चौपाल: गांव की वो 'संसद' जहां हर शाम सजती थी महफिल, आज फिर क्यों है इसकी जरूरत?
हम अक्सर लोगों को कहते सुनते हैं कि गांव वाली जिंदगी जी जाती थी और शहर वाली जिंदगी कट रही है। ...और पढ़ें

गांव में चौपाल की परंपरा कैसे शुरू हुई? (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। एक समय था जब गांव की जिंदगी एक ही जगह सिमट जाती थी और वो जगह थी चौपाल। कोई बहस, कोई झगड़ा, कोई त्योहार, शादी या मेलजोल बढ़ाने के लिए मुलाकात तक सभी समाधान लोगों को बरगद के पेड़ के नीचे चबूतरे पर मिलते थे। लेकिन समय के साथ चौपाल की यह परंपरा खत्म होती चली गई, वैसे तो आज भी गांवों में यह कहीं-कहीं जीवित दिखाई देती है, पर अब ससंद, अदालत और शहरों के अपार्टमेंट ने चौपाल का कल्चर लगभग खत्म कर दिया है।
गांव में चौपाल की परंपरा कैसे शुरू हुई?
गांव में पंचायत बिठाने और हर छोटे-बड़े मसलों का हल निकालने की परंपरा तो आज भी जारी है, पर चौपाल लगाने का ट्रेडिशन शुरू कैसे हुआ, इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। बता दें कि चौपाल की जड़ें वैदिक काल से जुड़ी हुई हैं। उस दौरान सामाजिक और प्रशासनिक कामों के लिए जो सभा और समिति होती थीं, उनकी बैठक खुले आसमान के नीचे हुआ करती थी। वहीं, गुरु आम जन को उपदेश दे रहे हों या अपने शिष्यों को पढ़ा रहे हों, वो भी पेड़ के नीचे बैठा करते थे। इस तरह चौपाल गांव की संस्कृति का हिस्सा बन गई।
चौपाल गांव की संसद
चौपाल एक ऐसी जगह होती है जहां गांव के हर वर्ग के लोग एकजुट हुआ करते हैं। इसपर किसी का व्यक्तिगत अधिकार नहीं होता और न ही उस जगह पर कोई अपना दावा ही कर सकता है। चौपाल में गांव के बड़े-बुजुर्ग बैठकर किसी मसले पर चर्चा करते हैं, जिसमें सबका पक्ष भी सुना जाता है। गांव में कोई भी काम शुरू करवाना हो तो यह फैसला सबकी सहमति से लिया जाता था। अब आप खुद ही सोचिए कि क्या चौपाल के ये सभी काम ठीक वैसे नहीं हैं, जैसे संसद के होते हैं?
अच्छे लाइफस्टाइल की पहचान थी चौपाल
डिजिटल दौर में अच्छे लाइफस्टाइल की बात की जा रही है, पर पहले के समय में चौपाल बेहतर जीवनशैली की पहचान हुआ करती थी। उस समय मोबाइल तो होता नहीं था, ऐसे में लोगों को एक दूसरे से जुड़ने और अपने रिश्ते मजबूत करने के लिए इकट्ठा होते थे। तीज-त्योहार पर फोन से बधाई नहीं दी जाती थी, बल्कि साथ में मिलकर मनाने की परंपरा थी। एक दूसरे के साथ सुख-दुख बांटने से लेकर लोक कथाओं और गीतों को जिंदा रखने में भी चौपाल का बड़ा रोल रहा है। ऐसे कई तरीके हैं जिनकी मदद से चौपाल जैसी परंपरा को शहरों में भी जिंदा रखा जा सकता है:
खबरें और भी
सोसाइटी या घरों के आसपास पार्कों में छुट्टी वाले दिन लोग इकट्ठा होकर चौपाल बना सकते हैं।
इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से ग्रुप बनाया जा सकता है।
चौपाल में बड़े बुजुर्गों को खासतौर से शामिल करें, उनका अनुभव जिंदगी की चुनौतियों को आसान कर सकता है।
त्योहारों में फोन या मेसेज से बधाई देने की जगह लोगों से मिलना शुरू कर दें।