विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगे इंटीरियर को भूल जाइए! इन आसान ट्रिक्स से घर को दें 'फाइव-स्टार' लग्जरी लुक

Updated: Wed, 01 Jul 2026 02:03 PM (IST)

घर को खूबसूरत और लग्जरी बनाना हर किसी का सपना है, लेकिन बजट हर बार इसके आड़े आ जाता है।

घर को लग्जरी लुक देने के तरीके ( Image Source: AI Generated)

घर को लग्जरी लुक देने के तरीके ( Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घर को खूबसूरत और लग्जरी बनाना हर किसी का सपना है, लेकिन बजट हर बार इसके आड़े आ जाता है। कुछ लोगों के लिए महंगी और ब्रैंडिड चीजें ही घर को आलीशान बनाती हैं। पर यहां जान लेने वाली बात यह है कि जरूरी नहीं कि महंगी चीजों से ही होम डेकोर किया जाए, कम बजट में भी अपने घर को सजाने के सपनों को पूरा किया जा सकता है। अगर आप होम डेकोर के इए बेस्ट टिप्स तलाश रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं कुछ उन तरीकों के बारे में जिनकी मदद से बिना ज्यादा मेहनत के घर को लग्जरी लुक दिया जा सकता है। 

बिना ज्यादा मेहनत के घर को लग्जरी लुक देने के तरीके 

ऐसे की टिप्स हैं जो घर को लग्जरी लुक देने में मदद कर सकते हैं: 

डी क्लटर करें 

घर में बिखरी हुई चीजें घर का लुक खराब करती हैं, ऐसे में सबसे जरूरी और पहला स्टेप है घर के समान की डी-क्लटरिंग। इसके लिए वूडन बॉक्स या वोवन बास्केट या स्टोरेज वाले सोफा या बेड को इस्तेमाल में लाएं। 

सही लाइटिंग 

घर में एक बड़ी व्हाइट लाइट की जगह छोटी वॉर्म लाइट, LED स्ट्रिप्स और टेबल लैंप का इस्तेमाल करें। इन तरह-तरह की लाइट्स से घर में अलग ही रौनक दिखने लगेगी। 

दीवारों के लिए न्यूट्रल रंग चुनें 

वही पुराने घिसे-पिटे रंग जैसे पिंक, स्काई ब्लू या हल्के हरे की जगह न्यूट्रल रंग दीवारों के लिए चुनें। इनमें सफेद, बेज, लाइट ग्रे और ब्राउन रंग शामिल हो सकते हैं। 

वॉल आर्ट और वॉल मिरर 

घर में छोटे-छोटे शो पीस लगाने के बजाय बड़ी वॉल आर्ट और वॉल मिरर के साथ ही ऐब्स्ट्रैक्ट पेंटिंग का ऑप्शन चुनें। 

इंडोर प्लांट्स 

घर की डेकोरेशन के लिए मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, जेडजेड प्लांट और सिंगोनियम सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं। इनकी खास यह भी है कि ये खूबसूरती के साथ ही कम पानी और देखभाल के भी आसानी से बढ़ते हैं। 

लंबे पर्दे 

छोटे पर्दे का फैशन अब गया, होम डेकोर में लंबे पर्दे घर की शान बढ़ाते हैं। छत से फर्श तक इन पर्दों को लगाएं और रंग का दीवार के कलर के हिसाब से चुनें। 

हार्डवेयर डिटेलिंग 

इन सब के अलावा, हार्डवेयर डिटेलिंग में गेट के हैंडल, स्विच बोर्ड और फैन का रंग शामिल होता है। इन्हें एक सा रखकर घर को लग्जरी लुक दिया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- पुरानी साड़ी को फेंकने के बजाय ऐसे सजाएं अपना आशियाना, घर को मिलेगा एकदम लग्जरी और एथनिक लुक

यह भी पढ़ें- प्लास्टिक की बोतलों से बनाएं शानदार वर्टिकल गार्डन, कम स्पेस में घर को मिलेगा लग्जरी लुक