घायल फौजी की दर्दभरी कहानी से बनी दुनिया की नंबर-1 ड्रिंक, पढ़ें कोका-कोला के आविष्कार का अनसुना इतिहास
पहले कोका कोला कोई सॉफ्ट ड्रिंक नहीं थी, यह सिर दर्द और शरीर की थकान दूर करने की दवा हुआ करती थी। आइए जानें इसकी रोचक कहानी। ...और पढ़ें

एक घायल फौजी की रिसर्च से बनी कोका कोला (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज शादी-पार्टियों में मिलने वाली कोका कोला को लोग सॉफ्ट ड्रिंक समझकर पीते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि कोका कोला की खोज किसने की थी और यह पहले एक सॉफ्ट ड्रिंक नहीं सिरदर्द की दवा हुआ करती थी? अगर नहीं तो चलिए इस दिलचस्प कहानी की बात करते हैं।
एक घायल फौजी की रिसर्च से बनी कोका कोला
आपको जानकार हैरानी हो सकती है लेकिन कोका कोला की खोज करने वाला एक घायल फौजी था, जिसका नाम जॉन पेम्बर्टन था। वह अमेरिकी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट पर तैनात था। साल 1865 में जब अमेरिका में गृहयुद्ध छिड़ा तो जॉन पेम्बर्टन बुरी तरह से घायल हो गया। अब उसे चाहिए थी ऐसी दवा जो उसके दर्द को दूर कर सके। इसके लिए उसने ड्रग्स लेना शुरू कर दिया, पर एक समय बाद इसकी लत से भी उसने छुटकारा पाने की सोची।
फार्मेसी में रिसर्च कर की खोज
जॉन पेम्बर्टन से जुड़ी एक और बात यह कि वह सेना में जाने से पहले अटलांटा में जैकब नाम की फार्मेसी में काम करता था। ड्रग्स की लत छुड़ाने के लिए उसने उसी फार्मेसी में रिसर्च करना शुरू कर दिया। खूब मेहनत के बाद भी जब सफल नहीं हो पाया, तब इस दौरान फौजी की मुलाकात फ्रैंक रॉबिन्सन नामक शख्स से हुई।
दोनों ने मिलकर एक केमिकल की कंपनी खोल ली। इस कंपनी में दिन रात एक कर पेम्बर्टन ने एक ड्रिंक का आविष्कार किया। उसने ड्रिंक में सोडा मिलाकर लोगों को टेस्ट करने के लिए दी, इसका स्वाद सबको खूब पसंद आया।
खबरें और भी
किन चीजों से मिलकर बनी थी कोका कोला ड्रिंक?
कोका कोला को बनाने के लिए फार्मसिस्ट जॉन पेम्बर्टन ने अफ्रीका में पाया जाने वाला कोला नट जिसे कोरा अखरोट भी कहते हैं, का इस्तेमाल किया था। यह नट सिर दर्द दूर करने और तुरंत ऊर्जा देने में मदद करता था। साथ ही, कोका की पत्तियों से कोकीन का अर्क निकाला गया था, जो उस समय पेनकिलर के तौर पर जाना जाता था। इन दोनों के अलावा, पानी और चीनी से चाशनी मिलाकर कर यह सॉफ्ट ड्रिंक तैयार की गई थी।
उस दौर में इस ड्रिंक की कीमत 5 सेंट प्रति गिलास थी। बिक्री की बात करें तो पहले साल में 9 गिलास रोजाना के हिसाब से इसकी सेल हुई थी। शुरू में कंपनी को खूब नुकसान उठाना पड़ा था, लेकिन आज यह सॉफ्ट ड्रिंक के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा ब्रैंड है।