Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कभी चखा है म‍िट्टी के बर्तनों में बना खाना? एक बार जान लेंगे फायदे तो आज ही खरीद लाएंगे Clay Pot

    Updated: Sat, 17 May 2025 04:42 PM (IST)

    पुराने जमाने में लोग मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाते थे। इससे उनका स्वास्थ्य भी बेहतर रहता था। मिट्टी के बर्तन में बना खाना स्वादिष्ट होता है और इसमे ...और पढ़ें

    म‍िट्टी के बर्तन में बना खाना खाने के फायदे। (Image Credit- Freepik)
    म‍िट्टी के बर्तन में बना खाना खाने के फायदे। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. म‍िट्टी के बर्तनों में खाना बनाना आसान है।
    2. इससे खाने में पौष्‍ट‍िकता बनी रहती है।
    3. पुराने समय में म‍िट्टी के बर्तनों का ही इस्‍तेमाल होता था।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क‍, नई द‍िल्‍ली। पुराने जमाने में या फ‍िर यूं कह लें क‍ि हमारे दानी-नानी के जमाने में म‍िट्टी के बर्तनों में चूल्‍हे पर खाना पकाया जाता था। आपने देखा भी होगा क‍ि पुराने जमाने के लोग ज्‍यादा सेहतमंद रहते थे। इसका कारण उनका सही खानपान था। इसके अलावा उस समय की मह‍िलाएं नीचे बैठकर खाना बनाती थीं। इससे बार-बार उठने बैठने से उनका अच्‍छा वर्कआउट हो जाता था।

    यही उनके सेहतमंद रहने का सबसे बड़ा राज था। हालांक‍ि आज भी कुछ गांवों में म‍िट्टी के बर्तनों का इस्‍तेमाल होता आ रहा है। दूध और दही से लेकर खाना बनाने में म‍िट्टी के बर्तनों का इस्‍तेमाल हो रहा है। इसके दो फायदे हैं। पहला ताे खाने का स्‍वाद दोगुना हो जाता है। दूसरा इससे सेहत को भी कई फायदे म‍िलते हैं। दरअसल, म‍िट्टी के बर्तनों में बने खाने में सौंधी खुशबू आती है। इससे लोग खुश मन से खाना खाते हैं। जब आप खुशी-खुशी खाना खाते हैं तो आपको पूरा पोषण म‍िलता है।

    कुल म‍िलाकर ये कह सकते हैं क‍ि मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने के जबरदस्‍त फायदे म‍िलते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में म‍िट्टी के बर्तनों में खाना बनाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    ज्‍यादा स्‍वाद‍िष्‍ट बनता है खाना

    जब हम म‍िट्टी के बर्तनों में खाना बनाते हैं तो खाने का जायका लाजवाब आता है। अब ताे कई होटलों में म‍िट्टी के बर्तनों में खाना पकाकर द‍िया जाता है। इसका नाम भी उन्‍हीं पर रखा जाता है जैसे हांडी पनीर या हांडी मटन। एक फायदा ये भी है क‍ि जब हम म‍िट्टी के बर्तन में खाना बनाते हैं तो उसमें लंबे समय तक नमी बनी रहती है। इससे भोजन में ताजगी बनी रहती है।

    खबरें और भी

    य‍ह भी पढ़ें: इस कारण फ‍िट रहते थे पुराने जमाने के लोग, उनके खानापान की ये आदतें आपको भी रखेंगी हेल्‍दी

    एस‍िड‍िटी से बचाए

    मिट्टी का बर्तन प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है। ऐसे में इन बर्तनों में बने खाने में भी ठंडक बनी रहती है। ऐसे में जब हम ये खाना खाते हैं तो हमारे पेट को भी ठंडक म‍िलती है। इससे पेट में जलन, कब्‍ज या एस‍िड‍िटी की समस्‍या से भी राहत म‍िलता है। इसके अलावा मिट्टी के बर्तनों में मौजूद अल्कलाइन खाने के PH Level को बराबर रखते हैं।

    द‍िल की सेहत के ल‍िए अच्‍छा

    अगर आप म‍िट्टी के बर्तन में बना खाना खाते हैं तो इसमें तेल का इस्‍तेमाल काफी कम होता है। इससे ये आपके द‍िल की सेहत को बनाए रखता है। साथ ही जब खाने में तेल की मात्रा कम होती है तो वजन कम करना भी आसान होता है।

    बना रहता है पोषण

    म‍िट्टी के बर्तनों में बने खाने में पौष्‍ट‍िकता बनी रहती है। इस दौरान खाना बनाने में ज्‍यादा पानी यार तेल का इस्‍तेमाल नहीं होता है। ऐसे में हमें पूरा पोषण म‍िलता है।

    य‍ह भी पढ़ें: क्‍या आप भी ब‍िस्‍तर पर लेटकर खाते हैं खाना? जान लेंगे गंभीर नुकसान तो दोबारा नहीं करेंगे ऐसी गलती