Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी के मौसम में घर को नेचुरली कूल रखते हैं ये 5 प्लांट्स, आज ही दें अपने बेडरूम और बालकनी में जगह

    Updated: Sun, 17 May 2026 04:55 PM (IST)

    गर्मी के दिनों में घर को ठंडा बनाए रखने में कुछ पौधे काफी मददगार साबित हो सकते हैं। ये पौधे घर की हवा भी शुद्ध करते हैं। ...और पढ़ें

    घर में ठंडक बनाए रखेंगे ये पौधे (AI Generated Image)

    घर में ठंडक बनाए रखेंगे ये पौधे (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जैसे-जैसे गर्मी का पारा चढ़ने लगता है, घरों में एसी और कूलर लगातार चलने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारी-भरकम बिजली बिल और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना भी आप अपने घर के तापमान को कुछ डिग्री कम रख सकते हैं? 

    दरअसल, कुछ पौधे घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ घर को ठंडा बनाए रखने में भी मदद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 प्लांट्स के बारे में, जो तपती गर्मी में आपके घर को ठंडा रखने में मदद करेंगे।

    एलोवेरा 

    Aloe Vera plant

    (AI Generated Image)

    एलोवेरा सिर्फ त्वचा और सेहत के लिए ही वरदान नहीं है, बल्कि यह घर को ठंडा रखने में भी बेहद मददगार है। एलोवेरा के पौधे में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जब धूप तेज होती है, तो यह हवा में नमी छोड़ता है, जिससे कमरे का तापमान कम होता है। इसके अलावा, यह हवा से बेंजीन और फॉर्मलाडेहाइड जैसे हानिकारक तत्वों को सोखकर हवा को शुद्ध भी करता है। इसे आप अपनी खिड़की या बालकनी के पास आसानी से रख सकते हैं।

    स्नेक प्लांट 

    Snake Plant (2)

    (AI Generated Image)

    स्नेक प्लांट एक बेहद सख्त और कम देखभाल चाहने वाला पौधा है। इसकी खासियत यह है कि यह रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ता है और हवा में मौजूद नमी को बनाए रखता है। गर्मियों में घर के अंदर ताजगी का एहसास कराने में यह बहुत कारगर है। इसे आप अपने बेडरूम में रख सकते हैं, ताकि रात को ठंडी और साफ हवा मिल सके।

    खबरें और भी

    एरिका पाम 

    Areca Plant

    (AI Generated Image)

    अगर आप अपने लिविंग रूम को एक ट्रॉपिकल लुक देने के साथ-साथ ठंडा रखना चाहते हैं, तो एरिका पाम सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसकी बड़ी और हरी पत्तियां एक बेहतरीन नेचुरल ह्यूमिडिफायर का काम करती हैं। यह हवा में भारी मात्रा में नमी रिलीज करता है, जिससे घर का सूखापन खत्म होता है और ठंडक का एहसास होता है। यह हवा से जाइलीन और अमोनिया जैसे टॉक्सिन्स को हटाने में भी माहिर है।

    पीस लिली 

    Peace lily (2)

    (AI Generated Image)

    सफेद खूबसूरत फूलों वाला पीस लिली न केवल घर के इंटीरियर में चार चांद लगाता है, बल्कि गर्मियों में राहत भी देता है। पीस लिली अपनी पत्तियों के जरिए हवा में मौजूद नमी के स्तर को बढ़ाता है। यह कम रोशनी और कम पानी में भी आसानी से पनप जाता है। अगर आपके घर में कोई ऐसा कोना है जहां सीधी धूप नहीं आती, तो वहां पीस लिली रखें; यह उस जगह को ठंडा बनाए रखेगा।

    गोल्डन फर्न

    Boston Fern

    (AI Generated Image)

    गोंदन फर्न या बोस्टन फर्न अपनी घनी और कटी-फटी पत्तियों के लिए जाना जाता है। हवा को शुद्ध करने और कमरे के तापमान को नियंत्रित करने के मामले में इसे सबसे बेहतरीन पौधों में से एक माना जाता है। यह हवा में मौजूद प्रदूषकों को सोख लेता है और वातावरण में नमी बनाए रखता है। इसे आप हैंगिंग बास्केट में लगाकर अपनी बालकनी या लिविंग रूम की दीवारों को सजा सकते हैं।