Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ काम नहीं, हंसी भी है जरूरी! वर्कप्लेस पर 'ह्यूमर' और 'प्रोफेशनलिज्म' के बीच ऐसे बिठाएं तालमेल

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 06:00 AM (IST)

    हर साल 14 अप्रैल के दिन 'इंटरनेशनल मोमेंट ऑफ लाफ्टर डे' मनाया जाता है। ...और पढ़ें

    बिना प्रोफेशनल लिमिट पार किए कैसे रखें ऑफिस के माहौल को हल्का? (Image Source: AI-Generated)

    बिना प्रोफेशनल लिमिट पार किए कैसे रखें ऑफिस के माहौल को हल्का? (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज मनाया जा रहा International Moment of Laughter Day हमें याद दिलाता है कि भागदौड़ भरी जिंदगी में थोड़ा खुलकर हंसना कितना जरूरी है।

    जी हां, जब बात ऑफिस की आती है, तो लगातार मीटिंग्स, डेडलाइंस और सैकड़ों ईमेल्स के बीच हमारी हंसी कहीं गायब-सी हो जाती है। इस बात में कोई शक नहीं कि ऑफिस का तनाव हम सभी की जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है।

    ऐसे में, 'वर्कप्लेस ह्यूमर' यानी ऑफिस में हल्का-फुल्का हंसी-मजाक एक संजीवनी बूटी का काम कर सकता है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि बॉस की नजरों में एक सीरियस एम्प्लॉई बने रहते हुए और अपनी प्रोफेशनल लिमिट को पार किए बिना माहौल को कैसे हल्का रखा जाए? आइए इसे कुछ आसान तरीकों से समझते हैं।

    Professional Boundaries

    (Image Source: AI-Generated)

    हंसी और काम का गहरा कनेक्शन

    सबसे पहले तो इस गलतफहमी को दूर कर लें कि ऑफिस में हंसने-मुस्कुराने का मतलब काम से जी चुराना है। हकीकत तो यह है कि हल्का-फुल्का मजाक और एक अच्छी मुस्कान आपके और आपकी पूरी टीम के स्ट्रेस को कम करती है। जब कलीग एक साथ हंसते हैं, तो उनके बीच की बॉन्डिंग मजबूत होती है और टीम वर्क बेहतर होता है। एक खुशनुमा माहौल में लोगों की प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी दोनों बढ़ती हैं।

    प्रोफेशनल बाउंड्री भी है जरूरी

    ऑफिस में मजाक करते समय एक बहुत ही बारीक लाइन होती है जिसे आपको कभी पार नहीं करना चाहिए। आपका जोक किसी के लिए हंसी का कारण होना चाहिए, न कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का।

    खबरें और भी

    • इनसे बचें: धर्म, राजनीति, जेंडर, बॉडी शेमिंग या किसी की पर्सनल लाइफ पर टिप्पणी करने से हमेशा बचें।
    • गोल्डन रूल: एक सिंपल-सा रूल याद रखें- अगर कोई मजाक आप अपने परिवार के बड़ों के सामने नहीं कर सकते, तो उसे ऑफिस में भी बिल्कुल न करें।

    हंसी-मजाक के शानदार तरीके

    अब आप सोचेंगे कि अगर सब मना है, तो फिर मजाक किस बात पर करें? इसके लिए सबसे बेहतरीन तरीका है 'सिचुएशनल ह्यूमर'।

    • हालातों पर हंसें: जैसे ऑफिस का वाई-फाई स्लो होने पर कोई फनी बात कहना, या मंडे ब्लूज की सुस्ती पर टीम के व्हाट्सएप ग्रुप में कोई मजेदार मीम शेयर करना।
    • खुद पर हंसना सीखें: खुद पर किया गया मजाक हमेशा सेफ और असरदार होता है। जब आप अपनी ही किसी छोटी-सी भूल या आदत पर हंसते हैं, तो लोग आपके साथ ज्यादा जुड़ाव महसूस करते हैं और माहौल अपने आप रिलैक्स हो जाता है।

    टाइमिंग का रखें खास ख्याल

    कॉमेडी हो या ऑफिस का मजाक, 'टाइमिंग' सबसे ज्यादा जरूरी होती है। अगर कोई बहुत सीरियस क्लाइंट मीटिंग चल रही है, या आपका कोई साथी काम के भारी प्रेशर में तनाव में बैठा है, तो उस वक्त अपना 'सेंस ऑफ ह्यूमर' दिखाना बेवकूफी हो सकती है। अपने आस-पास के लोगों के मूड को भांपना सीखें। कॉफी-ब्रेक या लंच के दौरान की गई हल्की-फुल्की बातचीत माहौल को रिफ्रेश करने के लिए सबसे बेहतरीन समय होता है।

    'इंटरनेशनल मोमेंट ऑफ लाफ्टर डे' का यही मैसेज है कि काम अपनी जगह है, लेकिन एक इंसान होने के नाते मुस्कुराना हमारी जरूरत है। एक खुशहाल वर्कप्लेस सिर्फ आपकी कंपनी के लिए ही नहीं, बल्कि आपके खुद के मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी है।

    यह भी पढ़ें- ऑफिस के बाद की ये 6 आदतें बढ़ा देती हैं कपल्स के बीच दूरियां, आज ही बदलने में है समझदारी

    यह भी पढ़ें- ऑफ‍िस में बैठे-बैठे ब‍िगड़ती हेल्थ का साइलेंट इलाज है Microwalking, जान लें इसके ब‍ेम‍िसाल फायदे