LPG सिलेंडर या इंडक्शन: जानिए आपकी जेब के लिए क्या है सबसे सस्ता और बेहतर ऑप्शन?
इंडक्शन पर खाना बनाना आपकी जेब के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। ...और पढ़ें

एलपीजी सिलेंडर ज्यादा किफायती है या इंडक्शन? (Picture Courtesy: Canva/Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ज्यादातर लोग अपने किचन में PNG या LPG सिलेंडर का ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में कई लोग एलपीजी की जगह इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं या कर रहे हैं।
बिजली से चलने वाला इंडक्शन चूल्हा एलपीजी का अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, लेकिन एक सवाल यह भी आता है कि आपके लिए इंडक्शन ज्यादा सस्ता विकल्प है या एलपीजी? आइए जानते हैं कि आपके बजट के लिए क्या ज्यादा अच्छा ऑप्शन है।
एनर्जी सेविंग के लिए क्या अच्छा है?
गैस चूल्हे और इंडक्शन के बीच सबसे बड़ा अंतर उनकी काम करने की क्षमता में है। जब हम गैस जलाते हैं, तो उसकी लौ से निकलने वाली लगभग 60% गर्मी आसपास की हवा में बर्बाद हो जाती है। इसका मतलब है कि आप जिस गैस के लिए पैसे चुकाते हैं, उसका केवल 40% हिस्सा ही असल में खाना पकाने के काम आता है।
वहीं, इंडक्शन चूल्हा 90% तक ज्यादा एफिशिएंट होता है। यह तकनीक बर्तन को सीधे गर्म करने के लिए मैग्नेटिज्म का इस्तेमाल करती है, जिससे आसपास की हवा गर्म नहीं होती और एनर्जी की बर्बादी न के बराबर होती है।
क्या है किफायती?
अगर हम तुलना करें, तो एक पूरे एलपीजी सिलेंडर के बराबर गर्मी पैदा करने के लिए एक इंडक्शन चूल्हा लगभग 78 यूनिट बिजली की खपत करता है। अगर हम बिजली की ऊंची दर भी मान लें, तो इंडक्शन पर खाना पकाने का कुल खर्च लगभग 600-700 रुपए आएगा। यह वर्तमान में एक गैस सिलेंडर की औसत कीमत से काफी कम बैठती है, जिससे महीने भर के बजट में बड़ी बचत संभव है।
खबरें और भी
शुरुआती इंवेस्टमेंट और एक्स्ट्रा खर्च
इंडक्शन पर शिफ्ट होने के लिए आपको शुरुआत में कुछ खर्च करने पड़ते हैं। एक अच्छे इंडक्शन कुकटॉप की कीमत आमतौर पर ₹2,000 से ₹4,000 के बीच होती है, जो एक गैस चूल्हे के बराबर ही है। इसके अलावा, आपको इंडक्शन के लिए स्टेनलेस स्टील या फ्लैट बॉटम वाले कास्ट आयरन पैन की जरूरत होगी, जिसमें कुछ हजार रुपयों का एक्स्ट्रा इंवेस्टमेंट हो सकता है।

(AI Generated Image)
क्यों बेहतर है इंडक्शन?
भले ही शुरुआत में आपको नया चूल्हा और बर्तन खरीदने के लिए थोड़े पैसे खर्च करने पड़ें, लेकिन बिजली की कम खपत के कारण एक सामान्य परिवार एक साल के भीतर अपना पूरा इंवेस्टमेंट वसूल कर लेता है।
इसके और भी कई फायदे हैं, जैसे- इंडक्शन के इस्तेमाल से आपकी रसोई ठंडी रहती है और इसे साफ करना भी बहुत आसान है। इससे वेंटिलेशन और साफ-सफाई पर होने वाला खर्च और मेहनत भी बचती है। कुल मिलाकर, लंबे समय के लिए इंडक्शन का इस्तेमाल आपकी जेब के लिए समझदारी भरा फैसला हो सकता है।