नई फूल झाड़ू लाते ही घर में बिखर जाता है भूसा? इन गजब की ट्रिक्स से 2 मिनट में करें साफ
बिना किसी झंझट के नई फूल झाड़ू को मिनटों में साफ किया जा सकता है।

नई फूल झाड़ू से भूसा साफ करने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब भी नई झाड़ू घर पर लाते हैं तो उसे इस्तेमाल करने से पहले सौ बार सोचना पड़ता है और इसकी वजह है उस झाड़ू से निकलने वाला भूसा। इसे साफ किए बगैर लगाया जाए तो घर साफ होने के बजाय गंदा हो जाता है।
फिर जब उसे साफ करने बैठा जाए तो उसमें भूसा इतना निकलता है कि उसे साफ करते-करते घंटा भर लग जाए। अगर आप भी इस आम परेशानी का फटाफट समाधान चाहते हैं तो आइए आपको नई फूल झाड़ू से भूसा निकालने के हैक बताते हैं।
मोटा ब्रश उपयोग में लाएं
नई फूल झाड़ू को पैकेट से निकालकर उसे साफ करने के मोटे ब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है। ब्रश या फिर चौड़े मुंह वाली कंघी लेकर उसे एक ही दिशा में हैन्डल की तरफ से लगातार ब्रश करते जाना है। ऐसा 2-3 बार करने पर आप पाएंगे कि झाड़ू से भूसा पूरी तरह खत्म हो गया है।
झाड़ू को पैकेट में ही साफ करें
दूसरा सबसे आसान तरीका है कि नई झाड़ू को उसके पैकेट में ही साफ कर लिया जाए। पैकेट के अंदर ही झाड़ू को अच्छे से झटक लें और दोनों हाथों से रोल-रोल करते हुए रगड़ें। जितना भी भूसा होगा वह उसी झाड़ू में रह जाएगा और वह साफ हो जाएगी।
नारियल के तेल का नुस्खा
नारियल का तेल भी फूल झाड़ू को साफ करने में बड़ा मददगार साबित हो सकता है। इतना ही नहीं, यह तेल झाड़ू को मजबूत और तीलियों को लचीला बनाने में भी मदद करता है। इसके लिए नारियल तेल और मोटे दांतों वाली कंघी की जरूरत है। सबसे पहले झाड़ू पर 5-6 बूंद नारियल तेल डालें और फिर 2-3 बार उसपर कंघी करें। इससे झाड़ू में फसा हुआ भूसा तेल में चिपककर जल्दी निकल आएगा।
पानी में भिगोने का नुस्खा
कुछ लोग फूल झाड़ू को पानी में भिगोकर भूसा निकालते हैं। एक बाल्टी पानी में झाड़ू को थोड़ी देर भिगोकर रख दें। जब वह पूरी तरह गीली हो जाए तो 2-3 बार उसे साफ पानी में भिगोकर निकाल लेना है। आप चाहे तो नल के नीचे 1 मिनट तक रखकर भी झाड़ू की सारी गंदगी निकाल सकते हैं। ध्यान रहे कि इसके बाद झाड़ू को धूप में अच्छे से सुखाने के बाद ही इस्तेमाल में लाना है।
