Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या अच्छे कपड़े सच में मूड बदल देते हैं? जानिए कैसे दिमाग पर पड़ता है इसका असर

    Updated: Wed, 18 Feb 2026 03:01 PM (IST)

    क्या आप जानते हैं अच्छे कपड़े पहनने से आप ज्यादा कॉन्फिडेंट और खुशनुमा महसूस करते हैं? ...और पढ़ें

    क्या कपड़े प्रभावित करते हैं आपका मूड? (Picture Courtesy: AI Generated)

    क्या कपड़े प्रभावित करते हैं आपका मूड? (Picture Courtesy: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी महसूस किया है कि जब आप अपने पसंदीदा कपड़े पहनते हैं, तो अचानक आपका आत्मविश्वास बढ़ जाता है? या फिर किसी ढीले-ढाले पायजामे में आप खुद को सुस्त महसूस करने लगते हैं? अगर हां, यह सिर्फ आपकी कल्पना नहीं है। 

    दरअसल, हम जो भी पहनते हैं, उसका सीधा असर हमारे सोचने के तरीके, भावनाओं और व्यवहार पर पड़ता है। इसे एनक्लोथ्ड कॉग्निशन (Enclothed Cognition) कहा जाता है। आइए समझते हैं इसके बारे में।

    कपड़े और दिमाग का क्या है कनेक्शन?

    हमारा दिमाग कपड़ों को केवल शरीर ढकने की चीज नहीं मानता, बल्कि उन्हें एक प्रतीक के रूप में देखता है। जब हम कोई खास आउटफिट पहनते हैं, तो हमारा दिमाग उससे जुड़े गुणों को अपना लेता है, जैसे-

    • आत्मविश्वास और पावर- शोध बताते हैं कि जब लोग फॉर्मल कपड़े, जैस-  सूट या ब्लेजर पहनते हैं, तो वे ज्यादा पावरफुल महसूस करते हैं। इससे उनकी सोचने की क्षमता बेहतर होती है और वे बड़े फैसले लेने में ज्यादा सक्षम महसूस करते हैं।
    • फोकस- साइंस डायरेक्ट जर्नल में पब्लिश हुई एक स्टडी में देखा गया कि जब लोगों को सफेद कोट पहनाकर बताया गया कि यह एक डॉक्टर का कोट है, तो उनके काम करने की सटीकता और फोकस बढ़ गया। वहीं, जब उन्हीं लोगों को बताया गया कि यह एक पेंटर का कोट है, तो उनके फोकस में वैसा सुधार नहीं देखा गया।
    Dopamine Dressing (1)

    क्या डोपामिन ड्रेसिंग वाकई काम करती है?

    आजकल डोपामिन ड्रेसिंग शब्द काफी चर्चा में है। इसका मतलब है ऐसे कपड़े पहनना जो आपके मूड को अच्छा बना दें और आपके दिमाग में फील-गुड हार्मोन यानी डोपामिन रिलीज करें।

    • रंगों का जादू- चटकीले रंग जैसे पीला या गुलाबी अक्सर खुशी और एनर्जी से जुड़े होते हैं। ये रंग न केवल आपको, बल्कि आपके आसपास के लोगों को भी पॉजिटिव महसूस कराते हैं।
    • आराम और बनावट- सिल्क या नरम ऊन जैसे आरामदायक कपड़े पहनने से सुरक्षा और सुकून का एहसास होता है, जो तनाव को कम करने में मदद करता है।
    • यादें और कनेक्शन- अक्सर हम वे कपड़े पहनना पसंद करते हैं जिनसे हमारी कोई अच्छी याद जुड़ी हो। ऐसे कपड़े पहनने से पुरानी खुशी का अनुभव दोबारा होता है।
    Dopamine Dressing (2)

    अच्छे कपड़े पहनने के फायदे

    अच्छे से तैयार होना केवल दूसरों को प्रभावित करने के लिए नहीं, बल्कि खुद की मेंटल हेल्थ के लिए भी जरूरी है-

    खबरें और भी

    • सेल्फ-लव का अहसास- जब आप सुबह उठकर खुद को संवारते हैं, तो आप अपने दिमाग को संदेश देते हैं कि आप खुद की परवाह करते हैं।
    • एंग्जायटी में कमी- किसी जरूरी मीटिंग या डेट पर अगर आप अपनी पसंद के कपड़ों में हैं, तो आप बाहरी परिस्थितियों के बजाय अपने काम पर बेहतर ध्यान दे पाते हैं क्योंकि आप खुद को लेकर कम्फर्टेबल होते हैं।
    • सुस्ती से छुटकारा- वर्क-फ्रॉम-होम के दौरान यह देखा गया कि जो लोग नहा-धोकर तैयार होकर काम पर बैठते हैं, वे पायजामे में काम करने वालों की तुलना में ज्यादा प्रोडक्टिव होते हैं

    सही कपड़ों कैसे चुनें?

    कपड़ों का चयन ट्रेंड के बजाय अपनी भावनाओं के आधार पर करें। अगर आप उदास महसूस कर रहे हैं, तो जानबूझकर अपना पसंदीदा रंग पहनें। अगर आप घबराए हुए हैं, तो वह आउटफिट चुनें जिसमें आप सबसे ज्यादा सुरक्षित और बॉस जैसा महसूस करते हैं। इससे आपका मूड और कॉन्फिडेंस, दोनों बूस्ट होंगे।