Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोगरे के पौधे में सिर्फ पत्तियां आ रही हैं, फूल नहीं? इन ट्रिक्स से फूलों के गुच्छों से लद जाएगा पौधा

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 09:12 AM (IST)

    मोगरे के पौधे पर अगर सिर्फ पत्तियां आ रही हैं और फूल नहीं, तो हो सकता है आप कुछ जरूरी बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    मोगरे के पौधे में नहीं आ रहे फूल? (AI Generated Image)

    मोगरे के पौधे में नहीं आ रहे फूल? (AI Generated Image)

    HighLights

    1. पौधे की पुरानी और सूखी टहनियों की छंटाई करें

    2. मोगरे को रोज 5-6 घंटे सीधी धूप मिलना जरूरी

    3. हर 20-25 दिन में खाद और सही मात्रा में पानी दें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मोगरा अपनी खुशबू और खूबसूरत फूलों के लिए जाना जाता है। बालकनी में मोगरे के फूल पूरे के घर को महका देते हैं, लेकिन कई बार देखभाल के बावजूद पौधे में सिर्फ हरी-हरी पत्तियां ही आती हैं और कलियां आनी बंद हो जाती हैं। 

    अगर आपके मोगरे के पौधे के साथ भी यही समस्या है, तो हो सकता है आप अनजाने में कुछ बातों पर ध्यान नहीं दे रहे हों। कुछ बहुत बेसिक गार्डनिंग ट्रिक्स हैं, जो आपके मोगरे के पौधे तो फिर से फूलों से लाद सकते हैं। आइए जानें क्या हैं ये ट्रिक्स। 

    प्रूनिंग है सबसे जरूरी

    अगर आपका पौधा पुराना या बहुत घना हो गया है, तो उसे छंटाई की जरूरत है। ज्यादा घना पौधा फूल देने बंद कर देता है। इसलिए समय-समय पर पुरानी, सूखी और कमजोर टहनियों को काट कर हटा दें। प्रूनिंग से इस जगह पर नई शाखाएं निकलेंगी, जिसमें फूल आने लगेंगे

    सही धूप भी है जरूरी

    मोगरे के पौधे को धूप काफी पसंद है। इसलिए अगर आपका पौधा सीधी धूप में नहीं है या उसे बहुत कम समय के लिए धूप मिलती है, तो इससे भी पौधा फूल देना बंद कर देता है। अपने पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां उसे रोज कम से कम 5-6 घंटे की सीधी धूप मिले। 

    खबरें और भी

    गुड़ाई करना न भूलें

    समय के साथ गमले की मिट्टी सख्त होने लगती है, जिससे जड़ों को ऑक्सीजन और पोषण ठीक से नहीं मिल पाता। इसलिए हर दो हफ्ते में एक बार गमले की ऊपरी मिट्टी की गुड़ाई जरूर करें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि गुड़ाई करते समय पौधे की जड़ों को नुकसान न पहुंचाएं। 

    समय-समय पर खाद दें

    पौधा तभी फूल देता है, जब उसे सही पोषण मिलता है। इसलिए समय-समय पर खाद देना जरूरी है। हर 20-25 दिनों पर वर्मींकंपोस्ट या गोबर की खाद मिट्टी में मिलाकर पानी दें। फूल उगाने के लिए पोटेशियम भी बहुत जरूरी है। इसलिए पौधे को समय-समय पर केले के छिलकों से बनी खाद भी दें।  

    पानी देने का सही नियम

    ज्यादा पानी देने की वजह से भी पौधा फूल देना बंद कर देता है। इसलिए मोगरे के पौधे को तब तक पानी न दें, जब तक उसकी ऊपरी परत पूरी तरह सूखी न दिखे। जब ऊपर की मिट्टी सूख जाए, तब सुबह या शाम के वक्त पानी दें। दोपहर में पानी देने से बचें।