Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या स्क्रीन पर देवी-देवताओं की तस्वीर लगाना सही है, फोन वॉलपेपर सचमुच बदल सकता है आपका मूड और एनर्जी?

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 12:48 PM (IST)

    जब आप अपना फोन देखते हैं तो सबसे पहले नजर आता है वॉलपेपर।  यह प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष रूप से आपको कैसे प्रभावित करता है। ...और पढ़ें

    कैसा होना चाहिए आपके फोन का वॉलपेपर? (AI Generated Image)

    कैसा होना चाहिए आपके फोन का वॉलपेपर? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जय मदान, वास्तु एक्सपर्ट। स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है। हमारी सुबह स्क्रीन की रोशनी से होती है और रात भी इसी के साथ ढलती है। भागदौड़ भरी जिंदगी, काम के दबाव और छोटे-छोटे ब्रेक्स के बीच, हम शायद ही कभी नोटिफिकेशन या मैसेज चेक करने के लिए स्क्रीन टैप करने का मौका छोड़ते हों। 

    सीधे शब्दों में कहें तो, दिन में अनगिनत बार हमारी नजरें अनजाने में ही सही, लेकिन अपने फोन के वॉलपेपर पर पड़ती हैं। ऐसे में दिलचस्प सवाल उठता है कि क्या एक फोन वॉलपेपर सिर्फ आपकी स्क्रीन को खूबसूरत बनाने से ज्यादा भी कुछ कर सकता है? क्या यह आपकी ऊर्जा, आपके मूड या किस्मत को सकारात्मक पुश दे सकता है? इस बारे में बता रहे हैं वास्तु विशेषज्ञ जय मदान।

    जो दिखता है, वो असर करता है! 

    आप किस्मत पर भरोसा करते हों या नहीं, लेकिन यह मनोवैज्ञानिक सच है कि हम जो बार-बार देखते हैं, उसका हमारे विचारों और भावनाओं पर सीधा असर पड़ता है। आसपास का माहौल, रंग और दृश्य हमारी मानसिक स्थिति को इस कदर प्रभावित करते हैं कि हमें खुद इसका एहसास नहीं होता। 

    फोन का वॉलपेपर हम दिन में सैकड़ों बार देखते हैं, इसलिए यह स्वाभाविक रूप से हमारे मेंटल स्पेस का हिस्सा बन जाता है। एक चमकदार, शांत और सकारात्मक वॉलपेपर मन को शांति दे सकता है। इसके विपरीत गहरे, अस्त-व्यस्त या हिंसक चित्र कई बार बेवजह की बेचैनी या चिड़चिड़ापन पैदा कर सकते हैं। 

    खबरें और भी

    तस्वीरें लाती हैं सकारात्मक ऊर्जा 

    कुछ खास तरह के वॉलपेपर्स आपके मूड को तुरंत बूस्ट कर सकते हैं। अब जैसे हरियाली, उगता हुआ सूरज, ऊंचे पहाड़ या नीला आसमान जैसी तस्वीरें शांति और सकारात्मकता का प्रतीक हैं। भागदौड़ भरी दिनचर्या के बीच ऐसी तस्वीरों को देखना आंखों और दिमाग दोनों को सुकून देता है। इसी तरह कई लोग वॉलपेपर पर प्रेरणादायक विचार या जीवन के लक्ष्य लगाना पसंद करते हैं। स्क्रीन पर पड़ने वाली हर नजर आपके उद्देश्य की याद दिलाती है। 

    यह आपको फोकस्ड और इंस्पायर्ड रखने में मदद करता है। कई लोग फैमिली फोटो भी फोन के वॉलपेपर पर लगाते हैं। परिवार की तस्वीरें या खुशियों के पुराने पल हमें भावनात्मक जुड़ाव का एहसास कराते हैं। किसी अपने का मुस्कुराता हुआ चेहरा तनाव के क्षणों में भी मुस्कान ला सकता है और आपको याद दिलाता है कि आप अकेले नहीं हैं। 

    क्या फोन पर लगाएं पूजनीय तस्वीर

    यह सवाल अक्सर हमारी आस्था और आधुनिक जीवनशैली के बीच बहस छेड़ देता है। कई लोगों के लिए यह श्रद्धा का विषय है। फोन पर देवी-देवताओं या अपने पूजनीय की तस्वीर उन्हें एहसास कराती है जैसे वे दिनभर ईश्वर के आशीर्वाद के साए में हैं, लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू भी है। 

    हमारा फोन कोई पवित्र स्थल नहीं, बल्कि गैजेट है। हम इसे खाना खाते समय बिना हाथ धोए छू लेते हैं। इसे बेड, सोफे या बैग में कहीं भी रख देते हैं और कई बार वाशरूम भी ले जाते हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या इतनी इस्तेमाल होने वाली चीज पर पूजनीय तस्वीरें रखना उस सम्मान को दर्शाता है, जो हम पूजा-पाठ के दौरान देते हैं? 

    क्या सही है क्या गलत?

    यह फैसला पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। आप फोन को कैसे संभालते हैं और उस तस्वीर की गरिमा को कैसे बनाए रखते हैं, यही सबसे बड़ा अंतर पैदा करता है। आस्था सिर्फ इसमें नहीं है कि हम स्क्रीन पर क्या दिखाते हैं, बल्कि इसमें है कि हम उसके प्रति कैसा व्यवहार रखते हैं। 

    कोई वॉलपेपर रातों-रात तकदीर नहीं बदल सकता, लेकिन आपके दृष्टिकोण को जरूर बदल सकता है। जब आप सकारात्मक सोच से बढ़ते हैं, तो आपके फैसले और काम बेहतर होने लगते हैं। बेहतरीन वॉलपेपर वही है जो आपके विचारों को ऊंचाइयों पर ले जाए और आपको वैसी ऊर्जा से भर दे, जैसी जिंदगी आप जीना चाहते हैं! 

    मूलांक अनुसार लगाएं वॉलपेपर

    मूलांक जन्म की तारीख के अंकों को जोड़कर निकाला गया गए एकल अंक (1 से 9) होता है। (जैसे अगर आप किसी भी माह के 1, 10, 19, 28 को जन्मे हैं तो आपका मूलांक 1 है) 

    • 1- उगता सूर्य 
    • 2- जल या चंद्रमा से संबंधित चित्र  
    • 3- पीले रंग की कोई प्राकृतिक चीज, गुरू 
    • 4- सकारात्मक कथन(वर्तमान काल में) 
    • 5- उगता पौधा 
    • 6- गुलाबी फूल, धन, चमकीली वस्तु 
    • 7- गुरू, लक्ष्य, फैमिली फोटो 
    • 8- नीले फूल, क्रिस्टल, अपने काम से जुड़ी चीज
    • 9- लाल फूल, क्रिस्टल या पहाड़