Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आज भी 'हॉगवर्ट्स' की चिट्ठी का इंतजार कर रही है एक पूरी पीढ़ी! क्यों मिलेनियल्स का है हैरी पॉटर से गहरा नाता

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 11:36 AM (IST)

    मिलेनियल्स पीढ़ी आज भी हॉगवर्ट्स से चिट्ठी आने का इंतजार कर रही है। ये वो पीढ़ी है, जो हैरी पॉटर के साथ बड़ी हुई है। ...और पढ़ें

    मिलेनियल्स के लिए क्यों खास है 'हैरी पॉटर'? (Picture Courtesy: Instagram)

    मिलेनियल्स के लिए क्यों खास है 'हैरी पॉटर'? (Picture Courtesy: Instagram)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर हम आपसे कहें कि एक पूरी पीढ़ी आज भी हॉगवर्ट्स से उनके नाम की चिट्ठी आने का इंतजार कर रही है, तो आपको हैरान नहीं होना चाहिए। ये वो पीढ़ी है, जो हैरी पॉटर के साथ ही बड़ी हुई है और आज भी मन ही मन उसी जादुई दुनिया में खोई हुई है। 

    आज भी हैरी पॉटर के जन्मदिन पर ये फैंस मूवी मैराथॉन करते हैं, दोबारा से इन किताबों को पढ़ते हैं या हैग्रिड का आइकॉनिक पिंक केक बनाकर 31 जुलाई को सेलिब्रेट करते हैं। 

    हालांकि, वे अच्छी तरह जानते हैं कि उनके लेटरबॉक्स में किसी मैजिक स्कूल की चिट्ठी नहीं आने वाली है और न ही कोई हाफ जायंट उन्हें लेने आने वाला है, लेकिन फिर भी इस जादुई दुनिया से खुदकर जोड़कर इस भागदौड़ भरी जिंदगी में वो खुश हो जाते हैं। हम बात कर रहे हैं मिलेनियल्स और हैरी पॉटर से उनके गहरे नाते की।

     किताबों के साथ बड़ी हुई है ये जेनरेशन 

    जेन-जी और उसके बाद की जेनरेशन को हैरी पॉटर की मूवीज और बुक्स एक साथ मिल गईं। उन्हें आगे क्या होगा का इंतजार नहीं करना पड़ा, लेकिन मिलेनियल्स वो पीढ़ी है, जिसने सालों साल हैरी पॉटर की बुक्स और मूवीज आने का इंतजार किया है।

    इसे यूं कह सकते हैं कि ये वो बच्चे रहे हैं, जिन्होंने हैरी पॉटर और उसके एडवेंचर को रियल टाइम में जिया है। इनमें से कई उस वक्त हैरी की ही उम्र के थे, जब इस सीरीज की पहली किताब आई थी। इसलिए वे खुद को हैरी पॉटर से और ज्यादा कनेक्ट करते हैं।

    खबरें और भी

    इन बच्चों ने बुकस्टोर्स के बाहर खड़े होकर किताब खरीदने का इंतजार किया है, अगली किताब में क्या होगा पर दोस्तों के साथ लंबी चर्चा की है, बहस की है कि स्नेप विलेन है या नहीं और हैरी का सच्चा दोस्त कौन है। इन बच्चों ने हैरी पॉटर के साथ जादुई स्पेल याद किए हैं और खुद को हॉगवर्ट्स के हाउस में बांटा है और अपने मुश्किल दिनों में डंबलडोर की बातों को याद किया है। 

    इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि जितना मिलेनियल्स हैरी पॉटर से कनेक्ट करते हैं, उतना शायद ही कोई कर सकता है। आज भी अगर आप किसी मिलेनियल हैरी पॉटर फैन से पूछेंगे, तो वो कह सकते हैं कि वो आज भी अपनी हॉगवर्ट्स की चिट्ठी का इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए हॉगवर्ट्स सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि उनका दूसरा घर रहा है।  

    जादू से सीखा है जिंदगी का सबक

    समय के साथ ये पीढ़ी हैरी पॉटर और उसके दोस्तों के साथ बड़ी हुई है। ये कहानी उनके लिए सिर्फ किसी जादुई झाड़ू या छड़ी नहीं है, बल्कि ये उनके लिए दोस्ती, विश्वास, प्यार, त्याग और साहस की गाथा है। हालांकि, बचपन से लेकर अब तक इस कहानी और किरदारों के मायने उनके काफी बदल गए हैं। 

    बचपन में वो सिर्फ हैरी और उसके दोस्तों से कनेक्ट कर पाते थे, लेकिन अब जब वे खुद वयस्क हैं, तो उस कहानी के वयस्क किरदारों से भी खुद को जोड़कर देखते हैं। डंबलडोर के फैसले, स्नेप का त्याग, ब्लैक की मजबूरी और मिनिस्ट्री की राजनीति अब उन्हें बेहतर तरीके से समझ आती है और वे अपने आस-पास की चीजों को भी उनसे जोड़कर देखते हैं। हैरी पॉटर सीरीज में कई बातें, जो तब प्रेरणादायक या सिर्फ फिल्मी डायलॉग लगती थीं, अब उन्हें जिंदगी के मंत्र की तरह देखते हैं।  

    सभी के दिलों में जिंदा है ये अधूरी प्रेम कहानी

    हैरी पॉटर के अंत-अंत तक ये कहानी जितनी हैरी और उसके दोस्तों की थी, उतनी ही सेवरस स्नेप की भी है। आखिरी किताब में जब स्नेप के त्याग का पता चलता है, तो जिस प्रोफेसर से सभी पहली 6 किताबों में नफरत कर रहे थे, वो ही आज स्नेप के सबसे बड़े फैंस हैं। 

    ये कोई साधारण रोमांटिक कहानी नहीं थी, बल्कि स्नेप के त्याग, पछतावे और एक ऐसे प्यार की थी, जो प्रेमिका को खो देने के बाद भी जिंदा रहा। ऐसी ही कई बातों की वजह से इस कहानी का जादू आज भी बना हुआ है और मिलेनियल्स के बाद वाली जेनरेशन से भी हैरी पॉटर को उतना ही प्यार मिला।

    हैरी पॉटर की कहानी इन लोगों के लिए उनकी जिंदगी का हिस्सा है। इसलिए अगर किसी हैरी पॉटर फैन से आप कहें “आफ्टर ऑल दिस टाइम?”, तो जवाब हमेशा “ऑल्वेज” ही मिलेगा।