछे कुछ छोटी-छोटी गलतियां जिम्मेदार हो सकती हैं। हालांकि, कुछ आसान ट्रिक्स की मदद से आप अपनी मनी प्लांट की बेल को लंबा और घना बना सकते हैं। आइए जानें इन टिप्स के बारे में।
पौधे की सही जगह
मनी प्लांट को सीधी धूप की जरूरत नहीं होती, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप इसे अंधेरे कोने में रख दें। बेल की ग्रोथ के लिए धूप जरूरी है। मनी प्लांट को ऐसी जगह रखें, जहां इसे इनडायरेक्ट धूप मिले। खिड़की के पास या बालकनी का कोई हल्का छायादार कोना इसके लिए बेस्ट जगह है।
-1781952645614.jpg)
(AI Generated Image)
मॉस स्टिक का इस्तेमाल करें
मनी प्लांट की बेल को ऊपर चढ़ने के लिए सहारे की जरूरत होती है और इसकी टहनियों से छोटी-छोटी जड़ें निकलती हैं, बेल को नमी और पोषण देते हैं। इसलिए गमले के बीच में एक मॉस स्टिक लगाएं और बेल को उस पर लपेट दें। मॉस स्किट को समय-समय पर गीला करते रहें। इससे बेल पर निकली जड़ों को नमी मिलेगी और पत्तियों का आकार भी बड़ा होगा।
खबरें और भी
पानी देने का सही नियम
मनी प्लांट को जरूरत से ज्यादा पानी देने से पौधा सूख जाता है। इसलिए मिट्टी को तभी पानी दें, जब ऊपर की परत पूरी तरह सूख जाए। अगर आपने पानी में मनी प्लांट लगाया हुआ है, तो हर दो दिन पर पानी जरूर बदलें, ताकि पौधे की जड़ों को ऑक्सीजन मिले।
ग्रोथ के लिए सही खाद है जरूरी
पौधे की ग्रोथ बढ़ाने के लिए महीने में एक बार नाइट्रोजन वाली खाद दें। आप वर्मीकंपोस्ट या गोबर की सूखी खाद पौधे की मिट्टी में डाल सकते हैं।
बेल की छंटाई भी है जरूरी
कई बार पौधे में सूखी और पीली पत्तियां लगी रहती हैं, जो बेल की एनर्जी चूसते हैं। इसलिए समय-समय पर छंटाई करनी जरूरी है। इससे पौधे में नई शाखाएं निकलती हैं, जिससे बेल घनी होती है।
गमला बदलें
अगर मनी प्लांट बहुत लंबे समय तक एक ही गमले में हैं, तो उसकी जड़ें बंध जाती है। इसके कारण भी पौधे की ग्रोथ रुकने लगती है। इसलिए अगर बहुत समय से एक ही गमले में है, तो किसी बड़े गमले की मिट्टी में गोबर की खाद मिलाकर, पौधे को उसमें उसे शिफ्ट कर दें।