Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi Plant Care Tips: गर्मियों में भी हरा-भरा बना रहेगा तुलसी का पौधा, बस अपना लीजिए ये 5 टिप्स

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 11:45 PM (IST)

    कई लोग इस परेशानी में रहते हैं कि काफी देखभाल के बाद भी तुलसी का पौधा मुरझा कर सूख जाता है। बता दें कि गर्मियों में इसकी सही देखभाल न की जाए तो इसकी प ...और पढ़ें

    Tulsi Plant Care Tips: गर्मियों में तुलसी के पौधे को हरा-भरा बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
    Tulsi Plant Care Tips: गर्मियों में तुलसी के पौधे को हरा-भरा बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    HighLights

    1. तुलसी का पौधा सूखने की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं।
    2. गर्मियों के मौसम में तेज धूप के कारण अक्सर तुलसी सूख जाती है।
    3. पौधे की अच्छी ग्रोथ और इसे तपती धूप में भी हरा-भरा बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना काफी जरूरी हो जाता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Tulsi Plant Care Tips: तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में तो विशेष महत्व रखता ही है, साथ ही अपने औषधीय गुणों के लिहाज से भी ये काफी खास होता है। यही वजह है कि ज्यादातर घरों में आपको यह देखने के लिए मिल जाएगा, लेकिन अक्सर लोगों को इसकी देखभाल का सही ढंग मालूम नहीं होता है, जिसके चलते तुलसी सूख जाती है। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे कारगर टिप्स, जिन्हें फॉलो करने से यह साल भर हरा-भरा बना रहेगा।

    धूप में ढकें

    तुलसी के पौधे को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक पड़ने वाली तेज धूप से हमेशा बचाकर रखें। इसके लिए आप इसे सूती कपड़े या चुन्नी से ढक सकते हैं या फिर इसकी जगह में भी थोड़ा बदलाव कर सकते हैं, और इसे तेज धूप के समय कहीं और शिफ्ट कर सकते हैं।

    चीटियों से बचाएं

    गर्मियों के मौसम में चीटियों का आतंक भी काफी रहता है। ऐसे में तुलसी के पौधे को हल्दी के इस्तेमाल से बचाया जा सकता है। इसके लिए आप इसकी पत्तियों पर हल्दी के पानी का स्प्रे और इसकी जड़ों में हल्दी पाउडर डाल सकते हैं। इससे चीटियां दूर भागेंगी और आपके पौधे की जड़ों को खोखला नहीं कर पाएंगी।

    यह भी पढ़ें- घर के बागीचे में उगा सकते हैं ये वेजीटेबल प्लांट्स, कम मेहनत में ले सकेंगे ताजी सब्जियों का मजा

    कितना पानी देना है?

    कई लोग मानते हैं, कि गर्मियों के मौसम में तुलसी के पौधे को सुबह-शाम दोनों समय पानी चाहिए होता है। ऐसे में बता दें, कि पानी की यह मात्रा इस बात पर निर्भर करती है, कि आपने पौधे को रखा कहां है। अगर पौधा छत पर सीधी धूप में रखा हो, तो जरूरी है कि उसे दिन में 2 बार पानी चाहिए हो, लेकिन अगर यह बालकनी वगैरह में रखा है, तो इसे पानी ज्यादा नहीं चाहिए होता है। ऐसे में आप पानी देने से पहले इसकी मिट्टी की नमी को जरूर चेक कर लें।

    खबरें और भी

    किस गमले में लगाएं तुलसी?

    गर्मियों में तुलसी के पौधे को मरने से बचाना है, तो इसे हमेशा मिट्टी के गमले में लगाएं। बता दें, कि मिट्टी का गमला पौधे की जड़ों को ठंडा बनाए रखता है, जबकि प्लास्टिक या चीनी-मिट्टी का गमला तेज धूप में आग की तरह तप जाता है, जिससे जड़ों को नुकसान पहुंचता है।

    मंजरी को हटाते रहें

    तुलसी को तेजी से बढ़ाना है, तो इसपर आने वाली मंजरी यानी बीजों को समय-समय पर हटाते रहें, क्योंकि ये पौधे की खुराक को पी जाते हैं, जिससे पौधे की ग्रोथ स्लो हो जाती है। ऐसे में आप जिस डाल से मंजरी तोड़ेंगे, वहां से दो नई डाल निकलेंगी, जिससे पौधा घना हो जाता है।

    यह भी पढ़ें- बेकार पड़ी इन चीज़ों का कर सकते हैं घर सजाने में कुछ इस तरह से इस्तेमाल

    Picture Courtesy: Instagram