विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब कैफे और बार हुए पुराने? दोस्तों से मिलने के लिए युवाओं के नए ठिकाने बने 'वेलनेस क्लब'

Published: Mon, 17 Aug 2026 11:37 AM (IST)

युवा अब दोस्तों से मिलने के लिए कैफे और बार की बजाय फिटनेस क्लब और वेलनेस एक्टिविटीज को चुन रहे ...और पढ़ें

युवाओं के लिए वेलनेस क्लब है हैंगआउट की जगह (AI Generated Image)

युवाओं के लिए वेलनेस क्लब है हैंगआउट की जगह (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। एक समय था जब लोग अपने दोस्तों से मिलने के लिए कैफे या बार का रुख किया करते थे। कई बार दोस्तों की जमघट किसी के घर पर भी लगा करती थी, जहां लोग साथ मिलकर हंसी-मजाक करते, लेकिन अब मिलने-जुलने का तरीका बदल रहा है। 

युवा अब किसी कैफे या बार में मिलने के बजाय फिटनेस क्लब्स में मिलना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। युवाओं के आपस में जुड़ने के इस तरीके में ये बदलाव शहरों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। अब युवाओं का रुझान वर्कआउट और फिटनेस की तरफ बढ़ रहा है। इसलिए ये दोस्तों से भी ऐसी ही जगहों पर मिलना पसंद कर रहे हैं।  

वेलनेस एक्टिविटीज हैं सोशल लाइफ का हिस्सा

आजकल युवा अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं। छुट्टी वाले दिन ब्रीदवर्क सेशन में भाग लेना या पिलाटे स्टूडियो जाना एक नया ट्रेंड बन चुका है। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखने के साथ-साथ वे अपनी सोशल लाइफ को भी इन्हीं एक्टिविटीज के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

इसलिए किसी कैफे या बार में कोई महंगी ड्रिंक पीते हुए बात करने के बजाय वे किसी वेलनेस एक्टिविटी को साथ करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। खास बात ये है कि इन एक्टिविटीज में एक-दूसरे से बहुत ज्यादा बात किए बिना भी लोग एक-दूसरे के साथ काफी समय बिता लेते हैं।  

किन एक्टिविटीज को कर रहें हैं पसंद?

वेलनेस स्टूडियोज में युवा पिलाटे, योग, ब्रीदवर्क, मेडिटेशन, डांस, रनिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी एक्टिविटीज को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इन एक्टिविटीज में वे अपने दोस्तों को अपना पार्टनर बना रहे हैं और अपनी सेहत बनाने के साथ-साथ दोस्तों को भी समय दे रहे हैं।

वेलनेस सेंटर्स में मिल रहे नए अनुभव

इन जगहों को युवाओं के लिए और आकर्षक बनाने के लिए कई स्टूडियोज अब वर्कआउट के साथ-साथ और भी कई नई चीजें शामिल कर रहे हैं, ताकि लोगों को एक ही जगह पर कई अलग-अलग एक्सपीरिएंस मिल सकें। अब इन वेलनेस सेंटर्स में न्यूट्रिशन वर्कशॉप, स्किनकेयर, क्रिएटिव वर्कशॉप और बेहतरीन कॉफी जैसी कई सुविधाएं एक साथ मिल रही हैं। 

कहां देखने को मिल रहा है ये ट्रेंड?

यह बदलाव अब देश के कई शहरों में देखने को मिल रहा है और युवा इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। बंगलुरु जैसे कई शहरों में कम्युनिटी स्पेस बनाए गए हैं, जहां एरियल योग, पिलाटे, ब्रीजवर्क और मेडिटेशन के साथ-साथ कई वर्कशॉप्स और कम्युनिटी टॉक्स का भी आयोजन होता है। 

अब पार्टी वेन्यू और शॉपिंग मॉल भी इस ट्रेंड को अपना रहे हैं। मुंबई के कई पार्टी हॉल और बड़े मॉल्स में अब वर्कआउट, पिलाटे और स्पिनिंग सेशंस आयोजित किए जा रहे हैं।