Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेकार पड़े चार्जिंग केबल को फेंकने की न करें गलती, इन 5 घरेलू कामों में कर सकते हैं इनका स्मार्ट यूज

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    बेकार पड़े चार्जिंग केबल्स को फेंकने के बजाय, उनका इस्तेमाल घर के कई कामों में किया जा सकता है। ...और पढ़ें

    पुराने चार्जिंग केबल फेंकने से पहले जान लें ये 5 शानदार रीयूज आइडिया (Image Source: AI-Generated)

    पुराने चार्जिंग केबल फेंकने से पहले जान लें ये 5 शानदार रीयूज आइडिया (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे घरों में अक्सर कई ऐसे चार्जिंग केबल पड़े होते हैं जो या तो खराब हो चुके होते हैं या फिर उनका कनेक्टर ढीला पड़ जाता है। ज्यादातर लोग इन्हें कचरा समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं।

    अगर आप भी ऐसा ही करते हैं या करने की सोच रहे हैं, तो इस आर्टिकल को बढ़ने के बाद आपकी सोच बदल जाएगी। जी हां, ये बेकार पड़े केबल्स बेहद मजबूत होते हैं, जिनका इस्तेमाल आप अपने घर के कई छोटे-बड़े कामों को आसान बनाने के लिए कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप इन बेकार चार्जिंग केबल्स का 'स्मार्ट यूज' कर सकते हैं।

    गार्डन के पौधों को दें सहारा

    अगर आपको गार्डनिंग का शौक है, तो यह हैक आपके बहुत काम आएगा। बेल वाले पौधों या कमजोर तनों वाले पौधों को सीधा खड़ा रखने के लिए सहारा देना पड़ता है।

    • पतले धागे या सुतली से पौधे कट सकते हैं, लेकिन चार्जिंग केबल पर प्लास्टिक या फैब्रिक की कोटिंग होती है।
    • आप केबल को छोटे टुकड़ों में काटकर पौधों को लकड़ी या ग्रिल से बांधने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पौधों को बिना नुकसान पहुंचाए मजबूती से थामे रखता है।

    बिखरे हुए तारों का 'केबल मैनेजर' बनाएं

    हमारे टीवी के पीछे, कंप्यूटर टेबल पर या स्विच बोर्ड के पास अक्सर तारों का जाल बन जाता है। इस अव्यवस्था को साफ करने के लिए आपको महंगे केबल टाइज खरीदने की जरूरत नहीं है।

    • अपने पुराने या खराब पड़े केबल को दो-तीन बार लपेटकर एक जिप-टाई या नॉट की तरह इस्तेमाल करें।
    • इससे आपके पावर कॉर्ड्स, सेटअप बॉक्स के तार और अन्य केबल्स एक जगह सिमटे और साफ-सुथरे रहेंगे।

    पर्दों के लिए बनाएं स्टाइलिश 'कर्टेन टाइबैक'

    अगर आपके पास थोड़ी लंबी और साफ-सुथरी केबल पड़ी है, तो आप इसे पर्दों को बांधने के काम में ले सकते हैं।

    खबरें और भी

    • केबल के दोनों सिरों पर छोटे-छोटे छल्ले या हुक लगा लें।
    • जब आप दिन में खिड़की के पर्दे समेटना चाहें, तो इस केबल को पर्दे के चारों ओर लपेटकर हुक से टांग दें। यह दिखने में भी काफी मॉडर्न और यूनिक लगता है।

    टूटी हुई चीजों के लिए 'एमरजेंसी ग्रिप'

    क्या आपके किसी टूल, जैसे हथौड़ी, पेचकस, बाल्टी के हैंडल या फिर छाते की ग्रिप का प्लास्टिक टूट गया है? अगर हां, तो पुराना केबल यहां आपकी मदद कर सकता है।

    • केबल को उस हैंडल या ग्रिप के ऊपर कसकर लपेटते जाएं और अंत में मजबूत टेप या ग्लू से चिपका दें।
    • इससे न सिर्फ टूटी हुई जगह ढक जाएगी, बल्कि आपको एक बहुत ही मजबूत और नॉन-स्लिप 'सॉफ्ट ग्रिप' भी मिल जाएगी।

    डीआईवाई क्राफ्ट और हैंगिंग के लिए यूज

    अगर आपको क्राफ्टिंग का शौक है, तो चार्जिंग केबल एक बेहतरीन मटेरियल है क्योंकि इसके अंदर पतली धातु की तारें होती हैं, जिससे यह आसानी से मुड़ जाता है और अपना आकार बनाए रखता है।

    • आप इसका इस्तेमाल चाबी टांगने का होल्डर बनाने में कर सकते हैं।
    • छोटे-छोटे फोटो फ्रेम, विंड चाइम या हल्की इनडोर बास्केट को दीवार पर टांगने के लिए भी इस केबल को हुक की तरह मोड़कर इस्तेमाल किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- सालों-साल फेड नहीं होगी आपकी फेवरेट काली जींस! डार्क कलर को बरकरार रखेंगे 5 आसान वॉशिंग हैक्स

    यह भी पढ़ें- पौधों की रुकी हुई ग्रोथ का कारण हो सकता है गमले का छोटा साइज, 5 संकेत बताते हैं इसे बदलने का सही समय