हाथ मिलाएं या गले लगें? किसी से मिलते वक्त न हो कन्फ्यूज, बॉडी लैंग्वेज से सेकंड्स में समझें सही तरीका
अगर आपको भी किसी से मिलते समय उसे ग्रीट कैसे करें, इस बात की उलझन रहती है? तो आपको कुछ बॉडी और सोशल साइंस के बारे में जान लेना चाहिए। ...और पढ़ें

क्या है किसी को ग्रीट करने का सही तरीका? (AI Generated Image)
HighLights
किसी को ग्रीट करते समय बॉडी लैंग्वेज पहचानना जरूरी है
प्रोफेशनल माहौल में हैंडशेक ही सबसे बेहतर है
सामने वाले व्यक्ति की पर्सनल बाउंडरी का ध्यान रखें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी व्यक्ति से मिलते वक्त हम उससे हाथ मिलाकर या गले लगकर ग्रीट करते हैं। जो लोग आपसे करीब हैं, उनके साथ तो आप बेझिझक गले मिलकर हाय-हैलो कर सकते हैं, लेकिन अगर किसी से पहली बार मिल रहे हैं या बहुत फॉर्मल रिश्ता है, तब कैसे ग्रीट करें यह बड़ी उलझन रहती है।
किसी को ग्रीट करते समय अगर कोई गलती हो जाए, तो दोनों के बीच ऑक्वर्डनेस या संकोच पैदा हो सकता है। ऐसे में इस उलझन से बचने के लिए आपको कुछ बेसिक बॉडी लैंग्वेज और सोशल साइंस के बारे में पता होना चाहिए।
सामने वाले की बॉडी लैंग्वेज पहचानें
जब आप किसी से मिल रहे हैं, तो सबसे पहले उसकी बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें। इससे आपको समझ आ जाएगा कि सामने वाला व्यक्ति आपसे मिलने के लिए कितना उत्सुक है और आपको उन्हें कैसे ग्रीट करना चाहिए।
नोटिस करें कि सामने वाला आपकी तरफ सीधे देख रहा है या उसकी आंखें बार-बार आस-पास की चीजों की तरफ भटक रही हैं। साथ ही, इस पर भी ध्यान दें कि वह आपको देखकर मुस्कुरा रहा है या नहीं। मुस्कुराना और सीधा आई कॉन्टैक्ट संकेत देता है कि सामने वाले का ध्यान आप पर है और वह आपसे मिलने के लिए ओपन है।
खबरें और भी

(Picture Courtesy: Freepik)
इसके अलावा, सामने वाले के शरीर और पैरों की दिशा अगर आपकी तरफ है, तो वह आपसे मिलने और बात करने के लिए तैयार है, लेकिन अगर पैर किसी दूसरी दिशा में है या शरीर किसी दूसरी तरफ मुड़ा है, तो हो सकता है कि वह आपसे मिलने में कतरा रहा हो या जल्दी में है।
साथ ही, अगर व्यक्ति के हाथ खुले हैं और फैले हुए हैं, तो वह हग करने का साफ संकेत हैं। अगर उन्होंने हाथ में कोई सामान पकड़ा हुआ है या सिर्फ एक हाथ आगे बढ़ाया है, तो समझ जाएं सिर्फ हैंडशेक या वेव ही काफी है।
खुद भी संकेत दें
आप खुद भी तय कर सकते हैं कि आप सामने वाले को कैसे ग्रीट करना चाहते हैं। किसी से मिलते वक्त अगर साफ तरीके से जाहिर कर दें कि आप कैसे ग्रीटिंग चाहते हैं, तो वह उसे फॉलो कर सकते हैं। फिजिकली आगे बढ़ने से पहले बातों के जरिए मेल-जोल बढ़ाएं। किसी से मिलते ही बातों के जरिए उत्साह दिखाएं, फिर हैंडशेक या हग की तरफ बढ़ें।
वर्कप्लेस पर रखें ज्यादा सावधानी
प्रोफेशनल माहौल में आपको हमेशा ज्यादा सावधान रहना चाहिए। ऑफिस या बिजनेस मीटिंग्स में हैंडशेक या वेव के अलावा किसी भी तरह के फिजिकल टच से बचना चाहिए। इसके अलावा, पावर डायनैमिक्स का भी ध्यान रखें। अगर आप किसी सीनियर पोजीशन पर हैं, तो अपने से जूनियर कर्मचारी के साथ कभी गले मिलने की पहल न करें।
अगर ऑफिस में किसी से गले मिलना भी पड़े, तो दोनों के बीच थोड़ी दूरी रखें और हिप्स से झुककर सिर्फ कंधे मिलाएं। ऐसे में साइड हग भी काफी है।
अगर गड़बड़ हो जाए, तो क्या करें?
कई बार ऐसा होता है कि आप गले मिलने आगे बढ़ जाते हैं और सामने वाला हाथ मिलाना चाहता है। अगर ऐसा हो जाए, तो सबसे बेहतर तरीका है कि आप हंसकर इसे एक्सेप्ट करें और कहें कि चलिए हैंडशेक ही कर लेते हैं। इससे दोनों के बीच कोई ऑकवर्डनेस नहीं होगी।
कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें गले लगना या हाथ मिलाना पसंद नहीं होता। अगर वो हैंडशेक के लिए मना कर दें, तो इसे पर्सनली न लें। इस बात को समझें कि वह सामने वाले व्यक्ति की बाउंडरी और कम्फर्ट जोन है।