Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हर दूसरी रील में सुनते होंगे- "चाचा, वास्ते गुना हुईया?" जानिए इंटनरेट पर छाए इस Gen-Z स्लैंग का असली मतलब

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 03:53 PM (IST)

    क्या आप भी इंस्टाग्राम पर रील स्क्रॉल करते हुए बार-बार "वास्ते गुना हुईया" सुन रहे हैं? ...और पढ़ें

    Vasteguna Huiya आखिर है क्या और क्यों कर रहा है सोशल मीडिया पर इतना ट्रेंड? (Image Source: AI-Generated)

    Vasteguna Huiya आखिर है क्या और क्यों कर रहा है सोशल मीडिया पर इतना ट्रेंड? (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आजकल इंस्टाग्राम खोलते ही आपको भी बार-बार एक ही ऑडियो सुनाई दे रहा है? जी हां, इन दिनों सोशल मीडिया पर 'वास्ते गुना हुईया' ने ऐसा गदर मचाया है कि हर दूसरी रील और मीम में बस यही डायलॉग छाया हुआ है।

    अगर आप भी माथा पच्ची कर रहे हैं कि आखिर इस अटपटे से शब्द का मतलब क्या है और लोग इसे लेकर इतने दीवाने क्यों हैं, तो चलिए हम आपको इस इंटरनेट सेंसेशन की पूरी कहानी आसान शब्दों में बताते हैं। 

    कैसे अचानक हर जगह छा गया यह स्लैंग?

    इस ट्रेंड की असल धूम तब मची जब इंटरनेट पर सीजेपी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया। उस क्लिप में एक लड़की वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी को देखकर बहुत ही अनोखे और फनी अंदाज में 'वास्ते गुना हुईया' बोलती है। वीडियो के आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे जमकर शेयर किया। लोगों ने तुरंत अपने दोस्तों को टैग करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते इस ऑडियो पर अनगिनत मीम्स बन गए।

    Vasteguna Huiya

    (Image Source: AI-Generated)

    क्या किसी भारतीय भाषा का शब्द है 'वास्ते गुना हुईया'?

    पहली बार सुनने पर ऐसा लगता है जैसे यह कोई संस्कृत या शुद्ध हिंदी की कोई पुरानी लाइन हो, लेकिन सच्चाई जान कर आपको हंसी आ जाएगी।

    दरअसल, इस शब्द का भारत की किसी भी भाषा से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। इसका असली कनेक्शन इंटरनेट की दुनिया के एक बेहद पुराने और विदेशी ट्रेंड से है।

    2015 के 'Vine' ऐप से शुरू हुई थी कहानी

    इस मीम की जड़ें उस दौर में जाती हैं जब इंस्टाग्राम रील्स या टिकटॉक का कोई नामोनिशान नहीं था। उस वक्त 'Vine' नाम का एक ऐप बहुत मशहूर हुआ करता था। साल 2015 में इसी ऐप पर एक लड़के का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह जोर से चिल्लाकर पूछता है- "Can I get a oh yeah?" या "Can I get a Hoya?"।

    खबरें और भी

    यह विदेशी डायलॉग इंटरनेट पर इतना हिट हुआ कि अलग-अलग देशों के लोगों ने इसे अपनी-अपनी भाषा और स्टाइल में बोलना शुरू कर दिया। इसी का नतीजा है कि भारत में "Can I get a Hoya?" मजाक ही मजाक में पूरी तरह से देसी रूप लेकर 'वास्ते गुना हुईया' बन गया।

    जंतर-मंतर के प्रदर्शन ने लगा दिया तड़का

    हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z के एक प्रोटेस्ट ने इस ट्रेंड में आग में घी का काम किया। वहां प्रदर्शन के इस गंभीर माहौल के बीच, कुछ युवा ड्यूटी कर रहे पुलिस वालों के पास पहुंचे और मुस्कुराते हुए पूछ लिया- "पुलिस अंकल, वास्ते गुना हुईया?"।

    एक सीरियस और स्ट्रेसफुल जगह पर ऐसा अजीबोगरीब और मजाकिया सवाल सुनकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर रातों-रात छा गया और इस तरह एक पुराने डायलॉग ने नए मीम के रूप में सोशल मीडिया पर अपनी पक्की जगह बना ली।

    यह भी पढ़ें- बोरिंग नहीं, अब फैशन स्टेटमेंट बन रही हैं किताबें; लग्जरी ब्रांड्स के जरिए Gen-Z पर छाया 'बुक-फैशन' का क्रेज

    यह भी पढ़ें- प्यार, धोखा और बैकअप प्लान... सबके लिए तैयार हैं Gen-Z, समझिए मॉडर्न डेटिंग के ये नए शब्द