विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हर बात में फ्री ज्ञान देते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग! क्या आप भी हैं इसमें शामिल?

Updated: Thu, 04 Jun 2026 04:06 PM (IST)

अंक शास्त्र के अनुसार कुछ तारीखों पर जन्मे लोग बेहतरीन सलाहकार या 'फ्री ज्ञान' देने वाले होते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से। ...और पढ़ें

मूलांक के अनुसार जानें कौन होते हैं बेहतरीन सलाहकार और फ्री ज्ञान देने वाले (Picture Credit- AI Generated)

मूलांक के अनुसार जानें कौन होते हैं बेहतरीन सलाहकार और फ्री ज्ञान देने वाले (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमारी पर्सनैलिटी पर हमारी राशि और मूलांक का काफी असर पड़ता है। हमारी राशि और मूलांक काफी हद तक हमारे बारे में काफी कुछ बताते हैं। हम कैसे हैं, क्या करते हैं और हमारी लाइफ में क्या होगा, यह सब हमारी राशि और जन्म की तारीख पर निर्भर करता है। 

ज्योतिष शास्त्र में अंक शास्त्र को काफी अहम माना जाता है। हमारी जन्म की तारीख यह तय करती है कि हमारा मूलांक क्या होगा और अलग-अलग मूलांक से जरिए व्यक्ति के बारे में जानने में मदद मिलती है। ऐसे में कुछ मूलांक के लोग है, जिन्हें एडवाइजर कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। आइए आज इस आर्टिकल में जानते हैं किन तारीखों पर जन्में लोग होते हैं फ्री की एडवाइज देने में नंबर वन-  

तारीख: 5, 14 और 23

इन तारीखों पर जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है और इनका स्वामि ग्रह ज्ञान और बुद्धि का कारक बुध ग्रह होता है। ये लोग मेंटली बहुत ज्यादा एक्टिव और तेज दिमाग वाले होते हैं। 

साथ ही यह एक अच्छे कम्युनिकेटर भी होते हैं और इसलिए एडवाइज देने में सबसे आगे होते हैं। इनके पास मुश्किल से मुश्किल समस्या का भी हल आसानी से मिल जाता है। साथ ही अपनी लॉजिकल सोच की वजह से यह फ्री का ज्ञान भी भर-भरकर देते हैं। 

खबरें और भी

तारीख: 3, 12, 21 और 30

इन तारीखों का संबंध देवताओं के गुरु बृहस्पति (Jupiter) से होता है, जिन्हें ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। इसलिए तीन मूलांक वाले लोगों का स्वामि ग्रह भी बृहस्पति होता है। इस अंक के लोगों में दूसरों के प्रति गहरी सहानुभूति होती है। इसलिए यह इनकी सलाह किसी मरहम से कम नहीं होती है।

तारीख: 8, 17 और 26

अंकशास्त्र के मुताबिक इन तारीखों का सीधा कनेक्शन कर्मफलदाता शनि देव से है। इसलिए तारीखों पर जन्में लोगों का स्वामि ग्रह शनि होता है। इन मूलांक के लोग जीवन को व्यावहारिक और यथार्थवादी नजरिए से देखते हैं।

ये हमेशा वास्तविकता पर बात करते हैं। व्यापार, धन और करियर से जुड़े मामलों में इनकी एडवाइज सबसे सटीक होती है। ये बिल्कुल तार्किक सलाह देते हैं।

तारीख: 11 और 29

इन तारीखों में जन्मे लोगों में आध्यात्मिक जागरूकता होती है। इनका सिक्स्थ सेंस गजब का होता है। ये उन बातों को भी भांप लेते हैं जो दूसरों को नहीं दिखाई देतीं।

इनकी सलाह में एक अलग गहराई होती है। ये लोगों को जीवन के छिपे पहलुओं से रूबरू कराकर आगे की राह दिखाने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें- शादी के बाद किन मूलांकों की जोड़ी में सबसे ज्यादा टकराव देखने को मिलता है? अंक शास्त्र में छिपा है जवाब

यह भी पढ़ें- इन 2 मूलांक वालों के साथ भूलकर भी न करें पार्टनरशिप, वरना बिजनेस हो जाएगा चौपट!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।