Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर के अंदर आती है गाड़ियों के हॉर्न और पड़ोसियों की आवाज? घर को साउंडप्रूफ बनाएंगे ये आसान तरीके

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 08:00 PM (IST)

    घर के अंदर अगर बाहर की आवाज आती है, तो इसे रोकने के लिए आप कुछ बहुत आसान और किफायती टिप्स अपना सकते हैं। ...और पढ़ें

    घर के अंदर आता है बाहर का शोर? (AI Generated Image)

    घर के अंदर आता है बाहर का शोर? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में घर ही एक ऐसी जगह होती है, जहां आकर हमें मानसिक शांति और सुकून मिलता है। लेकिन अगर घर के अंदर भी गाड़ियों का हॉर्न, पड़ोसियों की आवाजें या कंस्ट्रक्शन का शोर आता रहे, तो आराम करना मुश्किल हो जाता है। 

    ज्यादा शोर न सिर्फ हमारी नींद खराब करता है, बल्कि मानसिक तनाव और चिड़चिड़ेपन का कारण भी बनता है।

    अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और अपने घर को एक शांत नो-नॉइज जोन बनाना चाहते हैं, तो भारी भरकम खर्च किए बिना भी कुछ आसान और स्मार्ट तरीकों से बाहर के शोर को घर के अंदर आने से काफी हद तक रोका जा सकता है। आइए जानें कैसे।

    भारी और मोटे पर्दों का इस्तेमाल करें 

    घर के अंदर बाहर का शोर सबसे ज्यादा खिड़कियों से ही आता है। इसे कम करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप खिड़कियों के पास मोटे और भारी पर्दे लगाएं। अपने कमरों में मखमल, ब्रोकेड या पॉली-ब्लेंड जैसे मोटे फैब्रिक वाले ब्लैकआउट या साउंडप्रूफ पर्दों का इस्तेमाल करें। ये पर्दे न सिर्फ बाहर की रोशनी को रोकते हैं, बल्कि शोर को काफी हद तक कम कर देते हैं।

    Soundproof House

    (AI Generated Image)

    दरवाजों और खिड़कियों की दरारें भरें 

    कई बार खिड़कियों और दरवाजों के बंद होने के बाद भी उनके किनारों पर छोटे-छोटे गैप या दरारें रह जाती हैं। जहां से हवा आ सकती है, वहां से आवाज भी आ सकती है। बाजार में मिलने वाली वेदरस्ट्रिपिंग टेप या सिलिकॉन जेल की मदद से इन दरारों को अच्छी तरह बंद कर दें। मेन दरवाजे के नीचे खाली जगह को ढकने के लिए डोर ड्राफ्ट स्टॉपर का इस्तेमाल करें। यह शोर के साथ-साथ कीड़े-मकोड़ों को भी अंदर आने से रोकेगा।

    खबरें और भी

    बुकशेल्फ और भारी फर्नीचर का सही प्लेसमेंट

    फर्नीचर का सही तालमेल भी आवाज को रोकने में मदद कर सकता है। जिस दीवार की तरफ से सबसे ज्यादा शोर आता है, जैसे सड़क की तरफ वाली दीवार, उससे सटाकर एक बड़ी और भारी बुकशेल्फ रख दें। किताबों से भरी अलमारी एक बेहतरीन साउंड बैरियर का काम करती है और घर में शोर कम आता है।

    फर्श पर मोटे कालीन या रग्स बिछाएं

    खाली फर्श आवाज को गूंजने में मदद करता है, जिससे बाहर का शोर और तेज सुनाई देता है। कमरों के फर्श पर मोटे कालीन, दरियां या रग्स बिछाएं। इसके नीचे एक फोम पैड भी लगा सकते हैं। यह तकनीक न सिर्फ ऊपर या नीचे के फ्लोर से आने वाली आवाज को रोकेगी, बल्कि आपके घर के अंदर की आवाज को भी बाहर जाने से भी रोकेगी।

    इनडोर प्लांट्स लगाएं 

    पौधे न सिर्फ घर की हवा को शुद्ध करते हैं और खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि शोर को भी कम करते हैं। खिड़कियों और बालकनी के पास घने पत्तों वाले इनडोर प्लांट्स रखें। 

    डबल ग्लेज्ड खिड़कियां 

    अगर आप थोड़ा इंवेस्ट कर सकते हैं और शोर की समस्या बहुत ज्यादा है, तो सामान्य कांच की जगह डबल ग्लेज्ड या साउंडप्रूफ यूपीवीसी खिड़कियां लगवाएं। इन खिड़कियों में कांच की दो परतें होती हैं जिनके बीच में हवा या गैस की एक लेयर होती है, जो बाहर के शोर को लगभग 70-80% तक ब्लॉक कर देती है।