मोगरे के पौधे पर कम आ रहे हैं फूल या गिर रही हैं कलियां, तो अपनाएं ये आसान टिप्स; फूलों से भर जाएगा पौधा
मोगरे के पौधे पर कम फूल आने या कलियों के गिरने की समस्या को आसान टिप्स से दूर किया जा सकता है। ...और पढ़ें
-1784461633353_m.webp)
मोगरे के पौधे पर नहीं आ रहे फूल? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मोगरे के फूलों की खुशबू पूरे घर को महका देती है। इसलिए लोग बड़े शौक से इसे अपनी बालकनी या गार्डन में लगाते हैं, ताकि इनका बगीचा खूबसूरत फूलों से भरा रहे, लेकिन कई बार लोगों की शिकायत रहती है कि उनके मोहरे के पौधे में बहुत कम फूल आ रहे हैं या कलियां आकर गिर जाती हैं।
अगर आपके मोगरे के पौधे पर भी कम फूल आ रहे हैं या कलियां खिलने से पहले ही गिर जा रही हैं, तो चिंता मत करिए। कुछ बहुत ही आसान टिप्स से आपके मोगरे के पौधो पर फिर से फूल आने लग जाएंगे। आइए जानें इन टिप्स के बारे में।
पौधे की छंटाई है जरूरी
अगर आपका पौधा पुराना है या उसकी डालियां सूखी और बेजान हो गई है, तो इस कारण भी पौधे पर फूल आने बंद हो जाते हैं। इसलिए पौधे की नियमित रूप से हल्की छंटाई करना जरूरी है, ताकि नई डालियां निकलें और पौधे पर नए फूल आएं। सूखी-पीली पत्तियों को हटा दें और डालियों की भी छंटाई करें। इससे नई शाखाएं निकलेंगी और पौधे पर ज्यादा फूल निकलेंगे।
सही धूप दें
कई बार हम पौधे को छांव में रख देते हैं, ताकि धूप से पौधा सूखे नहीं, लेकिन मोगरे के पौधे को फलने-फूलने के लिए अच्छी धूप की जरूरत होती है। इसलिए मोगरे के गमले को ऐसी जगह रखें, जहां 5-6 घंटे इसे सीधी धूप मिले। इससे पौधे ज्यादा कलियां आएंगी और फूलों की मात्रा बढ़ेगी।
खबरें और भी
सही समय पर दें पानी
मोगरे के पौधे को हल्की नमी पसंद होती है। इसलिए गमले की मिट्टी ऊपर से सूखी लगे, तब इसे पानी दें। हालांकि, बहुत ज्यादा मात्रा में पानी गमले में इकट्ठा न होने दें, वरना पौधे की जड़ें सड़ने लगती हैं और पौधा सूख जाता है। इसलिए गमले के ड्रेनेज होल को जरूर चेक कर लें।
मिट्टी की गुड़ाई करें
पौधे को बढ़ने के लिए जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचना जरूरी है। इसलिए महीने में एक बार गमले की मिट्टी की हल्की गुड़ाई जरूर करें। इससे पौधे की जड़ों को ऑक्सीजन मिलेगी। हालांकि, गुड़ाई करते समय ध्यान रखें कि पौधे की जड़ों को कोई नुकसान न हो।
सही खाद देना है जरूरी
मोगरे के लिए सरसों की खली काफी फायदेमंद होती है। सरसों की खली को पानी में भिगो दें और उस पानी को डाइल्यूट करके पौधे की जड़ों में डालें। इसके अलावा, गोबर की खाद भी दे सकते हैं।
एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल
अगर पौधे की ग्रोथ रुक गई है, तो हो सकता है कि पौधे में मैग्नीशियम की कमी हो गई हो। इसके लिए एक लीटर पानी में एक छोटा चम्मच एप्सम सॉल्ट मिलाकर पौधे की पत्तियों पर स्प्रे करें और जड़ों में डालें। इससे पौधे की पत्तियां स्वस्थ रहेंगी और पौधे की ग्रोथ भी बढ़ेगी।